Skip to main content

राज्‍यवर्धन राठौड़ के बेटे मानवादित्य सिंह राठौड़ को शॉटगन राष्ट्रीय जूनियर खिताब

राज्‍यवर्धन सिंह राठौड़ के बेटे मानवादित्य सिंह राठौड़ को शॉटगन राष्ट्रीय जूनियर खिताब
राजस्थान के मानवादित्य सिंह राठौड़ ने 'शॉटगन राष्ट्रीय प्रतियोगिता' में पंजाब के जंगशेर सिंह विर्क को 45-44 से हराकर पहली बार जूनियर खिताब जीता। राजस्थान के विवान कपूर को इसमें कांस्य पदक मिला। 

राजस्थान की टीम ने जूनियर वर्ग का स्वर्ण का ख़िताब जीता। 
राजस्थान के मानवादित्य सिंह राठौड़ ने 'शॉटगन राष्ट्रीय प्रतियोगिता' में अनुष्का सिंह भाटी के साथ मिलकर मिश्रित टीम ट्रैप खिताब जीतकर दो दिन के भीतर तीसरा स्वर्ण पदक हासिल किया (जूनियर ख़िताब, टीम ख़िताब व मिश्रित युगल ख़िताब)। राजस्‍थान के शूटर्स मानवादित्‍य व अनुष्‍का ने मध्‍य प्रदेश के प्रियांशु पांडे व मनीष कीर को शूट ऑफ में 3-2 से हरा कर सोने का पदक जीता।

मानवादित्‍य व अनुष्‍का

टीम वर्ग में मानवादित्‍य ने विवान और अमान अली इलाही के साथ मिलकर खिताब हासिल किया था। 
वे सीनियर वर्ग में भी राजस्‍थान टीम के सदस्‍य रहे। सीनियर वर्ग के फाइनल में राजस्‍थान की टीम पंजाब से पीछे रही और उसे सिल्‍वर से संतोष करना पड़ा। 
दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ रहे 20 वर्षीय मानवादित्‍य सिंह बीजेपी सांसद और एथेंस ओलिंपिक के सिल्‍वर मेडलिस्‍ट राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के पुत्र हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ खुद ओलंपिक मेडल विजेता हैं। राज्यवर्धन सिंह ने 2004 में एथेंस ओलंपिक में शूटिंग के डबल ट्रैप इवेंट में रजत पदक जीता था तथा इसके बाद उन्होंने सिडनी में वर्ल्ड शूटिंग चैम्पियनशिप में तथा वर्ष 2002 के कॉमनवेल्थ गेम्स, 2006 में मेलबर्न कॉमनवेल्थ गेम्स और कायरो वर्ल्ड शूटिंग चैम्पियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। राज्यवर्धन राठौड़ को पद्मश्री, राजीव गांधी खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

मानवादित्‍य ने पिछले कुछ महीनों में कमाल का प्रदर्शन किया है। कुछ महीनों पहले राजस्‍थान स्‍टेट ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में उन्‍होंने अलग-अलग कैटेगरी में 3 गोल्‍ड मेडल सहित कुल 4 पदक जीते थे। उन्‍होंने जूनियर, डबल ट्रैप सीनियर और जूनियर में गोल्‍ड जीते और सीनियर ट्रैप में सिल्‍वर मेडल हासिल किया था। मानवादित्‍य ने साल की शुरुआत में ''खेलो इंडिया'' में भी गोल्‍ड मेडल जीता था। उन्‍होंने अंडर-21 ट्रैप निशानेबाजी में स्वर्ण जीता था।

मानवादित्य की पिछली प्रमुख उपलब्धियां निम्न है -
  • 2011 - Junior (U-21) National Championships, Delhi -Bronze medal

  • 2013 - International Junior Shotgun World Cup - Silver

  • 2013 - Youth (U-16) Shooting Championship, Kuwait -Gold 

  • 2014 - Asian Shotgun Championship - Gold

  • 2016 - National Championship  - Silver

  • 2016 - International Junior Shotgun Cup - Gold 

  • 2017 - World Championship - Silver

 


Comments

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Main breeds of Indian horses - जानिये भारतीय घोड़ों की मुख्य नस्लें

Main breeds of Indian horses - भारतीय अश्वों की मुख्य नस्लें 1. मारवाड़ी (मालानी) घोड़े - मारवाड़ी घोड़े का इस्तेमाल राजाओं के ज़माने में युद्ध के लिए किया जाता था। इसलिए कहा जाता है कि इन घोड़ों के शरीर में राजघराने का लहू दौड़ता है। मालानी नस्ल के घोड़े अपनी श्रेष्ठ गुणवता के कारण देश-विदेश मे पहचान बना चुके हैं और इनकी खरीद-फरोख्त के लिए लोग बाड़मेर जिले के तिलवाड़ा मेले में पहुँचते है। पोलो एवं रेसकोर्स के लिए इन घोड़ों की माँग लगातार बढ़ रही है। दौड़ते समय मालानी नस्ल के घोड़े के पिछले पैर, अपने पैरों की तुलना में, अधिक गतिशील होने के कारण अगले पैरों से टक्कर मारते हैं, जो इसकी चाल की खास पहचान है। इनके ऊँचे कान आपस में टकराने पर इनका आकर्षण बढ़ जाता हैं और ये घोड़े कानों के दोनों सिरों से सिक्का तक पकड़ लेते हैं। चाल व गति में बेमिसाल इन घोड़ों की सुन्दरता, ऊँचा कद, मजबूत कद-काठी देखते ही बनती हैं। राजस्थान में  घोड़े जोधपुर, बाड़मेर, झालावाड़, राजसमन्द, उदयपुर, पाली एवं उदयपुर आदि स्थानों में पाये जाते है। जन्म स्थान :   इस नस्ल के घोड़ों का...