Skip to main content

श्री हरि मोहन ने संभाला ऑर्डनेंस फैक्टरी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में पदभार

श्री हरि मोहन बने ऑर्डनेंस फैक्टरी बोर्ड के नए अध्यक्ष-


सेवानिवृत हो चुके श्री सौरभ कुमार, की जगह 01 दिसंबर, 2019 से श्री हरि मोहन ने ऑर्डनेंस फैक्टरी बोर्ड (ओएफबी) के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाल लिया है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर उपाधि के साथ 1982 बैच के ऑर्डनेंस फैक्टरी बोर्ड सेवा (आई.ओ.एफ.एस) के अधिकारी श्री हरि मोहन मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक और मास्टर्स की डिग्री प्राप्त करने के दौरान इलाहाबाद विश्वविद्यालय और पुणे विश्वविद्यालय के टॉपर रहे रहे हैं। उन्होंने पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एम. फिल की है।

श्री हरि मोहन ने 39 साल के अपने लंबे करियर में, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार, व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर, इंजन फैक्ट्री अवाडी, हेवी व्हीकल फैक्ट्री अवाडी, एम्मुनिशन फैक्ट्री खड़की, ऑर्डनेंस फैक्ट्री बोलनगीर, ऑर्डनेंस फैक्ट्री चंदा, ऑर्डनेंस फैक्ट्री देहु रोड, ओएफबी नई दिल्ली कार्यालय और इस्पात और खान मंत्रालय में विभिन्न पदों पर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इस आई.ओ.एफ.एस अधिकारी को अन्य क्षेत्रों के अतिरिक्त बख्तरबंद वाहनों, आर्टिलरी, टैंक और गोला बारूद, लघु हथियार गोला बारूद, परियोजना प्रबंधन और कॉर्पोरेट प्रशासन के निर्माण के क्षेत्र में विविध अनुभव प्राप्त है। उन्होंने अजमेरा टैंक, एमबीटी अर्जुन, ब्रिज लेयर और ट्रैवल्स टैंक जैसे आर्मर्ड फाइटिंग व्हीकल्स के उत्पादन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने इस्पात और खान मंत्रालय में अपने कार्यकाल के दौरान भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) के इस्पात संयंत्रों के आधुनिकीकरण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

श्री हरि मोहन ने डीह रोड (पुणे), वरिष्ठ महाप्रबंधनक, हैवी व्हीकल फैक्ट्री, अवडी (एचवीएफ, चेन्नई) के महाप्रबंधक के रूप में कई वरिष्ठ पदों पर कार्य किया है। उन्हें एचवीएफ में उनकी सेवाओं के लिए 2018 में 'आयुध रत्न' पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डीजीओएफ और अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने से पहले, वह ओएफबी के सदस्य के रूप में कार्यभार संभाल रहे थे और ओएफबी के हथियार, वाहन और उपकरण (डब्ल्यूवी और ई) प्रभाग के प्रभारी थे।

Comments

Popular posts from this blog

Aastha Scheme of Rajashan - आस्था योजना, राजस्थान Aasha Scheme of Rajashan

योजना का नाम-                 आस्था योजना     प्रारंभ होने का वर्ष-              2004-05   लाभान्वित वर्ग-        ऐसे परिवार जिनमें दो या दो से अधिक सदस्य ''40 प्रतिशत से अधिक विशेष योग्यजन (निःशक्त जन )'' है।    योजना के तहत देय लाभ-   आस्था योजना के अन्तर्गत आस्था कार्डधारी परिवार को बी.पी.एल. के समान सुविधाएं यथा-  निःशुल्क चिकित्सा,  राशन सामग्री,  इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत निशुल्क आवास इत्यादि।   पात्रता की शर्तें -   1. ऐसे परिवार जिनमें दो या दो से अधिक सदस्य 40 प्रतिशत से अधिक विशेष योग्यजन होने पर, उन परिवारों को आस्था कार्ड जारी किये जाते है।   2. परिवार की वार्षिक आय 1.20 लाख से अधिक नहीं है। वर्तमान में आस्था कार्डधारी परिवारों को राज्य सरकार के सभी संबंधित विभागों द्वारा BPL के लिये चलाई जा रही योजन...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...