Skip to main content

राजस्थान का नया क्रिकेट हीरो दीपक चाहर - तीन दिन में लगाई दूसरी हैट्रिक

राजस्थान का नया क्रिकेट हीरो दीपक चाहर


राजस्थान के दीपक चाहर ने ट्वेंटी-20 मैचों में हैट्रिक लगाने वाले वे पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। चाहर ने यह करिश्मा बंगलादेश के खिलाफ नागपुर में आयोजित तीसरे और अंतिम ट्वंटी-20 क्रिकेट मैच में किया। बांग्लादेश के खिलाफ नागपुर में खेले गए निर्णायक टी-20 मुकाबले में दीपक चाहर ने रिकॉर्ड तोड़ गेंदबाजी की और टी-20 इंटरनेशनल के इतिहास में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

टी-20 इंटरनेशनल में हैट्रिक लेने वाले भारत के पहले पुरुष गेंदबाज 

आगरा में 7 अगस्त 1992 को जन्मे दीपक चाहर ने 3.2 ओवर में 7 रन पर 6 विकेट झटके थे। वह टी-20 इंटरनेशनल में हैट्रिक लेने वाले भारत के पहले पुरुष गेंदबाज बन गए। दीपक चाहर से पहले भारत का कोई भी पुरुष गेंदबाज टी-20 इंटरनेशनल में यह कारनामा नहीं कर पाया था। दीपक चाहर टी-20 इंटरनेशनल में हैट्रिक लेने वाले दुनिया के 11वें गेंदबाज बने।
दीपक चाहर ने टी-20 इंटरनेशनल में 3.2 ओवर में 7 रन पर 6 विकेट लेकर श्रीलंका के मिस्ट्री गेंदबाज अजंता मेंडिस का 7 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्होंने 2012 में जिम्बाब्वे के विरुद्ध 8 रन देकर 6 विकेट चटाकाए थे। टी-20 इंटरनेशनल के इतिहास में दीपक चाहर का यह बॉलिंग फिगर सर्वश्रेष्ठ है। चाहर को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्‍कार से नवाजा गया।

एकता बिष्ट है T20I में हैट्रिक लेने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर

दीपक भारत की ओर से T20I में हैट्रिक लेने वाले दूसरे भारतीय और पहले पुरुष खिलाड़ी हैं। दीपक से पहले T20I में हैट्रिक लेने का कारनामा भारत की महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट ने किया था। एकता ने अक्टूबर 2012 में आईसीसी टी20 विश्व कप क्वालीफायर में श्रीलंका के खिलाफ हैट्रिक ली थी। उन्होंने इस मैच में चार ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट चटकाये थे जिसे भारत ने नौ विकेट से जीता था। 

दीपक ने तीन दिन भीतर दूसरी हैट्रिक लेकर मचा दी सनसनी -

राजस्थान के इस तेज गेंदबाज ने तीसरे ही दिन फिर से कमाल कर दिया। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (T-20) में फिर से हैट्रिक लगाकर तीन दिन में दूसरी हैट्रिक लगाने का अनोखा कारनामा कर दिखाया।

चाहर ने तिरुवनंतपुरम में राजस्थान की ओर से खेलते हुए विदर्भ के खिलाफ लगातार तीन गेंदों में तीन विकेट चटका कर हैट्रिक बना डाली। उन्होंने 3 ओवरों में 18 रन देकर 4 विकेट चटकाए।  मजे की बात है कि दीपक चाहर ने जिस ओवर में हैट्रिक बनाई, उसी ओवर की पहली गेंंद पर भी विकेट लिया था। यानी उन्होंने एक ओवर में कुल 4 विकेट झटके।

दीपक चाहर की गेंदबाजी के आगे विदर्भ की टीम निर्धारित 13 ओवरों के मुकाबले में 99/9 रन ही बना पाई। चाहर ने पारी की आखिरी तीन गेंदों पर विकेट लेकर अपनी हैट्रिक पूरी की। हालांकि चाहर का यह अनोखा प्रदर्शन बेकार गया। राजस्थान की टीम यह मुकाबला 1 रन (VJD मेथड से)  हार गई। बारिश की वजह से ओवरों की संख्या घटाकर 13 कर दी गई थी। राजस्थान के समक्ष 106 रनों का लक्ष्य था,  लेकिन वह 105/8 रन ही बना पाई।



ताजमहल की नगरी आगरा में 7 अगस्त 1992 को जन्मे दीपक की पहचान स्विंग गेंदबाज के रूप में है। दीपक पहली बार सुर्खियों में नवंबर, 2010 में आए थे। उन्होंने अपने करियर का पहला फर्स्ट क्लास मैच रणजी ट्रोफी में राजस्थान के लिए हैदराबाद के खिलाफ खेला था। उसमें पहले दिन ही 7.3 ओवर में 10 रन देकर 8 विकेट झटके थे, जिससे हैदराबाद टीम 21 रन पर लुढ़क गई थी। यह तेज गेंदबाज थोड़ी भी मददगार पिच पर बेहद घातक साबित होता है। 

दीपक चाहर घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलते हैं। ये एक आधिकारिक तौर पर मध्यम गति के तेज गेंदबाज हैं जो पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेल चुके है।

Comments

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Main breeds of Indian horses - जानिये भारतीय घोड़ों की मुख्य नस्लें

Main breeds of Indian horses - भारतीय अश्वों की मुख्य नस्लें 1. मारवाड़ी (मालानी) घोड़े - मारवाड़ी घोड़े का इस्तेमाल राजाओं के ज़माने में युद्ध के लिए किया जाता था। इसलिए कहा जाता है कि इन घोड़ों के शरीर में राजघराने का लहू दौड़ता है। मालानी नस्ल के घोड़े अपनी श्रेष्ठ गुणवता के कारण देश-विदेश मे पहचान बना चुके हैं और इनकी खरीद-फरोख्त के लिए लोग बाड़मेर जिले के तिलवाड़ा मेले में पहुँचते है। पोलो एवं रेसकोर्स के लिए इन घोड़ों की माँग लगातार बढ़ रही है। दौड़ते समय मालानी नस्ल के घोड़े के पिछले पैर, अपने पैरों की तुलना में, अधिक गतिशील होने के कारण अगले पैरों से टक्कर मारते हैं, जो इसकी चाल की खास पहचान है। इनके ऊँचे कान आपस में टकराने पर इनका आकर्षण बढ़ जाता हैं और ये घोड़े कानों के दोनों सिरों से सिक्का तक पकड़ लेते हैं। चाल व गति में बेमिसाल इन घोड़ों की सुन्दरता, ऊँचा कद, मजबूत कद-काठी देखते ही बनती हैं। राजस्थान में  घोड़े जोधपुर, बाड़मेर, झालावाड़, राजसमन्द, उदयपुर, पाली एवं उदयपुर आदि स्थानों में पाये जाते है। जन्म स्थान :   इस नस्ल के घोड़ों का...