Skip to main content

Important Rajasthan GK - राजस्थान में लोकसभा प्रथम चुनाव

राजस्थान में लोकसभा प्रथम चुनाव-

लोकसभा के प्रथम चुनाव झलकियां -

    • भारत में पहली बार 25 अक्‍तूबर 1951 से 21 फरवरी 1952 तक पहले आम चुनावों के पश्‍चात 17 अप्रैल 1952 को सर्वप्रथम लोक सभा का गठन हुआ था।
    • लोकसभा का प्रथम सत्र 13 मई 1952 को आरंभ हुआ।
    • पहले लोकसभा चुनावों के बाद 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' 364 सीटों के साथ सत्ता में आई। 
    • इस चुनाव में कुल पड़े वोटों का 45 प्रतिशत कांग्रेस ने प्राप्त किया था। 
    • पंडित जवाहरलाल नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए। उनकी पार्टी ने कुल 75.99% मत प्राप्त किए थे।
    • पहले आम चुनाव कुल 489 निर्वाचन क्षेत्रों में आयोजित किए गए। 
    • इन आम चुनावों में 26 भारतीय राज्यों का प्रतिनिधित्व किया गया।
    • श्री जी. वी. मावलंकर (श्री गणेश वासुदेव मावलंकर) लोकसभा के प्रथम अध्‍यक्ष (15 मई 1952 – 27 फरवरी 1956) थे। 
    • श्री एम अनंतशयनम अय्यंगर लोकसभा के प्रथम उपाध्‍यक्ष थे (30 मई 1952 – 7 मार्च 1956)
    • इस लोकसभा में 677 बैठकें हुईं, जो अब तक हुई बैठकों की उच्चतम संख्या है।
    • भारत की प्रथम लोकसभा ने 17 अप्रैल, 1952 से 4 अप्रैल, 1957 तक अपना कार्यकाल पूरा किया।


    राजस्थान में लोकसभा के प्रथम चुनाव की महत्वपूर्ण बातें -



    • राजस्थान में प्रथम लोकसभा चुनाव 1952 में आयोजित हुए।
    • पहले आम चुनाव में राजस्थान में 20 सीटों पर चुनाव हुए। इसके बाद 1952 में ही तथा 1954 में 4 सीटों पर उपचुनाव भी हुए थे।
    • 1952 में हुए लोकसभा चुनाव में 50 प्रतिशत से अधिक मतदान अलवर व नागौर-पाली लोकसभा क्षेत्र में हुआ।
    • प्रथम लोकसभा आम चुनाव में 70 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। 
    • इसमें राज्य के 76 लाख 76 हजार 419 मतदाताओं में से 34 लाख 26 हजार 957 मतदाताओं अपने मत का प्रयोग किया। 
    • इस चुनाव में 36.45 प्रतिशत मतदान हुआ।
    • सबसे ज्यादा अंतर से जोधपुर के निर्दलीय उम्मीदवार महाराजा हनवंत सिंह विजयी रहे। उन्हें 139833 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रत्याशी नूरी मोहम्मद यासीन को 38017 वोट मिले तथा वे 101816 वोट से जीते।
    • पहले आम चुनाव में चुनाव अधिकारियों को भी फील्ड में जाने के लिए साइकिल और ऊंटगाडिय़ां मिली थी।
    • चुनाव प्रचार में लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल किया।
    •  इस चुनाव में कुल 20 सीटों का दलों का सीट संख्या अनुसार विवरण निम्न है - 
    1. कांग्रेस -9

    2. रामराज्य परिषद् -3

    3. कृषिकर लोक पार्टी - 1

    4. जनसंघ - 1

    5. निर्दलीय - 6


    राजस्थान में लोकसभा के प्रथम चुनाव में निर्वाचित सदस्य 

    पहले आम चुनाव में राजस्थान में 20 सीटों पर चुनाव हुए। इसके बाद 1952 में ही तथा 1954 में 4 सीटों पर उपचुनाव भी हुए थे। लोकसभा की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार राजस्थान से लोकसभा के निम्नांकित सदस्य थे -




    क्र. सं.


    निर्वाचन क्षेत्र


    सदस्य का नाम


    पार्टी


    1

    अलवर 

    श्री शोभाराम

    कांग्रेस

    2

    बांसवाड़ा-डूंगरपुर-ST

    श्री भीखा भाई

    कांग्रेस

    3

    बाड़मेर-जालोर

    श्री भवानी सिंह

    निर्दलीय

    4

    भरतपुर

    श्री गिर्राज सिंह सारण

    निर्दलीय

    5

    भरतपुर- सवाई माधोपुर-SC

    डॉ माणिक चंद जाटव -वीर
    कृषिकर लोक पार्टी

    6

    भीलवाड़ा

    श्री हरिराम नाथानी


    रामराज्य परिषद्

    7

    बीकानेर-चूरू

    डॉ महाराजा बीकानेर श्री करणी सिंह

    निर्दलीय

    8

    चित्तौड़

    श्री उमाशंकर मूलजीभाई त्रिवेदी

    जनसंघ

    9

    गंगानगर-SC

    श्री पन्नालाल बारूपाल

    कांग्रेस

    10

    गंगानगर-SC

    श्री राधेश्याम रामकुमार मोरारका

    कांग्रेस

    11

    जयपुर

    श्री दौलतमल भंडारी

    कांग्रेस

    12

    जयपुर-सवाई माधोपुर

    श्री रामकरण जोशी

    कांग्रेस

    13

    जोधपुर

    श्री हनवंत सिंह

    निर्दलीय
    14 कोटा-बूंदी श्री राजचन्द्र सेन रामराज्य परिषद्

    15

    कोटा-झालावाड़

    श्री नेमीचंद्र कासलीवाल

    कांग्रेस

    16

    नागौर -पाली 

    श्री गजाधर हजारीलाल सोमानी

    निर्दलीय
     17 सीकर श्री नन्दलाल शर्मा
     रामराज्य परिषद्
    18
    सिरोही - पाली

    जनरल अजित सिंह जी

    निर्दलीय

    19

    टोंक- SC

    श्री पन्नालाल आर. कौशिक

    कांग्रेस

    20

    उदयपुर

    श्री बलवंत सिंह मेहता

    कांग्रेस

    उपचुनाव सूची 


    1

    जयपुर
    (उपचुनाव 1956)

    श्री बंसीलाल

    कांग्रेस

    2

    जयपुर-सवाई माधोपुर
    (उपचुनाव 1952)
    श्री राजबहादुर कांग्रेस

    3

    जोधपुर
    (उपचुनाव 1952)
    श्री जसवंतराज मेहता
    निर्दलीय

    4

    टोंक- SC
    (उपचुनाव 1952)

    श्री माणिक्य लाल वर्मा

    कांग्रेस

    Comments

    1. इस वेब पेज पर आने के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद और आभार. (h) (h)
      ये आलेख आपको कैसा लगा ?
      कृपया अपने कमेंट द्वारा अवगत कराएँ.

      ReplyDelete

    Post a Comment

    Your comments are precious. Please give your suggestion for betterment of this blog. Thank you so much for visiting here and express feelings
    आपकी टिप्पणियाँ बहुमूल्य हैं, कृपया अपने सुझाव अवश्य दें.. यहां पधारने तथा भाव प्रकट करने का बहुत बहुत आभार

    Popular posts from this blog

    राजस्थान का प्रसिद्ध हुरडा सम्मेलन - 17 जुलाई 1734

    हुरडा सम्मेलन कब आयोजित हुआ था- मराठा शक्ति पर अंकुश लगाने तथा राजपूताना पर मराठों के संभावित आक्रमण को रोकने के लिए जयपुर के सवाई जयसिंह के प्रयासों से 17 जुलाई 1734 ई. को हुरडा (भीलवाडा) नामक स्थान पर राजपूताना के शासकों का एक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसे इतिहास में हुरडा सम्मेलन के नाम  जाता है।   हुरडा सम्मेलन जयपुर के सवाई जयसिंह , बीकानेर के जोरावर सिंह , कोटा के दुर्जनसाल , जोधपुर के अभयसिंह , नागौर के बख्तसिंह, बूंदी के दलेलसिंह , करौली के गोपालदास , किशनगढ के राजसिंह के अलावा के अतिरिक्त मध्य भारत के राज्यों रतलाम, शिवपुरी, इडर, गौड़ एवं अन्य राजपूत राजाओं ने भाग लिया था।   हुरडा सम्मेलन की अध्यक्षता किसने की थी- हुरडा सम्मेलन की अध्यक्षता मेवाड महाराणा जगतसिंह द्वितीय ने की।     हुरडा सम्मेलन में एक प्रतिज्ञापत्र (अहदनामा) तैयार किया गया, जिसके अनुसार सभी शासक एकता बनाये रखेंगे। एक का अपमान सभी का अपमान समझा जायेगा , कोई राज्य, दूसरे राज्य के विद्रोही को अपने राज्य में शरण नही देगा ।   वर्षा ऋत...

    THE SCHEDULED AREAS Villages of Udaipur district - अनुसूचित क्षेत्र में उदयपुर जिले के गाँव

    अनुसूचित क्षेत्र में उदयपुर जिले के गाँव- अनुसूचित क्षेत्र में सम्मिलित उदयपुर जिले की 8 पूर्ण तहसीलें एवं तहसील गिर्वा के 252, तहसील वल्लभनगर के 22 व तहसील मावली के 4 गांव सम्मिलित किए गए हैं। ये निम्नानुसार है- 1. उदयपुर जिले की 8 पूर्ण तहसीलें (कोटड़ा, झाडोल, सराड़ा, लसाड़िया, सलूम्बर, खेरवाड़ा, ऋषभदेव, गोगुन्दा) - 2. गिर्वा तहसील (आंशिक) के 252 गाँव - S. No. GP Name Village Name Village Code Total Population Total Population ST % of S.T. Pop to Total Pop 1 AMBERI AMBERI 106411 3394 1839 54.18 2 AMBERI BHEELON KA BEDLA 106413 589 573 97.28 3 AMBERI OTON KA GURHA 106426 269 36 13.38 4 AMBERI PRATAPPURA 106427 922 565 61.28 5 CHEERWA CHEERWA 106408 1271 0 0.00 6 CHEERWA KARELON KA GURHA 106410 568 402 70.77 7 CHEERWA MOHANPURA 106407 335 313 93.43 8 CHEERWA SARE 106406 2352 1513 64.33 9 CHEERWA SHIVPURI 106409 640 596 93.13 10 DHAR BADANGA 106519 1243 1243 100.00 11 DHAR BANADIYA 106...

    Scheduled Areas of State of Rajasthan - राजस्थान के अनुसूचित क्षेत्र का विवरण

    राजस्थान के अनुसूचित क्षेत्र का विवरण (जनगणना 2011 के अनुसार)-   अधिसूचना 19 मई 2018 के अनुसार राजस्थान के दक्षिण पूर्ण में स्थित 8 जिलों की 31 तहसीलों को मिलाकर अनुसूचित क्षेत्र निर्मित किया गया है, जिसमें जनजातियों का सघन आवास है। 2011 की जनगणना अनुसार इस अनुसूचित क्षेत्र की जनसंख्या 64.63 लाख है, जिसमें जनजाति जनसंख्या 45.51 लाख है। जो इस क्षेत्र की जनसंख्या का 70.42 प्रतिशत हैं। इस क्षेत्र में आवासित जनजातियों में भील, मीणा, गरासिया व डामोर प्रमुख है। सहरिया आदिम जाति क्षेत्र- राज्य की एक मात्र आदिम जाति सहरिया है जो बांरा जिले की किशनगंज एवं शाहबाद तहसीलों में निवास करती है। उक्त दोनों ही तहसीलों के क्षेत्रों को सहरिया क्षेत्र में सम्मिलित किया जाकर सहरिया वर्ग के विकास के लिये सहरिया विकास समिति का गठन किया गया है। क्षेत्र की कुल जनसंख्या 2.73 लाख है जिसमें से सहरिया क्षेत्र की अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 1.02 लाख है जो क्षेत्र की कुल जनसंख्या का 37.44 प्रतिशत है।  अनुसूचित क्षेत्र में राजकीय सेवाओं में आरक्षण सम्बन्धित प्रावधान-  कार्मिक (क-...