Skip to main content

ओलम्पिक में स्वर्ण जीत कर राजस्थान का नाम रोशन करने वाले को अब मिलेंगे तीन करोड़

राजस्थान सरकार का बड़ा निर्णय

ओलम्पिक, एशियाई तथा कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने पर तीन से चार गुना तक बढ़ाई ईनामी राशि

ओलम्पिक में स्वर्ण जीतने पर अब मिलेंगे तीन करोड़



जयपुर, 4 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने ओलम्पिक, एशियाई तथा राष्ट्रमंडल जैसे अंतर्राष्ट्रीय खेलों में पदक जीत कर राजस्थान का नाम रोशन करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को दी जाने वाली ईनामी राशि में तीन से चार गुना तक बढ़ोतरी करने का महत्वपूर्ण निर्णय किया है।

श्री गहलोत ने ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर दी जानी वाली 75 लाख रूपये की राशि को बढ़ाकर 3 करोड़ रूपये, रजत पदक जीतने पर दी जाने वाली राशि को 50 लाख से बढ़ाकर 2 करोड़ रूपये तथा कांस्य पदक जीतने पर दी जाने वाली राशि को 30 लाख रूपये से बढ़ाकर एक करोड़ रूपये करने को मंजूरी दी है। 

इसी प्रकार एशियन गेम्स तथा कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रदेश के खिलाड़ियों को दी जाने वाली राशि को 30 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ रूपये, रजत पदक जीतने पर ईनामी राशि 20 लाख से बढ़ाकर 60 लाख रूपये तथा कांस्य पदक जीतने पर दी जाने वाली राशि को 10 लाख रूपये से बढ़ाकर 30 लाख रूपये करने का निर्णय किया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर युवा मामले एवं खेल विभाग ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं।


इस निर्णय से प्रदेश में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा और प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी। उल्लेखनीय है कि राज्य में खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए मुख्यमंत्री ने लगातार कई निर्णय किए हैं। इससे पहले श्री गहलोत ने खेल पदक विजेता खिलाड़ियों को राजकीय सेवाओं में नियुक्ति देने के लिए आउट-ऑफ-टर्न आधार पर डीएसपी समेत विभिन्न पदों पर नियुक्ति देने को मंजूरी दी थी। मुख्यमंत्री ने ओलम्पिक, एशियाई तथा राष्ट्रमंडल खेलों में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले राजस्थान के मूल निवासी 13 खिलाड़ियों को इन्दिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र में 25-25 बीघा भूमि आवंटित करने का भी निर्णय किया था। साथ ही, उन्होंने प्रदेश के खिलाड़ियों को दिए जाने वाले दैनिक भत्ते को भी दोगुना करने की मंजूरी दी थी।

Comments

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Main breeds of Indian horses - जानिये भारतीय घोड़ों की मुख्य नस्लें

Main breeds of Indian horses - भारतीय अश्वों की मुख्य नस्लें 1. मारवाड़ी (मालानी) घोड़े - मारवाड़ी घोड़े का इस्तेमाल राजाओं के ज़माने में युद्ध के लिए किया जाता था। इसलिए कहा जाता है कि इन घोड़ों के शरीर में राजघराने का लहू दौड़ता है। मालानी नस्ल के घोड़े अपनी श्रेष्ठ गुणवता के कारण देश-विदेश मे पहचान बना चुके हैं और इनकी खरीद-फरोख्त के लिए लोग बाड़मेर जिले के तिलवाड़ा मेले में पहुँचते है। पोलो एवं रेसकोर्स के लिए इन घोड़ों की माँग लगातार बढ़ रही है। दौड़ते समय मालानी नस्ल के घोड़े के पिछले पैर, अपने पैरों की तुलना में, अधिक गतिशील होने के कारण अगले पैरों से टक्कर मारते हैं, जो इसकी चाल की खास पहचान है। इनके ऊँचे कान आपस में टकराने पर इनका आकर्षण बढ़ जाता हैं और ये घोड़े कानों के दोनों सिरों से सिक्का तक पकड़ लेते हैं। चाल व गति में बेमिसाल इन घोड़ों की सुन्दरता, ऊँचा कद, मजबूत कद-काठी देखते ही बनती हैं। राजस्थान में  घोड़े जोधपुर, बाड़मेर, झालावाड़, राजसमन्द, उदयपुर, पाली एवं उदयपुर आदि स्थानों में पाये जाते है। जन्म स्थान :   इस नस्ल के घोड़ों का...