Skip to main content

Rajasthan's position and extent - राजस्थान की भौगोलिक स्थिति एवं विस्तार





Rajasthan's position and extent - राजस्थान की भौगोलिक स्थिति एवं विस्तार

1.     राजस्थान भारत के पश्चिमी भाग में 23 डिग्री 3 मिनट उत्तरी अक्षांश से लेकर 30 डिग्री 12 मिनट उत्तरी अक्षांश के मध्य तथा 69 डिग्री 30 मिनट पूर्वी देशांतर से 78 डिग्री 17 मिनट पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है
2.      राजस्थान की पश्चिमी सीमा पाकिस्तान से लगी है।
3.   राजस्थान के उत्तर में पंजाब, पूर्व में उत्तर प्रदेश, उत्तर-पूर्व में हरियाणा, दक्षिण-पूर्व में मध्य प्रदेश और दक्षिण पश्चिम में गुजरात राज्य स्थित है।
4.      राजस्थान राज्य का क्षेत्रफल लगभग 3,42,239 वर्ग किलोमीटर है।
5.     भौगोलिक दृष्टि से राजस्थान के पूर्व में गंगा-यमुना नदियों के मैदान, दक्षिण-पश्चिम में गुजरात के उपजाऊ मैदान, दक्षिण में मालवा का पठार तथा उत्तर एवं उत्तर-पूर्व में सतलज व्यास नदियों के मैदान से घिरा है।
6.      इसका पूर्व से पश्चिम का विस्तार 869 किलोमीटर और उत्तर से दक्षिण का विस्तार 826 किलोमीटर है।
7.      कर्क रेखा इसके दक्षिणी सिरे को छूती हुई जाती है।
8.    राजस्थान केवल भारत का सबसे बड़ा राज्य है, बल्कि यह विश्व के अनेक देशों जैसे इटली, मलेशिया, आस्ट्रिया, ग्रेट ब्रिटेन, वियतनाम, नार्वें, इक्वेडोर, पोलैंड, न्यूजीलैंड इत्यादि से क्षेत्रफल की दृष्टि में बड़ा है।
9.     राजस्थान का आकार एक विषमकोणीय चतुर्भुज के समान है।
10.  राजस्थान का क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का लगभग 1/10 भाग अर्थात 10.74 प्रतिशत है।
11.  इसकी सीमा की लंबाई 5920 किलोमीटर है
12.  राजस्थान की पाकिस्तान को स्पर्श करने वाली अंतराष्ट्रीय सीमा 1070 किलोमीटर है।
13. राजस्थान की पाकिस्तान को स्पर्श करने वाली अंतराष्ट्रीय सीमा के इस पार राजस्थान के श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर जिले स्थित हैं।
14.  राजस्थान की सीमा स्पर्श करती है -
1.      उत्तर में पंजाब के फिरोजपुर जिले से
2.      उत्तर-पूर्व में हरियाणा के महेन्द्रगढ़, हिसार, सिरसा और गुड़गाँव से
3.      पूर्व में उत्तर-प्रदेश के मथुरा आगरा से
4.    दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश के राजगढ़, मुरैना, शिवपुरी, गुना, मंदसौर और रतलाम से दक्षिण-पश्चिम में गुजरात के पंचमहल, साबरकांठा बनासकांठा से

Comments

  1. भारतीय मूर्तिकलाभारतीय मूर्तिकला का शब्दकोश किसे कहा जाता है

    ReplyDelete
  2. जी, भाई श्री, भारतीय मूर्तिकला का शब्दकोष चित्तौड़गढ़ के विजय स्तम्भ को कहा जाता है . राजस्थान की मूर्तिकला के बारें में अधिक जानने के लिए निम्नाकित link पर जाए..
    http://rajasthanstudy.blogspot.com/2014/03/blog-post_2770.html
    राजस्र्थान की मूर्तिकला से संबंधित महत्त्वपूर्ण तथ्य-

    ReplyDelete
  3. राजस्थान का नाम,राजस्थान ही क्यौ पड़ा ?

    ReplyDelete
    Replies
    1. Please go through the link-

      https://rajasthanstudy.blogspot.com/2013/05/blog-post.html

      Delete
  4. Nice article
    the great information you have a written on free govt jobs alert. i have read your have a written . i have read your article and the share other person . i was really looking for it.
    i am the following the information.

    ReplyDelete

Post a Comment

Your comments are precious. Please give your suggestion for betterment of this blog. Thank you so much for visiting here and express feelings
आपकी टिप्पणियाँ बहुमूल्य हैं, कृपया अपने सुझाव अवश्य दें.. यहां पधारने तथा भाव प्रकट करने का बहुत बहुत आभार

Popular posts from this blog

राजस्थान का प्रसिद्ध हुरडा सम्मेलन - 17 जुलाई 1734

हुरडा सम्मेलन कब आयोजित हुआ था- मराठा शक्ति पर अंकुश लगाने तथा राजपूताना पर मराठों के संभावित आक्रमण को रोकने के लिए जयपुर के सवाई जयसिंह के प्रयासों से 17 जुलाई 1734 ई. को हुरडा (भीलवाडा) नामक स्थान पर राजपूताना के शासकों का एक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसे इतिहास में हुरडा सम्मेलन के नाम  जाता है।   हुरडा सम्मेलन जयपुर के सवाई जयसिंह , बीकानेर के जोरावर सिंह , कोटा के दुर्जनसाल , जोधपुर के अभयसिंह , नागौर के बख्तसिंह, बूंदी के दलेलसिंह , करौली के गोपालदास , किशनगढ के राजसिंह के अलावा के अतिरिक्त मध्य भारत के राज्यों रतलाम, शिवपुरी, इडर, गौड़ एवं अन्य राजपूत राजाओं ने भाग लिया था।   हुरडा सम्मेलन की अध्यक्षता किसने की थी- हुरडा सम्मेलन की अध्यक्षता मेवाड महाराणा जगतसिंह द्वितीय ने की।     हुरडा सम्मेलन में एक प्रतिज्ञापत्र (अहदनामा) तैयार किया गया, जिसके अनुसार सभी शासक एकता बनाये रखेंगे। एक का अपमान सभी का अपमान समझा जायेगा , कोई राज्य, दूसरे राज्य के विद्रोही को अपने राज्य में शरण नही देगा ।   वर्षा ऋत...

राजपूताना मध्य भारत सभा -

राजपूताना मध्य भारत सभा - इस सभा का कार्यालय अजमेर में था। इसकी स्थापना 1918 ई. को दिल्ली कांग्रेस अधिवेशन के समय चाँदनी चौक के मारवाड़ी पुस्तकालय में की गई थी। यही इसका पहला अधिवेशन कहलाता है। इसका प्रथम अधिवेशन महामहोपाध्याय पंडित गिरधर शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था। इस संस्था का मुख्यालय कानपुर रखा गया, जो उत्तरी भारत में मारवाड़ी पूंजीपतियों और मजदूरों का सबसे बड़ा केन्द्र था।  देशी राज्यों की प्रजा का यह प्रथम राजनैतिक संगठन था। इसकी स्थापना में प्रमुख योगदान गणेश शंकर विद्यार्थी, विजयसिंह पथिक, जमनालाल बजाज, चांदकरण शारदा, गिरधर शर्मा, स्वामी नरसिंह देव सरस्वती आदि के प्रयत्नों का था।  राजपूताना मध्य भारत सभा का अध्यक्ष सेठ जमनालाल बजाज को तथा उपाध्यक्ष गणेश शंकर विद्यार्थी को बनाया गया। इस संस्था के माध्यम से जनता को जागीरदारी शोषण से मुक्ति दिलाने, रियासतों में उत्तरदायी शासन की स्थापना करने तथा जनता में राजनैतिक जागृति लाने का प्रयास किया गया।  इस कार्य में संस्था के साप्ताहिक समाचार पत्र ''राजस्थान केसरी'' व सक्रिय कार्यकर्ताओं ...

THE SCHEDULED AREAS Villages of Udaipur district - अनुसूचित क्षेत्र में उदयपुर जिले के गाँव

अनुसूचित क्षेत्र में उदयपुर जिले के गाँव- अनुसूचित क्षेत्र में सम्मिलित उदयपुर जिले की 8 पूर्ण तहसीलें एवं तहसील गिर्वा के 252, तहसील वल्लभनगर के 22 व तहसील मावली के 4 गांव सम्मिलित किए गए हैं। ये निम्नानुसार है- 1. उदयपुर जिले की 8 पूर्ण तहसीलें (कोटड़ा, झाडोल, सराड़ा, लसाड़िया, सलूम्बर, खेरवाड़ा, ऋषभदेव, गोगुन्दा) - 2. गिर्वा तहसील (आंशिक) के 252 गाँव - S. No. GP Name Village Name Village Code Total Population Total Population ST % of S.T. Pop to Total Pop 1 AMBERI AMBERI 106411 3394 1839 54.18 2 AMBERI BHEELON KA BEDLA 106413 589 573 97.28 3 AMBERI OTON KA GURHA 106426 269 36 13.38 4 AMBERI PRATAPPURA 106427 922 565 61.28 5 CHEERWA CHEERWA 106408 1271 0 0.00 6 CHEERWA KARELON KA GURHA 106410 568 402 70.77 7 CHEERWA MOHANPURA 106407 335 313 93.43 8 CHEERWA SARE 106406 2352 1513 64.33 9 CHEERWA SHIVPURI 106409 640 596 93.13 10 DHAR BADANGA 106519 1243 1243 100.00 11 DHAR BANADIYA 106...