Skip to main content

Posts

Showing posts with the label राजस्थान की सीमा

राजस्थान की सीमा- प्रश्नोत्तरी के रूप में

प्रश्न-1 भारत-पाकिस्तान की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा (रेडक्लिफ रेखा) पाकिस्तान की सीमा से लगने वाले राजस्थान के 4 जिले कौन-कौनसे हैं? उत्तर- 1. जैसलमेर ( 464 कि.मी.)- पाकिस्तान के साथ सर्वाधिक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा वाला 2. बाड़मेर ( 228 कि.मी.) 3. गंगानगर ( 210 कि.मी.) 4. बीकानेर ( 168 कि.मी.) - पाकिस्तान के साथ न्यूनतम अन्तर्राष्ट्रीय सीमा वाला प्रश्न- 2 राजस्थान की पाकिस्तान के साथ लगने वाली अन्तर्राष्ट्रीय सीमा की लंबाई कितनी है? उत्तर- 1070 कि.मी. प्रश्न-3 राजस्थान के सीमावर्ती राज्यों की स्थिति बताईये? उत्तर- 1. उत्तरी सीमा पर -                 पंजाब और हरियाणा   2. उत्तरी-पूर्वी सीमा पर -             हरियाणा   3. पूर्वी सीमा पर -                  उत्तरप्रदेश   4. दक्षिण व दक्षिण-पूर्वी सीमा पर -     मध्यप्रदेश   5. दक्षिण व दक्षिण-पश्चिम सीमा पर - गुजरात प्रश्न-4 राजस्थान के अंतर्राज्यीय सीमा पर स्थित सीमावर्ती जिले कौन-कौनसे हैं? उत्तर- राजस्थान की अंतर्राज्यीय सीमा पर स्थित सीमावर्ती जिले राज्यवार निम्नांकित है- 1. मध्यप्रदेश - सवाईमाधोपुर , धौलपुर , करौली , कोट