Skip to main content

66 वें राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार

66 वें राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार 

उपराष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने 23 दिसम्‍बर, 2019 को एक समारोह में 66 वें राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार, 2019 नई दिल्‍ली में प्रदान किये गए। इसके अलावा राष्‍ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्‍द ने 29 दिसम्‍बर, 2019 राष्‍ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में श्री अमिताभ बच्‍चन को दादा साहेब फाल्‍के पुरस्‍कार प्रदान किया। अमिताभ बच्चन अस्वस्थ होने के कारण सोमवार को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे। 


ये है 66 वें राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार की पूरी सूची -

  1. सर्वश्रेष्‍ठ फीचर फिल्‍म - गुजराती फिल्‍म हिलेरो को। 
  2. सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता पुरस्‍कार - आयुष्‍मान खुराना को फिल्‍म अंधाधुन और विक्‍की कौशल को उरी: द सर्जिकल स्‍ट्राइक फिल्‍म के लिए।
  3. सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री - कीर्ति सुरेश ( फिल्म मोहंती )
  4. सर्वश्रेष्‍ठ मनोरंजक फिल्‍म (होलसेल एंटरटेनमेंट प्रोवाइड कराने वाली पॉपुलर फिल्म)- देर से गर्भधारण विषय पर बनी फिल्‍म -''बधाई हो '' 
  5. सर्वोत्‍तम सहायक अभिनेत्री - वयोवृद्ध अभिनेत्री सुरेखा सीकरी (फिल्‍म -बधाई हो )।
  6. सर्वोत्‍तम सहायक अभिनेता - गायक और गीतकार स्‍वानंद किरकिरे को मराठी फिल्‍म चुंबक के लिए। 
  7. सामाजिक मुद्दों पर बनी सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म - अक्षय कुमार की फिल्‍म पैडमैन। 
  8. सर्वोत्‍तम नृत्‍य निर्देशन - संजय लीला भंसाली की फिल्‍म पद्मावत के घूमर सॉन्ग के लिए क्रुति महेश मिद्या, ज्योती डी तोमर को। 
  9. सर्वश्रेष्‍ठ संगीत निर्देशक -  संजय लीला भंसाली (पद्मावत) के लिए। 
  10. सर्वश्रेष्‍ठ पार्श्‍वगायक- अरिजीत सिंह को पद्मावत के गाने बिंते दिल के लिए। 
  11. सर्वश्रेष्‍ठ पार्श्‍वगायिका - बिंदु मणी मालिनी (मायावी मनावे- नथिचरमी)
  12. सर्वश्रेष्‍ठ निर्देशन- आदित्य धर (उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक)
  13. सर्वश्रेष्‍ठ बाल फिल्म- Sa.Hi.Pra.Shaale, Kasaragodu
  14. पर्यावरण संरक्षण पर बनी श्रेष्ठ फिल्म- पानी
  15. सिनेमा पर श्रेष्ठ किताब- मनो प्रार्थना पुल्ले (स्पेशल मेंशन)
  16. सर्वश्रेष्‍ठ फिल्म क्रिटिक- ब्लेश जॉनी (मलयालम), अनंत विजय (हिंदी)
  17. सर्वश्रेष्‍ठ स्पेशल एफेक्ट- Awe, KGF
  18. सर्वश्रेष्‍ठ बैकग्राउंड म्यूजिक अवॉर्ड- उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक
  19. सर्वश्रेष्‍ठ मेकअप आर्टिस्ट- रंजीत (Awe)
  20. सर्वश्रेष्‍ठ कॉस्ट्यूम डिजाइनर- राजश्री पटनायक, वरुण शाह, अर्चना राव (महानती)
  21. सर्वश्रेष्‍ठ एक्शन मूवी- KGF चैप्टर 1
  22. सर्वश्रेष्‍ठ गीत (लिरिक्स)- नथीचरामी (कन्नड़ फिल्म)
  23. सर्वश्रेष्‍ठ प्रोडक्शन डिजाइन- कामरा संभवम
  24. सर्वश्रेष्‍ठ संपादन (एडिटिंग)- नथिचरामी (कन्नड़ फिल्म)
  25. सर्वश्रेष्‍ठ लोकेशन साउंड- Tendlya
  26. सर्वश्रेष्‍ठ साउंड डिजाइन- उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
  27. सर्वश्रेष्‍ठ मिक्स्ड ट्रैक- रंगस्थलम
  28. सर्वश्रेष्‍ठ ऑरिजनल स्क्रीनप्ले- Chi La Sow
  29. सर्वश्रेष्‍ठ एडॉप्टेड स्क्रीनप्ले- अंधाधुन
  30. सर्वश्रेष्‍ठ संवाद (डायलॉग)- तारीख
  31. सर्वश्रेष्‍ठ सिनेमेटोग्राफी- ओलू, मलयालम, एमजे राधाकृष्णन
  32. सर्वश्रेष्‍ठ बाल अभिनेता - पीवी रोहित (Ondalla Eradalla), समीप सिंह ( हरजीता), तल्हा अरशद रेशी (हामिद), श्रिनिवास पोकाले (नाल)
  33. राष्ट्रीय एकीकरण के लिए नरगिस दत्त अवॉर्ड- Ondalla Eradalla
  34. जूरी अवॉर्ड- केदारा (बंगाली), हिलारो (गुजराती)
  35. एक निर्देशक के तौर पर डेब्यू करने वाली श्रेष्ठ फिल्म को इंदिरा गांधी अवॉर्ड- सुधाकर रेड्डी याकांथी (नाल)
सर्वश्रेष्‍ठ फीचर फिल्म्स-
  1. सर्वश्रेष्‍ठ राजस्थानी फिल्म- टर्टल
  2. सर्वश्रेष्‍ठ पंचांग फिल्म- इन द लैंड ऑफ पॉजनेस वुमन
  3. सर्वश्रेष्‍ठ गारो फिल्म- अन्ना
  4. सर्वश्रेष्‍ठ मराठी फिल्म- भोंगा
  5. सर्वश्रेष्‍ठ तमिल फिल्म- बरम
  6. सर्वश्रेष्‍ठ हिंदी फिल्म- अंधाधुन
  7. सर्वश्रेष्‍ठ उर्दू फिल्म- हामिद
  8. सर्वश्रेष्‍ठ बंगाली फिल्म- एक जे चिलो राजा
  9. सर्वश्रेष्‍ठ मलयालम फिल्म- सूडानी फ्रॉम नाइजेरिया
  10. सर्वश्रेष्‍ठ तेलुगू फिल्म-महनती
  11. सर्वश्रेष्‍ठ कन्नड़ फिल्म- नथीचरामी
  12. सर्वश्रेष्‍ठ कोंकणी फिल्म- अमोरी
  13. सर्वश्रेष्‍ठ असमिया फिल्म- बुलबुल कैन सिंग
  14. सर्वश्रेष्‍ठ पंजाबी फिल्म- हरजीता
  15. सर्वश्रेष्‍ठ गुजराती फिल्म-  रीवा
नॉन फीचर फिल्म कैटेगरी-
  1. फिमिली वैल्यूज पर बनी बेस्ट फिल्म- चलो जीते हैं
  2. सर्वश्रेष्‍ठ स्टोरी फिक्शन फिल्म- कसाब
  3. सोशल जस्टिस फिल्म- व्हाई मी, एकांत  
  4. सर्वश्रेष्‍ठ इन्वेस्टिगेशन फिल्म- अमोली
  5. सर्वश्रेष्‍ठ स्पोर्ट्स मूवी- स्विमिंग थ्रू द डार्कनेस
  6. सर्वश्रेष्‍ठ एजुकेशनल फिल्म- सरला विराला
  7. सामाजिक मुद्दों पर बनी श्रेष्ठ मूवी- Talate Kunji
  8. पर्यावरण पर बनी बेस्ट फिल्म- द वर्ल्ड मोस्ट फेमस टाइगर
  9. सर्वश्रेष्‍ठ प्रमोशनल फिल्म- रिडिसकवरिंग जहन्नुम
  10. विज्ञान और आधुनिकरण पर बनी श्रेष्ठ फिल्म- जीडी नायडू, द एडिशन ऑफ इंडिया
  11. सर्वश्रेष्‍ठ आर्ट एंड कल्चर फिल्म- मुनकर
  12. नॉन फीचर फिल्म के डेब्यू फिल्म निर्देशक- Feluda
  13. सर्वश्रेष्‍ठ नॉन फीचर फिल्म- सनराइज, द सीक्रेट लाइफ ऑफ फ्रॉग्स

Comments

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Main breeds of Indian horses - जानिये भारतीय घोड़ों की मुख्य नस्लें

Main breeds of Indian horses - भारतीय अश्वों की मुख्य नस्लें 1. मारवाड़ी (मालानी) घोड़े - मारवाड़ी घोड़े का इस्तेमाल राजाओं के ज़माने में युद्ध के लिए किया जाता था। इसलिए कहा जाता है कि इन घोड़ों के शरीर में राजघराने का लहू दौड़ता है। मालानी नस्ल के घोड़े अपनी श्रेष्ठ गुणवता के कारण देश-विदेश मे पहचान बना चुके हैं और इनकी खरीद-फरोख्त के लिए लोग बाड़मेर जिले के तिलवाड़ा मेले में पहुँचते है। पोलो एवं रेसकोर्स के लिए इन घोड़ों की माँग लगातार बढ़ रही है। दौड़ते समय मालानी नस्ल के घोड़े के पिछले पैर, अपने पैरों की तुलना में, अधिक गतिशील होने के कारण अगले पैरों से टक्कर मारते हैं, जो इसकी चाल की खास पहचान है। इनके ऊँचे कान आपस में टकराने पर इनका आकर्षण बढ़ जाता हैं और ये घोड़े कानों के दोनों सिरों से सिक्का तक पकड़ लेते हैं। चाल व गति में बेमिसाल इन घोड़ों की सुन्दरता, ऊँचा कद, मजबूत कद-काठी देखते ही बनती हैं। राजस्थान में  घोड़े जोधपुर, बाड़मेर, झालावाड़, राजसमन्द, उदयपुर, पाली एवं उदयपुर आदि स्थानों में पाये जाते है। जन्म स्थान :   इस नस्ल के घोड़ों का...