Skip to main content

विधानसभा अध्यक्ष ने बजट सत्र से पूर्व ली सर्वदलीय बैठक

सर्वसम्मति से हुए निर्णय सदन की गरिमा बनाये रखने में पीठासीन अधिकारियों के साथ साथ सारे सदन का सहयोग अपेक्षित- विधानसभा अध्यक्ष

     
जयपुर 26 जून । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी.जोशी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां विधानसभा में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गयी ।

      विधानसभा अध्यक्ष ने सभी दलों से यह अपेक्षा की कि वे आगामी सत्र में संसदीय परम्पराओं का निर्वाह करते हुए सदन में सार्थक चर्चा करेंगे । उन्होंने कहा कि सदन की गरिमा बनाये रखने में पीठासीन अधिकारियों के साथ साथ सारे सदन का सहयोग अपेक्षित है ।

      विधानसभा अध्यक्ष द्वारा समस्त राजनैतिक दलों के नेताओं से चर्चा करने की इस नयी परम्परा की सभी दलों ने प्रशंसा की । बैठक में प्रस्तुत प्रस्तावों पर सभी दलों के सदस्यों की सहमति से निर्णय लिये गये । यह उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व कभी भी बजट सत्र से पूर्व इस प्रकार की सर्वदलीय बैठक का आयोजन नहीं किया गया है ।

      विधानसभा अध्यक्ष ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि प्रश्नकाल में ज्यादा से ज्यादा प्रश्नों पर विचार होना चाहिए जिससे जन सामान्य की समस्याओं को सरकार के ध्यान में लाया जा सके । उन्होंने बताया कि लाबीज में विधायकों के अतिरिक्त अन्य के प्रवेश पर रोक रहेगी । इसी प्रकार सरकारी अधिकारियों का भी गैलेरी में सीमित प्रवेश रखा गया है । मंत्रियों को प्रश्नकाल के साथ शून्यकाल में भी सदन में उपस्थित रहना होगा । दर्शक दीर्घा के लिए आने वाले दर्शकों के लिए एक नया प्रवेश द्वार विधानसभा भवन के दक्षिण पूर्व दिशा में बनाया गया है । उन्होंने विधायकों से भी आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्र से आये आगन्तुकों के प्रवेश पत्र एक दिवस पूर्व बनवा लें ।

      सत्र के दौरान बनने वाले मंत्रियों के स्टाफ प्रवेशपत्रों में कटौति की गयी है । विगत सत्र में 5 हजार से अधिक प्रवेशपत्र जारी किये गये थे । अभी तक केवल 550 प्रवेशपत्र ही बनाये गये है ।
      विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि नये विधायकों के लिए कार्यशाला आयोजित करने, डिजिटल म्यूजियम एवं एमएलए फ्लैट्स के बारे में मुख्यमंत्री महोदय से प्रथक से चर्चा करने के बाद निर्णय लिया जायेगा ।
      उन्होंने बताया कि राष्ट्रमण्डलीय संसदीय संघ (सीपीए) व सी.एस.डी.एस. के तत्वावधान में एक कार्यशाला आयोजित की जायेगी इस कार्यशाला में पूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी को आमंत्रित करने पर विचार किया जा रहा है। उन्होने बताया कि सर्वश्रेष्ठ विधायकों के चयन हेतु नई प्रक्रिया अपनायी जायेगी। सदन की बैठकों की संख्या में आ रही कमी को दूर करने के लिए सदन के कार्य दिवसों को बढाने पर भी विचार किया गया ।

      उन्होंने बताया कि पत्रकार दीर्घा सलाहकार समिति की राय से लोकसभा की भांति विधानसभा में भी प्रसार संख्या के आधार पर पत्रकारों के प्रवेशपत्र बनाये जा रहे है । वर्तमान सत्र हेतु मीडिया के प्रवेशपत्रों को भी सीमित किया गया है । इसके अतिरिक्त विधानसभा की कार्यवाही देखने आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा हेतु प्रथक से दर्शक दीर्घा आरक्षित करने पर विचार किया गया ।

          बैठक में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत संसंदीय कार्य मंत्री श्री शांति धारीवाल तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री सुभाष गर्ग सरकारी मुख्य सचेतक डा.ॅ महेश जोशी सरकारी उप मुख्य सचेतक श्री महेन्द्र चौधरी भारतीय जनता पार्टी के श्री राजेन्द्र राठौड कम्यूनिस्ट पार्टी आफ इंडिया के श्री बलवान पूनिया बहुजन समाज पार्टी के श्री लाखन सिंह भारतीय ट्राइबल पार्टी के श्री रामप्रसाद सहित विधानसभा सचिव श्री प्रमिल कुमार माथुर ने भाग लिया ।

    दर्शकों का प्रवेश अब नवनिर्मित दक्षिणी-पूर्वी द्वार से होगा - 

विधानसभा सचिव श्री प्रमिल कुमार माथुर ने बताया कि विधानसभा में दर्शकों के प्रवेश हेतु विधानसभा भवन में दक्षिण- पूर्व में नया द्वार तैयार करवाया गया है । विधायकों एवं मंत्रिगणों के आगंतुकों एवं दर्शकों को नवनिर्मित दक्षिण पूर्वी द्वार से तुरंत प्रभाव से प्रवेश की व्यवस्था की गयी है ।

Comments

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Main breeds of Indian horses - जानिये भारतीय घोड़ों की मुख्य नस्लें

Main breeds of Indian horses - भारतीय अश्वों की मुख्य नस्लें 1. मारवाड़ी (मालानी) घोड़े - मारवाड़ी घोड़े का इस्तेमाल राजाओं के ज़माने में युद्ध के लिए किया जाता था। इसलिए कहा जाता है कि इन घोड़ों के शरीर में राजघराने का लहू दौड़ता है। मालानी नस्ल के घोड़े अपनी श्रेष्ठ गुणवता के कारण देश-विदेश मे पहचान बना चुके हैं और इनकी खरीद-फरोख्त के लिए लोग बाड़मेर जिले के तिलवाड़ा मेले में पहुँचते है। पोलो एवं रेसकोर्स के लिए इन घोड़ों की माँग लगातार बढ़ रही है। दौड़ते समय मालानी नस्ल के घोड़े के पिछले पैर, अपने पैरों की तुलना में, अधिक गतिशील होने के कारण अगले पैरों से टक्कर मारते हैं, जो इसकी चाल की खास पहचान है। इनके ऊँचे कान आपस में टकराने पर इनका आकर्षण बढ़ जाता हैं और ये घोड़े कानों के दोनों सिरों से सिक्का तक पकड़ लेते हैं। चाल व गति में बेमिसाल इन घोड़ों की सुन्दरता, ऊँचा कद, मजबूत कद-काठी देखते ही बनती हैं। राजस्थान में  घोड़े जोधपुर, बाड़मेर, झालावाड़, राजसमन्द, उदयपुर, पाली एवं उदयपुर आदि स्थानों में पाये जाते है। जन्म स्थान :   इस नस्ल के घोड़ों का...