Skip to main content

पहली बार राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

पहली बार राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

  • उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने पहली बार राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार संस्थान की घोषणा की है। राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार उन उत्कृष्ट स्टार्टअप्स और पारिस्थितिकी तंत्र के अनुकूल काम करने वालों की पहचान कर पुरस्कृत करना चाहती है जो रोजगार सृजन या धन सृजन की उच्च क्षमता के साथ अभिनव उत्पाद या समाधान और मापनीय उद्यमों का निर्माण करते हैं और जो सामाजिक प्रभाव प्रदर्शित करते हैं। 
  • पुरस्कारों के घोषणा करते हुए वाणिज्य एवं उद्योग और रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल ने कहा कि सफलता का पैमाना निवेशकों के लिए केवल वित्तीय लाभ हासिल करना नहीं बल्कि समाज की भलाई में उनका योगदान भी है।
  • पुरस्कारों के लिए 31 दिसंबर 2019 तक आवेदन मंगाए गए हैं।
  • यह पुरस्कार विभिन्न श्रेणियों में उन असाधारण स्टार्टअप्स की पहचान करेगा जो वास्तविक समस्याओं और चुनौतियों से निपटने के लिए अभिनव समाधान कर रहे हैं, अभिनव प्रौद्योगिकियों, उत्पादों और समाधानों का विकास कर रहे हैं, मापनीय, टिकाउ एवं जिम्मेदार व्यवसाय तैयार कर रहे हैं और औसत दर्जे का विकासात्मक लाभ प्रदान कर रहे हैं।
  • राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार स्टार्टअप परितंत्र के प्रमुख निर्माण साधन के रूप में असाधारण इनक्यूबेटर्स और उत्प्रेरकों को भी पुरस्कृत करेगा।
  • स्टार्टअप्स के लिए 35 क्षेत्रों में पुरस्कार दिए जाएंगे, जिन्हें कृषि, शिक्षा, उद्यम प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, वित्त, खाद्य, स्वास्थ्य, उद्योग 4.0, अंतरिक्ष, सुरक्षा, पर्यटन और शहरी सेवाओं जैसे 12 व्यापक क्षेत्रों में वर्गीकृत किया गया है। 
  • इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों और महिला उद्यमियों पर प्रभाव डालने वाले शैक्षिक संस्थान स्टार्टअप्स के लिए तीन विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे।
  • प्रत्येक क्षेत्र में विजेता स्टार्टअप को 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। 
  • विजेता और 4 उपविजेताओं को संभावित प्रायोगिक परियोजनाओं और कार्य आदेशों के लिए प्रासंगिक सार्वजनिक प्राधिकरणों और कॉर्पोरेट्स को अपने समाधान पेश करने के अवसर भी दिए जाएंगे। 
  • उन्हें विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टार्टअप कार्यक्रमों में भागीदारी के लिए भी प्राथमिकता दी जाएगी।
  • एक विजेता इनक्यूबेटर और एक विजेता उत्प्रेरक को भी 15-15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Main breeds of Indian horses - जानिये भारतीय घोड़ों की मुख्य नस्लें

Main breeds of Indian horses - भारतीय अश्वों की मुख्य नस्लें 1. मारवाड़ी (मालानी) घोड़े - मारवाड़ी घोड़े का इस्तेमाल राजाओं के ज़माने में युद्ध के लिए किया जाता था। इसलिए कहा जाता है कि इन घोड़ों के शरीर में राजघराने का लहू दौड़ता है। मालानी नस्ल के घोड़े अपनी श्रेष्ठ गुणवता के कारण देश-विदेश मे पहचान बना चुके हैं और इनकी खरीद-फरोख्त के लिए लोग बाड़मेर जिले के तिलवाड़ा मेले में पहुँचते है। पोलो एवं रेसकोर्स के लिए इन घोड़ों की माँग लगातार बढ़ रही है। दौड़ते समय मालानी नस्ल के घोड़े के पिछले पैर, अपने पैरों की तुलना में, अधिक गतिशील होने के कारण अगले पैरों से टक्कर मारते हैं, जो इसकी चाल की खास पहचान है। इनके ऊँचे कान आपस में टकराने पर इनका आकर्षण बढ़ जाता हैं और ये घोड़े कानों के दोनों सिरों से सिक्का तक पकड़ लेते हैं। चाल व गति में बेमिसाल इन घोड़ों की सुन्दरता, ऊँचा कद, मजबूत कद-काठी देखते ही बनती हैं। राजस्थान में  घोड़े जोधपुर, बाड़मेर, झालावाड़, राजसमन्द, उदयपुर, पाली एवं उदयपुर आदि स्थानों में पाये जाते है। जन्म स्थान :   इस नस्ल के घोड़ों का...