Skip to main content

Posts

Showing posts with the label विज्ञान सामान्य ज्ञान

New technology for High Electron Mobility Transistor will make India self-reliant in power transistor technology | IISc Develops India’s first e-mode Gallium-Nitride Power Transistor

उच्‍च इलेक्ट्रॉन मोबिलिटी ट्रांजिस्टर के लिए नई प्रौद्योगिकी भारत को पावर ट्रांजिस्टर प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भर बनाएगी बैंगलोर के वैज्ञानिकों ने एक अत्‍यधिक विश्वसनीय , उच्च इलेक्ट्रॉन गतिशीलता ट्रांजिस्टर ( High Electron Mobility Transistor - HEMTs ) विकसित किया है , जो सामान्य रूप से बंद उपकरण है और यह 4 एम्‍पियर तक विद्युत-धारा को भेज सकता है और 600 वोल्‍ट पर संचालित हो सकता है। गैलियम नाइट्राइड ( GaN ) से बना यह पहला स्वदेशी HEMT उपकरण इलेक्ट्रिक कारों , लोकोमोटिव , पावर ट्रांसमिशन और हाई वोल्टेज तथा हाई-फ़्रीक्वेंसी स्विचिंग की आवश्यकता वाले अन्य क्षेत्रों में उपयोगी है , जो पावर इलेक्ट्रॉनिक्स में आवश्यक स्थिर और सक्षम ट्रांजिस्टर आयात करने की लागत में कमी लाएगा। प्रभावी स्विचिंग निष्‍पादन ( efficient switching performance) के लिए पावर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम ऑफ-स्टेट में उच्च अवरोधक वोल्टेज

ब्लड टेस्ट से शराब सेवन के दुष्प्रभाव प्रभाव का चलेगा पता | भारतीय वैज्ञानिकों की खोज

ब्लड टेस्ट से शराब सेवन के दुष्प्रभाव प्रभाव का चलेगा पता रमन अनुसंधान संस्थान की खोज से लाल रक्त कणिकाओं के आकार और संख्या से शराब सेवन के प्रभाव का चलेगा पता वैज्ञानिकों ने लाल रक्त कोशिकाओं के आकार की हाई रेजोल्यूशन माप के जरिए उन पर अल्कोहल की लंबी अवधि के असर का पता लगाने के लिए विशेष निर्देशों के अनुरूप प्लेटफॉर्म बनाया है। हाई रेजोल्यूशन प्लेटफॉर्म जो कि अल्कोहल के प्रभाव से आरबीसी के आकार में कमी दिखाता है, को विभिन्न परिस्थितियों जो रक्त में आरबीसी की संख्या और आकार में बदलाव करती हैं, के लिए प्वाइंट ऑफ केयर जांच के लिए अनुकूल बनाया जा सकता है। हालांकि ये ज्ञात है कि अल्कोहल आरबीसी को प्रभावित करता है, सटीकता के साथ शारीरिक बदलावों को मापना काफी जटिल और कठिन है। इस चुनौती को हल करने के लिए, रमन अनुसंधान संस्थान (आरआरआई) जो कि विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के द्वारा वित्त पोषित एक स्वायत्त संस्थान है, के वैज्ञानिकों ने प्रोफेसर गौतम सोनी के नेतृत्व में विशेष निर्देशानुसार इलेक्ट्रो-फ्लूएडिक प्लेटफॉर्म को विकसित किया है, जो कि परिष्कृत रेजोल्यूशन से क

राज्य में एवियन इनफ्लूएन्जा से मरे कौए, राज्य में बर्ड फ्लू की दस्तक

कौओें की मृत्यु पर, पशुपालन विभाग ने उठाये एहतियाती कदम राज्य स्तर पर नियन्त्रण कक्ष स्थापित जयपुर 03 दिसम्बर। हाल ही में झालावाड में एवियन इनफ्लूएन्जा या बर्ड फ्लू से हुई कौओं की मृत्यु की पुष्टि के दृष्टिगत राज्य में मुर्गीपालन व्यवसाय की सुरक्षा को लेकर विभागीय स्तर पर एहतियात के तौर पर की गई तैयारी की जानकारी देने के उद्देश्य से रविवार 03 दिसम्बर को यहां जयपुर में पशुधन भवन के सभागार में आयोजित बैठक में पशुपालन विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री कुंजी लाल मीणा ने अवगत कराया कि राज्य में एवियन इनफ्लूएन्जा को लेकर विभाग पूरी तरह सतर्क एवं सजग है ओर राज्य में मुर्गीपालन से जुड़ें मुर्गीपालकों को वर्तमान में चिन्तित होने की आवश्यकता नही है।   वर्तमान में कौओें में मृत्यु के कारण जानने के लिये राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल को भेजे गये सैम्पल में कौओें में एवियन इनफ्लूएन्जा से मौत की पुष्टि हुई है। पशुपालन विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्र में स्थानों को चिन्हि्त कर मृत पक्षियों के शवों का वैज्ञानिक रूप से निस्तारण किया जा रहा है तथा बीमार पक्षियों का उपचार हेतु पशुप

ISRO SPACE QUIZ - इसरो अंतरिक्ष क्विज

ISRO SPACE QUIZ - इसरो अंतरिक्ष क्विज 1. इसरो की स्थापना किस वर्ष में हुई थी? (a) 15 अगस्त 1949 (b) 15 अगस्त 1969 (c) 15 अगस्त 1972 (d) इनमें से कोई नहीं उत्तर- b 2. ISRO का शब्द विस्तार क्या है? (a) Indian Scholar Research Organization (b) Indian Space Research Organization (c) Indian Station Research Organization (d) इनमें से कोई नहीं उत्तर b 3. इसरो के पहले अध्यक्ष कौन हैं? (a) माइलस्वामी अन्नादुराई (b) बी एन सुरेश (c) विक्रम साराभाई (d) इनमें से कोई नहीं उत्तर- सी 4. ISRO का मुख्यालय कहाँ है? (a) चेन्नई (b) मुंबई (c) बेंगलुरु (d) इनमें से कोई नहीं उत्तर- c 5. इसरो द्वारा कितने अधिकतम उपग्रह प्रक्षेपित किए गए हैं? (a) 112 (b) 101 (c) 104 (d) इनमें से कोई नहीं उत्तर c (ISRO ने PSLV के 'XL’ संस्करण की अपनी 15 वीं उड़ान में 8 उपग्रहों को लॉन्च किया - 5 विदेशी उपग्रह और 3 भारतीय उपग्रह (SCATSAT-1); PRATHAM और PISAT) इसरो ने 104 उपग्रह लॉन्च किए, जिनमें से 3 भारतीय उपग्रह थे। यह एकल पर प्रक्षेपित उपग्रहों की सबसे बड़ी संख्या है, किसी भी अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा उड़ान।) 6. इसरो द

Rajasthan Gk Online Test आओ खेलें आज की क्विज - 23 मई 2019

Rajasthan Gk Online Test प्रश्न 1   लोहा प्रचुर मात्रा में किसमें पाया जाता है?  (अ) हरी सब्जियों में  (ब) लाल फलों में  (स) पीले फलों में  (द) पादप मूल में  उत्तर   SHOW ANSWER प्रश्न 2   रसायन विज्ञान के क्षेत्र में सर्वप्रथम नोबेल पुरस्कार किसको प्रदान किया गया?  (अ) हम्फ्री डेवी को  (ब) जोसफ प्रीस्टले को  (स) जे. एच. वाण्टहॉक को  (द) जेम्स चेडविक को  उत्तर   SHOW ANSWER प्रश्न 3   निम्नलिखित में से कौन एक आवेश रहित कण है?  (अ)  न्यूट्रॉन  (ब) प्रोटोन  (स) इलेक्ट्रान  (द) पोजिट्रोन  उत्तर   SHOW ANSWER प्रश्न 4   आज कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) के उत्सर्जन में सर्वाधिक योगदान करने वाला देश है?  (अ) इंग्लैंड  (ब) संयुक्त राज्य अमरीका  (स) जर्मनी  (द) भारत  उत्तर   SHOW ANSWER प्रश्न 5   ताँबा (कॉपर) का शत्रु तत्त्व है?  (अ) गंधक  (ब) लोहा  (स) फोस्फोरस  (द) ऑक्सिजन  उत्तर   SHOW ANSWER प्रश्न 6   दालचीनी पेड़ के किस भाग से प्राप्त की जाती है?  (अ) फल  (ब) पत्तों  (स) जड़  (द) छाल  उत्तर   SHOW ANSWER प

सामान्य विज्ञान के 60 प्रतियोगी परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्न

  1.    विद्युत आर्क भट्टी का तापमान मापने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है?   उत्तर- पायरोमीटर का 2.    लेड एसिड बैट्री की धनात्मक प्लेट किसकी बनी होती है?   उत्तर- लैड पराक्साइड की   3.    सोल्डर वायर किन धातुओं का मिश्रण होता है?   उत्तर- टिन तथा लैड का   4.    विद्युत वाहक बल की मापन इकाई क्या होती है?   उत्तर- वोल्ट   5.    मिश्र धातु नाइक्रोम में निकिल तथा क्रोमियम कितने कितने प्रतिशत होता है?   उत्तर- 80% निकिल तथा 20% क्रोमियम   6.    L.C.D. शब्द संक्षेप का का पूर्ण रूप क्या होता है?   उत्तर- Liquid Crystal Display   7.    कौनसा ट्रांसफार्मर इनपुट वोल्टेज मान को घटाकर दूसरे परिपथ को कम आउटपुट प्रदान करता है?   उत्तर- स्टैप-डाउन या अपचायी ट्रांसफार्मर   8.    पूर्ण आवेशित लेड एसिड बैटरी का आ.घ. कितना होता है?   उत्तर- 1.25 से 1.28 के बीच   9.    प्रकाश की तीव्रता का मात्रक क्या होता है?   उत्तर- ल्यूमेन   10.    लेड एसिड बैटरी के डिस्चार्जिंग के दौरान दोनों प्लेटों (कैथोड और एनोड) का एक्टिव मेटीरियल किसमें बदल जाता है?   उत्तर-लैड

What Is a Supernova- क्या होता है सुपरनोवा

क्या होता है सुपरनोवा- एक तारे के अत्यंत तेज विस्फोट को सुपरनोवा कहते हैं। यह अंतरिक्ष मे होने वाला सबसे बड़ा विस्फोट होता है। कहाँ होता है सुपरनोवा? सुपरनोवा सामान्यतः अन्य आकाशगंगाओं में होता है, किन्तु हमारी मिल्की वे आकाश गंगा में सुपरनोवा को देखना मुश्किल होता है क्योंकि धूल के कारण हमारी दृष्टि अवरुद्ध होती है। जोहानस केप्लर ने 1604 ई में हमारी मिल्की वे आकाशगंगा में देखे गए अंतिम  सुपरनोवा को खोजा था। नासा के चंद्रा टेलिस्कोप द्वारा एक अन्य ताजा सुपरनोवा के अवशेषों को खोजा था जो लगभग 100 वर्ष पहले हमारी आकाशगंगा में विस्फोटित हुआ था। सुपरनोवा क्यों होता है? तारे के कोर या केंद्र में परिवर्तन होने के कारण सुपरनोवा उत्पन्न है। यह परिवर्तन दो प्रकार से हो सकता है जिनके कारण सुपरनोवा जन्म लेता है।  1. प्रथम प्रकार का सुपरनोवा " द्वि तारा या जुड़वाँ तारों " के तंत्र में घटित होता है। द्वितारा या बाइनरी स्टार्स दो तारों का समूह होता है जो एक ही केंद्र के चारों ओर चक्कर लगाते हैं। इनमें से एक " कार्बन ऑक्सीजन श्वेत वामन तारा " अ

100 Questions of Space Science - Space Science Quiz अंतरिक्ष विज्ञान क्विज

Space Science Quiz अंतरिक्ष विज्ञान क्विज- 1. वे आकाशीय पिण्ड, जो किसी ग्रह की परिक्रमा करते हैं, क्या कहलाते हैं? उत्तर- उपग्रह 2. निर्माण (प्रकृति) के आधार पर उपग्रहों को दो प्रकारों में बांटा गया है, उनके नाम बताइए। उत्तर- प्राकृतिक एवं कृत्रिम उपग्रह 3. पृथ्वी का प्राकृतिक उपग्रह कौन है? उत्तर- चन्द्रमा 4. मानव निर्मित एवं प्रक्षेपित उपग्रहों को क्या कहते हैं? उत्तर- कृत्रिम उपग्रह 5. चन्द्रमा का परिक्रमण काल कितना है? उत्तर- 27.3 दिन 6. भारत ने अंतरिक्ष कार्यक्रम के क्षेत्र में किस दशक में पदार्पण किया? उत्तर- 1970 के दशक में 7. भारत में अंतरिक्ष आयोग का गठन किस वर्ष किया गया? उत्तर- 1992 में 8. भारत में अंतरिक्ष विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में अनुसंधान व विकास का कार्य किस संगठन द्वारा किया जाता है? उत्तर- इसरो द्वारा 9. ‘इसरो’ का पूरा नाम क्या है? उत्तर- इण्डियन स्पेस रिसर्च आॅर्गनाइजेशन 10. ‘इसरो’ का मुख्यालय कहां है? उत्तर- बंगलुरू में 11. भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम को नयी दिशा देने में किस वैज्ञानिक का महत्वपूर्ण योगदान रहा है? उत्तर- विक्रम अम्बा

सामान्य विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण तथ्य -

    सामान्य विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण तथ्य - 1.          मनुष्य के रक्त को एण्टीजेंस के आधार पर बाँटा गया है -   चार भागों में 2.          सभी मनुष्यों में भिन्न - भिन्न रक्त समूह होने का कारण -     प्रोटीन व एण्टीजेंस 3.          मानव शरीर के रक्त परिसंचरण में भाग लेने वाला अंग -       धमनियाँ , शिराएँ व हृदय 4.          मानव शरीर में रक्त का द्रव्यमान -                                              09 प्रतिशत 5.          रक्त का लाल रंग किस के कारण होता है- हिमोग्लोबिन के 6.          मनुष्य रक्त में हिमोग्लोबिन का मुख्य कार्य -   ऑक्सीजन को शरीर में ले जाना 7.          एक घन मिली . रक्त में लाल रक्त कणिकाओं की संख्या -   50 लाख 8.          लाल रक्त कणिकाओं की उत्पत्ति होती है -   तिल्ली में 9.          रोगाणुओं को नष्ट करने की विशेष क्षमता होती है-   श्वेत रुधिर कणिकाओं में 10.        रक्त द्रव्य में पानी का प्रतिशत - 90 प्रतिशत 11.        रक्त के कोई दो कार्य - सं