Skip to main content

Gurunanak Peeth will be formed in Rajasthan University | राजस्थान विवि में बनेगी गुरुनानक पीठ

राजस्थान विवि में बनेगी गुरुनानक पीठ

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा है कि सिखों के पहले गुरू गुरूनानक देवजी का 550वां प्रकाश पर्व प्रदेश में पूरे उत्साह, उल्लास एवं व्यापक जनभागीदारी के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि समाज में भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाले गुरूनानक देवजी के इस प्रकाश पर्व पर सालभर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इसके लिए एक कार्य योजना बनाने के निर्देश भी प्रदान किए।

गुरूनानक देव जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जैसलमेर जिले के पोकरण एवं कोटा के गुरूद्वारा श्री अगमगढ़ साहिब में विकास कार्य करवाएं जाए। साथ ही जयपुर स्थित राजस्थान विश्वविद्यालय में गुरूनानकजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर शोध एवं अनुसंधान के लिए गुरूनानक पीठ की स्थापना की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरूनानक देव जी के जीवन दर्शन एवं गरीबों के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों से उन्हें लगातार प्रेरणा मिलती रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री निवास पर शबद कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया जाए। साथ ही कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से राजधानी जयपुर में उनकी 550वीं जयंती के अवसर पर एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाए।

सिखों के प्रमुख धार्मिक स्थल सुल्तानपुर लोधी के लिए निशुल्क स्पेशल बस सेवा


श्री गहलोत ने कहा कि इस पुनीत अवसर पर सिख धर्म के प्रमुख धार्मिक स्थल सुल्तानपुर लोधी की यात्रा के लिए 12 नवम्बर से 15 नवम्बर तक अलवर, बूंदी, कोटा, जयपुर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर से निशुल्क स्पेशल बस सेवा संचालित की जाए। इसके लिए जिला कलेक्टर को अधिकृत करने के साथ सिख समाज के संगठनों के साथ चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही की जाए। 

सिख बाहुल्य जिलों में बनाएंगे गुरुनानक स्मृति वन


मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरूनानक देव जी के संदेशों में एक स्वस्थ समाज के निर्माण की प्रेरणा भी छिपी थी। ऎसे में उनकी जयंती के अवसर पर वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गुरुनानक देव जी की सीख को चिरस्थायी बनाए रखने के लिए सिख बाहुल्य जिलों में गुरूनानक स्मृति वन बनाए जाएं। इन स्मृति वनों में 550वें प्रकाशवर्ष की स्मृति में 550 पेड़ लगाने के भी निर्देश दिए।

Comments

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Main breeds of Indian horses - जानिये भारतीय घोड़ों की मुख्य नस्लें

Main breeds of Indian horses - भारतीय अश्वों की मुख्य नस्लें 1. मारवाड़ी (मालानी) घोड़े - मारवाड़ी घोड़े का इस्तेमाल राजाओं के ज़माने में युद्ध के लिए किया जाता था। इसलिए कहा जाता है कि इन घोड़ों के शरीर में राजघराने का लहू दौड़ता है। मालानी नस्ल के घोड़े अपनी श्रेष्ठ गुणवता के कारण देश-विदेश मे पहचान बना चुके हैं और इनकी खरीद-फरोख्त के लिए लोग बाड़मेर जिले के तिलवाड़ा मेले में पहुँचते है। पोलो एवं रेसकोर्स के लिए इन घोड़ों की माँग लगातार बढ़ रही है। दौड़ते समय मालानी नस्ल के घोड़े के पिछले पैर, अपने पैरों की तुलना में, अधिक गतिशील होने के कारण अगले पैरों से टक्कर मारते हैं, जो इसकी चाल की खास पहचान है। इनके ऊँचे कान आपस में टकराने पर इनका आकर्षण बढ़ जाता हैं और ये घोड़े कानों के दोनों सिरों से सिक्का तक पकड़ लेते हैं। चाल व गति में बेमिसाल इन घोड़ों की सुन्दरता, ऊँचा कद, मजबूत कद-काठी देखते ही बनती हैं। राजस्थान में  घोड़े जोधपुर, बाड़मेर, झालावाड़, राजसमन्द, उदयपुर, पाली एवं उदयपुर आदि स्थानों में पाये जाते है। जन्म स्थान :   इस नस्ल के घोड़ों का...