Skip to main content

Posts

Showing posts with the label राजस्थान के लोकगीत

पल्ला रे पल्ला पर दादर मोर राजस्थानी गीत अर्थ सहित

और रंग दे रे म्हाने औजू रंग दे  म्हारा सासुजी के दाय कोनी आई रे  नीलगर और रंग दे .... अर्थ- हे नीलगर (रंगने वाले रंगरेेेज) तुम्हारा रंगा हुआ मेरी सासूजी को पसंद (दाय) नहीं आया है, अतः हे नीलगर और रंग दे मेरा यह पुनः (ओजू) रंग दे। अल्ला रे पल्ला पर दादर मोर रंग दे  घूँघट पर बाई सा रो बीरो ये नीलगर और रंग दे। अर्थ- इसके अल्ले पल्ले पर दादुर और मोर पक्षी की चित्रकारी कर दे और घूंघट पर मेरी ननद का भाई (बाईसा रो बीरो) अर्थात मेरे पतिदेव को चित्रित कर दे। इस प्रकार इसे और रंग दे।  और रंग दे रे म्हाने औजू रंग दे  म्हारा सासुजी के दाय कोनी आई रे नीलगर और रंग दे । अर्थ- हे नीलगर, तुम्हारा रंगा हुआ मेरी सासूजी को पसंद नहीं आया है, अतः हे नीलगर और रंग दे मुझे ओजू (पुनः) रंग दे। सुसरो जी रंगाई म्हारे लाल ओढनी  म्हारा सासुजी के दाय कोणी आई रे  नीलगर और रंग दे। अर्थ- ससुर जी ने जो लाल ओढ़नी मंगाई थी वो मेरी सासुजी को पसंद नहीं आई है। अतः नीलगर इसे दुबारा रंग दे। जेठजी रंगाई म्हारे पीलो पोमचो म्हारी जेठानी के दाय कोणी आई रे नीलगर और रंग दे। अर्थ- जेठ जी ने मेरे लिए पीले

Folklore of Rajasthan राजस्थान के लोकगीत-

राजस्थान के लोकगीत- लोकगीत विवरण 1.          मोरिया इस लोकगीत में ऐसी लड़की की व्यथा है , जिसका विवाह संबंध निश्चित हो गया है किन्तु विवाह होने में देरी है। 2.          औल्यू ओल्यू का मतलब 'याद आना' है। दाम्पत्य प्रेम से परिपूर्ण विलापयुक्त लयबद्ध गीत जिसमें पति के लिए भंवरजी , कँवरजी का तथा पत्नी के लिए मरवण व गौरी का प्रयोग किया गया है। 3.          घूमर गणगौर अथवा तीज त्यौहारों के अवसर पर स्त्रियों द्वारा घूमर नृत्य के साथ गाया जाने वाला गीत है , जिसके माध्यम से नायिका अपने प्रियतम से श्रृंगारिक साधनों की मांग करती है। 4.          गोरबंध गोरबंध , ऊंट के गले का आभूषण है। मारवाड़ तथा शेखावटी क्षेत्र में इस आभूषण पर गीत गोरबंध नखरालो गीत गाया जाता है। इस गीत से ऊँट के शृंगार का वर्णन मिलता है। 5.          कुरजां कुरजां साइबेरिया से आने वाला सारस पक्षी है। यह लोकप्रिय गीत में कुरजां पक्षी को संबोधित करते हुए विरहणियों द्वारा अपने प्रि