Skip to main content

‘बंजरभूमि एटलस- 2019’ का पांचवां संस्‍करण प्रकाशित

‘बंजरभूमि एटलस- 2019’ का पांचवां संस्‍करण प्रकाशित

क्यों आवश्यकता है बंजर भूमि एटलस की -

देश में भूमि पर उसकी वहन करने की क्षमता से ज्‍यादा पड़ रहे अभूतपूर्व दबाव के परिणामस्‍वरूप भूमि का अवकर्षण हो रहा है। इसलिए, बंजरभूमि के बारे में सुदृढ़ भूस्‍थानिक सूचना महत्‍वपूर्ण समझी जाती है और विविध भू विकास योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से बंजरभूमि को उत्पादन संबंधी उपयोग में परिवर्तित करने में प्रभावी रूप से सहायता प्रदान करती है। इसी कारण बंजर भूमि एटलस के विकास की आवश्यकता महसूस की गयी। 

बंजर भूमि एटलस की विशेषताएं -

  • भारत सरकार के भू संसाधन विभाग ने अंतरिक्ष विभाग के राष्‍ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (NRSC) के सहयोग से भारत की बंजरभूमि एटलस- 2000, 2005, 2010 और 2011 संस्‍करणों का प्रकाशन किया है। 
  • NRSC द्वारा 'भारतीय दूरसंवेदी उपग्रह डेटा' का उपयोग करते हुए बंजरभूमि का मानचित्रण ‘बंजरभूमि एटलस- 2019’ के पांचवें संस्‍करण के रूप में प्रकाशित किया गया है। 
  • भारत में विश्‍व के कुल क्षेत्रफल का 2.4 प्रतिशत है, जो विश्‍व की 18 प्रतिशत आबादी को सहारा देता है। 
  • भारत में प्रति व्‍यक्ति कृषि भूमि की उपलब्‍धता 0.12 हैक्‍टेयर है, जबकि विश्‍व प्रति व्‍यक्ति कृषि भूमि की उपलब्‍धता 0.29 हैक्‍टेयर है। 
  • यह ‘बंजरभूमि एटलस- 2019’ जम्मू और कश्मीर के अब तक सर्वेक्षण नहीं किए गए 12.08 मिलियन हैक्‍टेयर क्षेत्र के मानचित्रण सहित बंजर भूमि की विभिन्न श्रेणियों के जिले और राज्यवार विभाजन प्रदान करती है। 
  • 2008-09 और 2015-16 के बीच बंजर भूमि में आए परिवर्तन एटलस में प्रस्तुत किए गए हैं। 
  • इस प्रयास के परिणामस्वरूप पूरे देश में बंजर भूमि की स्थानिक सीमा का आकलन संभव हो सका, जो वर्ष 2015-16 में 55.76 मिलियन हैक्‍टेयर (देश का 16.96% भौगोलिक क्षेत्र अर्थात 328.72 मिलियन हैक्‍टेयर) है, जो कि वर्ष 2008-09 में 56.60 मिलियन हैक्‍टेयर (17.21%) था। 
  • इस अवधि के दौरान 1.45 मिलियन हैक्‍टेयर बंजर भूमि के गैर बंजर भूमि की श्रेणियों में परिवर्तित किया गया है। 
  • देश में 2008-09 से 2015-16 के दौरान देश में विभिन्न बंजर भूमि श्रेणियों का शुद्ध रूपांतरण 0.84 मिलियन हैक्‍टेयर (0.26%) रहा। 
  • बंजर भूमि में कमी घनी झाडि़यों, जलभराव और दलदली भूमि, रेतीले क्षेत्रों, अवकर्षित चरागाहों/चरागाह भूमि और/या बंजर भूमि की श्रेणियों में देखी गई।
  • राजस्थान (0.48 मिलियन हैक्‍टेयर), बिहार (0.11 मिलियन हैक्‍टेयर), उत्तर प्रदेश (0.10 मिलियन हैक्‍टेयर), आंध्र प्रदेश (0.08 मिलियन हैक्‍टेयर), मिजोरम (0.057 मिलियन हैक्‍टेयर), मध्य प्रदेश (0.039 मिलियन हैक्‍टेयर), जम्मू -कश्मीर (0.038 मिलियन हैक्‍टेयर) और पश्चिम बंगाल (0.032 मिलियन हैक्‍टेयर) में बंजर भूमि में सकारात्मक बदलाव आया है।
  • अधिकतर बंजर भूमि को 'फसल' (0.64 मिलियन हैक्‍टेयर), 'वन-घना/खुला' (0.28 मिलियन हैक्‍टेयर), 'वन वृक्षारोपण' (0.029 मिलियन हैक्‍टेयर), 'वृक्षारोपण' (0.057 मिलियन हैक्‍टेयर) और 'औद्योगिक क्षेत्र' (0.035 मिलियन हैक्‍टेयर) आदि में बदल दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान का प्रसिद्ध हुरडा सम्मेलन - 17 जुलाई 1734

हुरडा सम्मेलन कब आयोजित हुआ था- मराठा शक्ति पर अंकुश लगाने तथा राजपूताना पर मराठों के संभावित आक्रमण को रोकने के लिए जयपुर के सवाई जयसिंह के प्रयासों से 17 जुलाई 1734 ई. को हुरडा (भीलवाडा) नामक स्थान पर राजपूताना के शासकों का एक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसे इतिहास में हुरडा सम्मेलन के नाम  जाता है।   हुरडा सम्मेलन जयपुर के सवाई जयसिंह , बीकानेर के जोरावर सिंह , कोटा के दुर्जनसाल , जोधपुर के अभयसिंह , नागौर के बख्तसिंह, बूंदी के दलेलसिंह , करौली के गोपालदास , किशनगढ के राजसिंह के अलावा के अतिरिक्त मध्य भारत के राज्यों रतलाम, शिवपुरी, इडर, गौड़ एवं अन्य राजपूत राजाओं ने भाग लिया था।   हुरडा सम्मेलन की अध्यक्षता किसने की थी- हुरडा सम्मेलन की अध्यक्षता मेवाड महाराणा जगतसिंह द्वितीय ने की।     हुरडा सम्मेलन में एक प्रतिज्ञापत्र (अहदनामा) तैयार किया गया, जिसके अनुसार सभी शासक एकता बनाये रखेंगे। एक का अपमान सभी का अपमान समझा जायेगा , कोई राज्य, दूसरे राज्य के विद्रोही को अपने राज्य में शरण नही देगा ।   वर्षा ऋत...

राजपूताना मध्य भारत सभा -

राजपूताना मध्य भारत सभा - इस सभा का कार्यालय अजमेर में था। इसकी स्थापना 1918 ई. को दिल्ली कांग्रेस अधिवेशन के समय चाँदनी चौक के मारवाड़ी पुस्तकालय में की गई थी। यही इसका पहला अधिवेशन कहलाता है। इसका प्रथम अधिवेशन महामहोपाध्याय पंडित गिरधर शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था। इस संस्था का मुख्यालय कानपुर रखा गया, जो उत्तरी भारत में मारवाड़ी पूंजीपतियों और मजदूरों का सबसे बड़ा केन्द्र था।  देशी राज्यों की प्रजा का यह प्रथम राजनैतिक संगठन था। इसकी स्थापना में प्रमुख योगदान गणेश शंकर विद्यार्थी, विजयसिंह पथिक, जमनालाल बजाज, चांदकरण शारदा, गिरधर शर्मा, स्वामी नरसिंह देव सरस्वती आदि के प्रयत्नों का था।  राजपूताना मध्य भारत सभा का अध्यक्ष सेठ जमनालाल बजाज को तथा उपाध्यक्ष गणेश शंकर विद्यार्थी को बनाया गया। इस संस्था के माध्यम से जनता को जागीरदारी शोषण से मुक्ति दिलाने, रियासतों में उत्तरदायी शासन की स्थापना करने तथा जनता में राजनैतिक जागृति लाने का प्रयास किया गया।  इस कार्य में संस्था के साप्ताहिक समाचार पत्र ''राजस्थान केसरी'' व सक्रिय कार्यकर्ताओं ...

THE SCHEDULED AREAS Villages of Udaipur district - अनुसूचित क्षेत्र में उदयपुर जिले के गाँव

अनुसूचित क्षेत्र में उदयपुर जिले के गाँव- अनुसूचित क्षेत्र में सम्मिलित उदयपुर जिले की 8 पूर्ण तहसीलें एवं तहसील गिर्वा के 252, तहसील वल्लभनगर के 22 व तहसील मावली के 4 गांव सम्मिलित किए गए हैं। ये निम्नानुसार है- 1. उदयपुर जिले की 8 पूर्ण तहसीलें (कोटड़ा, झाडोल, सराड़ा, लसाड़िया, सलूम्बर, खेरवाड़ा, ऋषभदेव, गोगुन्दा) - 2. गिर्वा तहसील (आंशिक) के 252 गाँव - S. No. GP Name Village Name Village Code Total Population Total Population ST % of S.T. Pop to Total Pop 1 AMBERI AMBERI 106411 3394 1839 54.18 2 AMBERI BHEELON KA BEDLA 106413 589 573 97.28 3 AMBERI OTON KA GURHA 106426 269 36 13.38 4 AMBERI PRATAPPURA 106427 922 565 61.28 5 CHEERWA CHEERWA 106408 1271 0 0.00 6 CHEERWA KARELON KA GURHA 106410 568 402 70.77 7 CHEERWA MOHANPURA 106407 335 313 93.43 8 CHEERWA SARE 106406 2352 1513 64.33 9 CHEERWA SHIVPURI 106409 640 596 93.13 10 DHAR BADANGA 106519 1243 1243 100.00 11 DHAR BANADIYA 106...