Skip to main content

PM Rashtriya Bal Puraskar 2023 List : जानिए किन 11 बच्चों को मिला प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2023

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2023 जानिए किन 11 बच्चों को मिला पुरस्कार
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2023
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2023
   

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (23 जनवरी, 2023) नई दिल्ली में आयोजित एक पुरस्कार समारोह में 11 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, 2023 (Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar) प्रदान किए। पुरस्कार पाने वाले बच्चे इन केटेगरी में शामिल हैं- 

  • कला और संस्कृति से 4 बच्चे

  • बहादुरी से 1

  • नवाचार से 2 बच्चे

  • समाज सेवा से 1 और खेल से 3 बच्चे

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar पाने वाले बच्चे निम्नांकित हैं-

  1. गायक आदित्य सुरेश,

  2. नर्तक एम गौरवी रेड्डी - एम.गौरवी रेड्डी को कला और संस्कृति के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्टता के लिए

  3. बारह वर्षीय तबला कलाकार श्रेया भट्टाचार्जी,

  4. वीरता श्रेणी में रोहन रामचंद्र बहिर,

  5. नवाचार की श्रेणी में आदित्य प्रताप सिंह चौहान

  6. नवाचार की श्रेणी में ऋषि शिव प्रसन्ना- सबसे कम उम्र के प्रमाणित एंड्रॉइड एप्लिकेशन डेवलपर, रिषि सबसे कम उम्र के ' यूट्यूबर' भी हैं, जो एक चैनल चलाते हैं तथा प्रत्येक एपिसोड में वे विज्ञान से संबंधित विषयों पर अंतरदृष्टि साझा करते हैं. रिषि एलीमेंट्स ऑफ अर्थ नामक एक पुस्तक के लेखक भी है. इन्हें 2021 में 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत के 40 यूथ आइकॉन में उन्हें शामिल किया गया.

  7. राष्ट्रीय स्तर के मल्लखंभ खिलाड़ी 10 वर्षीय शौर्यजीत रंजीतकुमार खैरे

  8. SQAY मार्शल आर्ट खिलाड़ी हनाया निसार - ये पिछले 7 वर्षों से मार्शल आर्ट खिलाड़ी हैं. उन्होंने 12 साल की छोटी उम्र में चिंगजू, दक्षिण कोरिया (अक्टूबर 2018 ) में तीसरी विश्व मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया और स्वर्ण पदक जीता.

  9. कुमारी अनुष्का जौली- इन्होंने एंटी-बुलिंग स्क्वाड कवच' नाम से एक ऐप विकसित किया है, जो पिछले 4 वर्षों से विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य परामर्श प्रदान कर रहा है. अनुष्का ने डराने-धमकाने एवं साइबर अपराध से निपटने के लिए 10 लघु वीडियो वाला एक स्वयं गतिमान शैक्षिक ऑनलाइन कार्यक्रम विकसित किया है. उन्होंने भारत के भीतर और बाहर विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के साथ भी सहयोग किया है.

  10. संभव मिश्रा : मास्टर संभव मिश्रा ने प्रसिद्ध प्रकाशनों के लिए उल्लेखनीय लेख लिखे हैं. उन्हें प्रतिष्ठित रॉयल एशियाटिक सोसाइटी, लंदन की फेलोशिप से सम्मानित किया गया है और वह इस सोसाइटी के 200 वर्षों के इतिहास में अब तक के सबसे कम उम्र के सदस्य बने. इन्होंने भारत सरकार के डाक विभाग से दीन दयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति प्राप्त की एवं अभी हाल ही में उन्हें कॅटकी के गर्वनर द्वारा सर्वोच्च उपाधि माननीय कॅटकी कर्नल से सम्मानित किया गया. उनके डिजाइन किए गए पैच को एक आधिकारिक लोगो के रूप में प्रयुक्त किया गया तथा नासा वॉलॉप्स फ्लाइट सेंटर, वर्जीनिया, अमेरिका से रफ-7 रॉकेट के माध्यम से अंतरिक्ष में लॉन्च किया गया.

  11. अलाना मीनाक्षी-खेल की श्रेणी में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार. विशाखापट्टनम की 11 वर्षीय अलाना मीनाक्षी ने 2022 में आयोजित ऑनलाइन एशियन नेशंस चेस चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अंडर 14 गर्ल्स टीम में खिताब जीता था.

भारत सरकार बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) पुरस्कार प्रदान करती है। यह पुरस्कार 5 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को छह श्रेणियों - कला और संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, शैक्षिक, सामाजिक सेवा और खेल में उनकी उत्कृष्टता के लिए प्रदान किया जाता है, जो राष्ट्रीय मान्यता के पात्र हैं। पीएमआरबीपी के प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक पदक, एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक प्रमाणपत्र दिया जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Main breeds of Indian horses - जानिये भारतीय घोड़ों की मुख्य नस्लें

Main breeds of Indian horses - भारतीय अश्वों की मुख्य नस्लें 1. मारवाड़ी (मालानी) घोड़े - मारवाड़ी घोड़े का इस्तेमाल राजाओं के ज़माने में युद्ध के लिए किया जाता था। इसलिए कहा जाता है कि इन घोड़ों के शरीर में राजघराने का लहू दौड़ता है। मालानी नस्ल के घोड़े अपनी श्रेष्ठ गुणवता के कारण देश-विदेश मे पहचान बना चुके हैं और इनकी खरीद-फरोख्त के लिए लोग बाड़मेर जिले के तिलवाड़ा मेले में पहुँचते है। पोलो एवं रेसकोर्स के लिए इन घोड़ों की माँग लगातार बढ़ रही है। दौड़ते समय मालानी नस्ल के घोड़े के पिछले पैर, अपने पैरों की तुलना में, अधिक गतिशील होने के कारण अगले पैरों से टक्कर मारते हैं, जो इसकी चाल की खास पहचान है। इनके ऊँचे कान आपस में टकराने पर इनका आकर्षण बढ़ जाता हैं और ये घोड़े कानों के दोनों सिरों से सिक्का तक पकड़ लेते हैं। चाल व गति में बेमिसाल इन घोड़ों की सुन्दरता, ऊँचा कद, मजबूत कद-काठी देखते ही बनती हैं। राजस्थान में  घोड़े जोधपुर, बाड़मेर, झालावाड़, राजसमन्द, उदयपुर, पाली एवं उदयपुर आदि स्थानों में पाये जाते है। जन्म स्थान :   इस नस्ल के घोड़ों का...