Skip to main content

What is sweet revolution | क्या है मीठी क्रांति

 क्या है मीठी क्रांति- What is sweet revolution


मीठी क्रांति sweet revolution शहद का उत्पादन बढ़ाने के लिए की जाने वाली क्रांति है। इस sweet revolution के जरिए किसानों को देश और विदेश में ग्राहक देकर उनकी आमदनी बढाई जानी है। ध्यातव्य है कि देश में सालाना 1.10 लाख टन शहद का उत्पादन होता है। अगले पांच साल में इसे दुगुना करने का लक्ष्य है। इस समय लगभग 10 हजार पंजीकृत किसान 15 लाख मधुमक्खियों की कॉलोनी बनाकर शहद उत्पादन कर रहे हैं। दुनिया भर में हम शहद बनाने वालों में टॉप-5 में है। इसे तेजी से बढ़ाने का लक्ष्य है। अनुमान है कि इससे आय में वृद्धि के साथ, फसलों का उत्पादन भी 15% तक बढ जाएगा।

मीठी क्रांति sweet revolution के उदेश्य

• किसानो को मधुमक्खी पालन से जोड़कर रोजगार प्रदान करना है।
• कृषि एवं उद्यानिकी उपज तथा किसानों की आय को बढ़ाना।
• शहद उत्पादन के क्षेत्र में राज्य को अग्रणी बनाना।
• बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाना।
• गुणवतायुक्त शहद का उत्पादन।

मधुमक्खी पालन एक कृषि आधारित गतिविधि है, जो एकीकृत कृषि व्यवस्था (आईएफएस) के तहत ग्रामीण क्षेत्र में किसान/ भूमिहीन मजदूरों द्वारा की जा रही है। फसलों के परागण में मधुमक्खी पालन खासा उपयोगी है, जिससे कृषि आय में बढ़ोतरी के माध्यम से किसानों/ मधुमक्खी पालकों की आय बढ़ रही है और शहद व बी वैक्स, बी पोलेन, प्रोपोलिस, रॉयल जेली, बी वेनोम आदि महंगे मधुमक्खी उत्पाद उपलब्ध हो रहे हैं। भारत की विविधतापूर्ण कृषि जलवायु मधुमक्खी पालन/ शहद उत्पादन और शहद के निर्यात के लिए व्यापक संभावनाएं और अवसर उपलब्ध कराती है।

26 नवंबर 2020 को मीठी क्रांति को बढावा देकर किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने देश में पांच किसान शहद उत्पादक संगठन (एफपीओ) का शुभारंभ किया था।
इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार की 10 हजार 
किसान शहद उत्पादक संगठन (एफपीओ) बनाने की योजना के अंतर्गत पांच राज्यों में मधुमक्खी पालकों / शहद संग्राहकों के एफपीओ का शुभारंभ किया गया। 

नाफेड के सहयोग से बने व शुरू किए गए ये किसान शहद उत्पादक संगठन (एफपीओ) निम्न स्थानों पर थे -

  • मध्य प्रदेश में मुरैना, 
  • पश्चिम बंगाल में सुंदरबन, 
  • बिहार में पूर्वी चंपारण, 
  • राजस्थान में भरतपुर और 
  • उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले में।

देश में एकीकृत कृषि प्रणाली के तहत मधुमक्खी पालन के महत्व को ध्यान में रखते हुए सरकार ने तीन साल (2020-21 से 2022-23) के लिए राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन एवं शहद मिशन (NBHM) को 500 करोड़ रुपये के आवंटन को स्वीकृति दे दी है। इस मिशन की घोषणा आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत की गई थी। 

एनबीएचएम का उद्देश्य मीठी क्रांति sweet revolution के लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश में वैज्ञानिक आधार पर मधुमक्खी पालन का व्यापक संवर्धन और विकास है, जिसे राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड (एनबीबी) के माध्यम से लागू किया जा रहा है।

राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन एवं शहद मिशन NBHM का मुख्य उद्देश्य-

कृषि और गैर कृषि परिवारों के लिए आमदनी और रोजगार संवर्धन के उद्देश्य से मधुमक्खी पालन उद्योग के समग्र विकास को प्रोत्साहन देना, कृषि/ बागवानी उत्पादन को बढ़ाना, अवसंरचना सुविधाओं के विकास के साथ ही एकीकृत मधुमक्खी विकास केन्द्र (आईबीडीसी)/ सीओई,शहद परीक्षण प्रयोगशालाओं, मधुमक्खी रोग नैदानिकी प्रयोगशालाएं, परम्परागत भर्ती केन्द्रों, एपि थेरेपी केन्द्रों, न्यूक्लियस स्टॉक, बी ब्रीडर्स आदि की स्थापना और मधुमक्खी पालन के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण है।

इसके अलावा, योजना का उद्देश्य मिनी मिशन-1 के अंतर्गत वैज्ञानिक पद्धति से मधुमक्खी पालन, मधुमक्खी पालन के प्रबंधन, मधुमक्खी उत्पादों के बारे में जागरूकता के प्रसार के साथ ही मिनी मिशन-2 के अंतर्गत संग्रहण, प्रसंस्करण, भंडारण, विपणन, मूल्य संवर्धन आदि और मिनी मिशन-3 के अंतर्गत मधुमक्खी पालन में शोध एवं प्रौद्योगिकी उत्पादन हैं। 2020-21 के लिए एनबीएचएम को 150 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

वैज्ञानिक मधुमक्खी पालन को लेकर जागरूकता और क्षमता निर्माण, मधुमक्खी पालन के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण, आय बढ़ाने में तकनीक का मधुमक्खियों पर प्रभाव और कृषि/ बागवानी उत्पाद की गुणवत्ता में सुधार के लिए एनबीएचएम के अंतर्गत 2,560 लाख रुपये की 11 परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। 

इसका उद्देश्य किसानों को रॉयल जेली, बी वेनोम, कॉम्ब हनी आदि महंगे उत्पादों के उत्पादन के लिए विशेष मधुमक्खी पालन उपकरणों के वितरण और हाई अल्टीट्यूड हनी के लिए संभावनाएं तलाशना, उत्तर प्रदेश के कन्नौज व हाथरस जिलों में विशेष उत्पादन और वर्ष 2020-21 के दौरान पेट के कैंसर के उपचार में मस्टर्ड शहद के इस्तेमाल के बारे जानकारी देना भी है।

मुख्य उपलब्धियां:


निम्नांकित दो विश्व स्तरीय अत्याधुनिक शहद परीक्षण प्रयोगशालाओं की स्थापना के लिए स्वीकृति दी गई है

  1. एनडीडीबी, आणंद, गुजरात - आणंद स्थित प्रयोगशाला को एनएबीएल द्वारा मान्यता दे दी गई है और केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री द्वारा 24 जुलाई, 2020 को इसका शुभारम्भ कर दिया गया। अब इस प्रयोगशाला में एफएसएसएआई द्वारा अधिसूचित सभी मानदंडों के लिए शहद के नमूनों का परीक्षण शुरू कर दिया गया है।

  2. आईआईएचआर, बंगलुरू, कर्नाटक।

  • 16 लाख हनीबी कॉलोनीज के साथ 10,000 मधुमक्खी पालकों/ मधुमक्खी पालन एवं शहद समितियां/ फर्म्स/ कंपनियां एनबीबी में पंजीकृत हो गई हैं।

  • शहद एवं अन्य मधुमक्खी उत्पादों के स्रोत का पता लगाने के लिए एक प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई है और इस दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। इससे शहद और अन्य मधुमक्खी उत्पादों में मिलावट को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

  • किसानों/ मधुमक्खी पालकों को बी पोलेन, प्रोपोलिस, रॉयल जेली, बी वेनोम आदि ऊंची कीमत वाले मधुमक्खी उत्पादों के उत्पादन सहित वैज्ञानिक मधुमक्खी पालन में प्रशिक्षण दिया गया है।

  • बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल राज्यों में मधुमक्खी पालकों/ शहद उत्पादकों के 5 एफपीओ बनाए गए हैं और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने 26.11.2020 में इनका शुभारम्भ कर दिया गया।

  • शहद उत्पादन 76,150 मीट्रिक टन (2013-14) से बढ़कर 1,20,000 मीट्रिक टन (2019-20) हो गया है, जो 57.58 प्रतिशत बढ़ोतरी है।

  • शहद का निर्यात 28,378.42 मीट्रिक टन से बढ़कर 59,536.74 मीट्रिक टन(2019-20) हो गया है, जो 109.80 प्रतिशत बढ़ोतरी है।

  • रोल मॉडल के रूप में 16 एकीकृत मधुमक्खी पालन विकास केन्द्रों (आईबीडीसी) की स्थापना की गई है, जो निम्न राज्यों में हैं-

  1. हरियाणा, 

  2. दिल्ली, 

  3. बिहार, 

  4. पंजाब, 

  5. मध्य प्रदेश, 

  6. उत्तर प्रदेश, 

  7. मणिपुर, 

  8. उत्तराखंड, 

  9. जम्मू व कश्मीर, 

  10. तमिलनाडु, 

  11. कर्नाटक, 

  12. हिमाचल प्रदेश, 

  13. पश्चिम बंगाल, 

  14. त्रिपुरा, 

  15. आंध्र प्रदेश और 

  16. अरुणाचल प्रदेश।

  • विभिन्न फसलों के परागण समर्थन में मधुमक्खियों/ मधुमक्खी पालन की भूमिका और वैज्ञानिक मधुमक्खी पालन को अपनाने के बारे में जागरूकता का प्रसार किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान का प्रसिद्ध हुरडा सम्मेलन - 17 जुलाई 1734

हुरडा सम्मेलन कब आयोजित हुआ था- मराठा शक्ति पर अंकुश लगाने तथा राजपूताना पर मराठों के संभावित आक्रमण को रोकने के लिए जयपुर के सवाई जयसिंह के प्रयासों से 17 जुलाई 1734 ई. को हुरडा (भीलवाडा) नामक स्थान पर राजपूताना के शासकों का एक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसे इतिहास में हुरडा सम्मेलन के नाम  जाता है।   हुरडा सम्मेलन जयपुर के सवाई जयसिंह , बीकानेर के जोरावर सिंह , कोटा के दुर्जनसाल , जोधपुर के अभयसिंह , नागौर के बख्तसिंह, बूंदी के दलेलसिंह , करौली के गोपालदास , किशनगढ के राजसिंह के अलावा के अतिरिक्त मध्य भारत के राज्यों रतलाम, शिवपुरी, इडर, गौड़ एवं अन्य राजपूत राजाओं ने भाग लिया था।   हुरडा सम्मेलन की अध्यक्षता किसने की थी- हुरडा सम्मेलन की अध्यक्षता मेवाड महाराणा जगतसिंह द्वितीय ने की।     हुरडा सम्मेलन में एक प्रतिज्ञापत्र (अहदनामा) तैयार किया गया, जिसके अनुसार सभी शासक एकता बनाये रखेंगे। एक का अपमान सभी का अपमान समझा जायेगा , कोई राज्य, दूसरे राज्य के विद्रोही को अपने राज्य में शरण नही देगा ।   वर्षा ऋत...

THE SCHEDULED AREAS Villages of Udaipur district - अनुसूचित क्षेत्र में उदयपुर जिले के गाँव

अनुसूचित क्षेत्र में उदयपुर जिले के गाँव- अनुसूचित क्षेत्र में सम्मिलित उदयपुर जिले की 8 पूर्ण तहसीलें एवं तहसील गिर्वा के 252, तहसील वल्लभनगर के 22 व तहसील मावली के 4 गांव सम्मिलित किए गए हैं। ये निम्नानुसार है- 1. उदयपुर जिले की 8 पूर्ण तहसीलें (कोटड़ा, झाडोल, सराड़ा, लसाड़िया, सलूम्बर, खेरवाड़ा, ऋषभदेव, गोगुन्दा) - 2. गिर्वा तहसील (आंशिक) के 252 गाँव - S. No. GP Name Village Name Village Code Total Population Total Population ST % of S.T. Pop to Total Pop 1 AMBERI AMBERI 106411 3394 1839 54.18 2 AMBERI BHEELON KA BEDLA 106413 589 573 97.28 3 AMBERI OTON KA GURHA 106426 269 36 13.38 4 AMBERI PRATAPPURA 106427 922 565 61.28 5 CHEERWA CHEERWA 106408 1271 0 0.00 6 CHEERWA KARELON KA GURHA 106410 568 402 70.77 7 CHEERWA MOHANPURA 106407 335 313 93.43 8 CHEERWA SARE 106406 2352 1513 64.33 9 CHEERWA SHIVPURI 106409 640 596 93.13 10 DHAR BADANGA 106519 1243 1243 100.00 11 DHAR BANADIYA 106...

Scheduled Areas of State of Rajasthan - राजस्थान के अनुसूचित क्षेत्र का विवरण

राजस्थान के अनुसूचित क्षेत्र का विवरण (जनगणना 2011 के अनुसार)-   अधिसूचना 19 मई 2018 के अनुसार राजस्थान के दक्षिण पूर्ण में स्थित 8 जिलों की 31 तहसीलों को मिलाकर अनुसूचित क्षेत्र निर्मित किया गया है, जिसमें जनजातियों का सघन आवास है। 2011 की जनगणना अनुसार इस अनुसूचित क्षेत्र की जनसंख्या 64.63 लाख है, जिसमें जनजाति जनसंख्या 45.51 लाख है। जो इस क्षेत्र की जनसंख्या का 70.42 प्रतिशत हैं। इस क्षेत्र में आवासित जनजातियों में भील, मीणा, गरासिया व डामोर प्रमुख है। सहरिया आदिम जाति क्षेत्र- राज्य की एक मात्र आदिम जाति सहरिया है जो बांरा जिले की किशनगंज एवं शाहबाद तहसीलों में निवास करती है। उक्त दोनों ही तहसीलों के क्षेत्रों को सहरिया क्षेत्र में सम्मिलित किया जाकर सहरिया वर्ग के विकास के लिये सहरिया विकास समिति का गठन किया गया है। क्षेत्र की कुल जनसंख्या 2.73 लाख है जिसमें से सहरिया क्षेत्र की अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 1.02 लाख है जो क्षेत्र की कुल जनसंख्या का 37.44 प्रतिशत है।  अनुसूचित क्षेत्र में राजकीय सेवाओं में आरक्षण सम्बन्धित प्रावधान-  कार्मिक (क-...