Skip to main content

24 होम्योपैथी औषधियों के उपयोग हेतु ए.एन.एम., आंगनबाडी कार्यकर्ता तथा आशा सहयोगिनियां अधिकृत

24 होम्योपैथी औषधियों के उपयोग हेतु ए.एन.एम., आंगनबाडी कार्यकर्ता तथा आशा सहयोगिनियां अधिकृत

प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर होम्योपैथी चिकित्सा से संबंधित 24 औषधियॉ भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इन 24 होम्योपैथी औषधियों का उपयोग करने के लिए ए.एन.एम., आंगनबाडी कार्यकर्ता तथा आशा सहयोगिनियों को अधिकृत किया गया है।


चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने 17 अक्टूबर को बताया कि होम्योपैथी चिकित्सा विभाग द्वारा गठित समिति की अभिशंषा के उपरान्त यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर, झुंझुनू द्वारा जिले में कार्यरत ए.एन.एम., आंगनबाडी कार्यकर्ता व आशा सहयोगिनियों को होम्योपैथी दवाओं के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद उन्हें चिन्हित 24 होम्योपैथी दवाओं का उपयोग करने के लिए अधिकृत करने के संबंध में होम्योपैथी चिकित्सा विभाग द्वारा एक विशेष समिति का गठन किया गया।


राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजना में होम्योपैथिक दवाओं को शामिल कराने बाबत औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के प्रावधान के अनुसार गठित समिति ने प्राथमिक उपचार के उपयोग में आने वाली 24 होम्यापैथी दवाईयॉ का एक किट बनाकर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण पश्चात मरीजों को वितरित कराने के लिए अधिकृत करने की अनुशंषा की हैं। इस समिति के प्रतिवेदन के अनुसार होम्योपैथी दवाआें के उपयोग से मरीजों को होने वाले दुष्परिणामों की संभावना नगण्य है तथा कम खर्च में अधिक मरीजों का ईलाज संभव हैं।


डॉ. शर्मा ने बताया कि समिति की अनुशंषा को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की योजना में चिन्हित 24 दवाओं को शामिल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों व उप स्वास्थ्य केन्द्रों के माध्यम से उपलब्ध करवाया जाऎगा। इन दवाओं को ए.एन.एम., आंगनबाडी कार्यकर्ता व आशा सहयोगिनियों के माध्यम से मरीजों के उपचार हेतु वितरित करवाया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Main breeds of Indian horses - जानिये भारतीय घोड़ों की मुख्य नस्लें

Main breeds of Indian horses - भारतीय अश्वों की मुख्य नस्लें 1. मारवाड़ी (मालानी) घोड़े - मारवाड़ी घोड़े का इस्तेमाल राजाओं के ज़माने में युद्ध के लिए किया जाता था। इसलिए कहा जाता है कि इन घोड़ों के शरीर में राजघराने का लहू दौड़ता है। मालानी नस्ल के घोड़े अपनी श्रेष्ठ गुणवता के कारण देश-विदेश मे पहचान बना चुके हैं और इनकी खरीद-फरोख्त के लिए लोग बाड़मेर जिले के तिलवाड़ा मेले में पहुँचते है। पोलो एवं रेसकोर्स के लिए इन घोड़ों की माँग लगातार बढ़ रही है। दौड़ते समय मालानी नस्ल के घोड़े के पिछले पैर, अपने पैरों की तुलना में, अधिक गतिशील होने के कारण अगले पैरों से टक्कर मारते हैं, जो इसकी चाल की खास पहचान है। इनके ऊँचे कान आपस में टकराने पर इनका आकर्षण बढ़ जाता हैं और ये घोड़े कानों के दोनों सिरों से सिक्का तक पकड़ लेते हैं। चाल व गति में बेमिसाल इन घोड़ों की सुन्दरता, ऊँचा कद, मजबूत कद-काठी देखते ही बनती हैं। राजस्थान में  घोड़े जोधपुर, बाड़मेर, झालावाड़, राजसमन्द, उदयपुर, पाली एवं उदयपुर आदि स्थानों में पाये जाते है। जन्म स्थान :   इस नस्ल के घोड़ों का...