Skip to main content

आत्महत्या एवं मानसिक बीमारी से संबंधित समाचारों की रिपोर्टिंग संवेदनशीलता और जिम्मेदारीपूर्वक हो

आत्महत्या एवं मानसिक बीमारी से संबंधित समाचारों की रिपोर्टिंग

संवेदनशीलता और जिम्मेदारीपूर्वक हो

                                                              -भारतीय प्रेस परिषद


जयपुर 26 सितम्बर। भारतीय प्रेस परिषद् ने मीडिया द्वारा आत्महत्या की संवेदनशीलता और जिम्मेदारीपूर्वक रिपोर्टिंग और कवरेज एवं मानसिक बीमारी से संबंधित समाचारों के प्रकाशन एवं रिपोर्टिंग के लिए  स्पष्ट मानदंड निर्धारित किये है। भारतीय प्रेस परिषद् ने आत्महत्या की घटनाओं को रोकने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसरण में दिशा निर्देशों को अपनाया है जिसके अनुसार-
 
  • मीडिया पेशेवरों, समाचार पत्र और समाचार ऎजेंसियों को आत्महत्या के मामलों की रिपोर्टिंग करते समय आत्महत्या के बारे में कहानियों को प्रमुखता से न रखें और ऎसी कहानियों को बार-बार न दोहराएं।

  • मीडिया द्वारा आत्महत्या की संवेदनशील रिर्पोटिंग करते समय ऎसी भाषा का उपयोग न करें जो आत्महत्या को सनसनीखेज या सामान्य बनाता है, या इसे समस्याओं के रचनात्मक विलय के रूप में प्रस्तुत करता है।

  • इसके अतिरिक्त किसी व्यक्ति द्वारा आत्महत्या के दौरान स्पष्ट रूप से इस्तेमाल की गई विधि का वर्णन न किया जाए। 

  • आत्महत्या के स्थान के बारे में विवरण नहीं देना चाहिये तथा ऎसी खबरों की कवरेज करते समय सनसनीखेज सुर्खियों का उपयोग नहीं करें।

  • इसके अलावा आत्महत्या की तस्वीरों, विडियो फुटेज या सोशल मीडिया लिंक का उपयोग भी नहीं किया जायेें। 

  • भारतीय प्रेस परिषद ने मानसिक बीमारी से संबंधित समाचारों के प्रकाशन एवं रिपोर्टिंग के लिए भी  स्पष्ट मानदंड तय किये है जिसके अनुसार मीडिया मानसिक बीमारी वाले व्यक्ति की सहमति के बिना मानसिक स्वास्थ्य प्रतिष्ठान में उपचार के दौरान बीमार व्यक्ति के संबंध में तस्वीर या कोई अन्य जानकारी प्रकाशित नहीं करेगा। 


उल्लेखनीय है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर सुसाइड प्रिवेंशन द्वारा वर्ष 2017 में मीडिया पेशेवरों के लिए मार्गदर्शिका पुस्तिका बनाई गयी थी, जिसके लागू करने से व उपयोग करने से आत्महत्याएं करने वाले व्यक्तियों की संख्या में कमी लायीं जा सकती हैं। यह मार्गदर्शक पुस्तिका आत्महत्या की रिपोर्टिंग ओर कवरेज करने के तरीके के बारें में मीडिया पेशेवरों के  लिए जानकारी प्रदान करती है और साथ ही यह सुझाव देती है कि कैसे सुनिश्चित किया जाये की रिपोर्टिंग व कवरेज सटीक, जिम्मेदारीपूर्वक और उचित हो।


Comments

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Main breeds of Indian horses - जानिये भारतीय घोड़ों की मुख्य नस्लें

Main breeds of Indian horses - भारतीय अश्वों की मुख्य नस्लें 1. मारवाड़ी (मालानी) घोड़े - मारवाड़ी घोड़े का इस्तेमाल राजाओं के ज़माने में युद्ध के लिए किया जाता था। इसलिए कहा जाता है कि इन घोड़ों के शरीर में राजघराने का लहू दौड़ता है। मालानी नस्ल के घोड़े अपनी श्रेष्ठ गुणवता के कारण देश-विदेश मे पहचान बना चुके हैं और इनकी खरीद-फरोख्त के लिए लोग बाड़मेर जिले के तिलवाड़ा मेले में पहुँचते है। पोलो एवं रेसकोर्स के लिए इन घोड़ों की माँग लगातार बढ़ रही है। दौड़ते समय मालानी नस्ल के घोड़े के पिछले पैर, अपने पैरों की तुलना में, अधिक गतिशील होने के कारण अगले पैरों से टक्कर मारते हैं, जो इसकी चाल की खास पहचान है। इनके ऊँचे कान आपस में टकराने पर इनका आकर्षण बढ़ जाता हैं और ये घोड़े कानों के दोनों सिरों से सिक्का तक पकड़ लेते हैं। चाल व गति में बेमिसाल इन घोड़ों की सुन्दरता, ऊँचा कद, मजबूत कद-काठी देखते ही बनती हैं। राजस्थान में  घोड़े जोधपुर, बाड़मेर, झालावाड़, राजसमन्द, उदयपुर, पाली एवं उदयपुर आदि स्थानों में पाये जाते है। जन्म स्थान :   इस नस्ल के घोड़ों का...