Skip to main content

Rajasthan Sewa Sangh - राजस्थान सेवा संघ

राजस्थान सेवा संघ -
राजस्थान सेवा संघ के संस्थापक

स्थापना वर्धा में -

  • विजय सिंह पथिक ने रामनारायण चौधरी व हरिभाई किंकर के साथ मिलकर 1919 ई. में वर्धा में राजस्थान सेवा संघ की स्थापना की। 
  • 1919 में अमृतसर कांग्रेस में पथिक जी के प्रयत्न से बाल गंगाधर तिलक ने बिजोलिया सम्बन्धी प्रस्ताव रखा। पथिक जी ने बम्बई जाकर किसानों की करुण कथा गाँधी जी को सुनाई। गाँधी जी ने वचन दिया कि यदि मेवाड़ सरकार ने न्याय नहीं किया तो वह स्वयं बिजोलिया सत्याग्रह का संचालन करेंगे।

राजस्थान सेवा संघ का अजमेर स्थानान्तरण- 

महात्मा गाँधी ने किसानों की शिकायत दूर करने के लिए एक पत्र महाराणा को लिखा, पर कोई हल नहीं निकला। पथिक जी ने बम्बई यात्रा के समय गाँधी जी की पहल पर यह निश्चय किया गया कि वर्धा से 'राजस्थान केसरी' नामक समाचार पत्र निकाला जाये। 'राजस्थान केसरी' पत्र सारे देश में लोकप्रिय हो गया, परन्तु पथिक जी और जमनालाल बजाज की विचारधाराओं ने मेल नहीं खाया और वे वर्धा छोड़कर अजमेर आ गए। तब 1920 ई. में इसका कार्यालय अजमेर स्थानान्तरित किया गया।

राजस्थान सेवा संघ का मुख्य उद्देश्य -

इस संस्था ने राजनीतिक चेतना के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। 'राजस्थान सेवा संघ' का मुख्य उद्देश्य जनता में राजनीतिक चेतना जागृत करना और उनकी कठिनाइयों को दूर करना था।

सदस्यता - 

राजस्थान सेवा संघ में दो प्रकार की सदस्यता मिलती थी।
        - प्रथम वे सदस्य जो आजीवन लोगों की सेवा करते और अपनी निजी सम्पत्ति भी संघ को सौंप देते थे। पथिक, चौधरी व किंकर इसके ऐसे ही सदस्य थे। पथिक जी संघ के अध्यक्ष बने।
        - दूसरी श्रेणी की सदस्यता अल्पकालिक थी, जिनमें शेखावाटी के लादूराम जोशी, बिजोलिया के माणिक्य लाल वर्मा, ब्यावर के शोभालाल गुप्त आदि थे।

राजस्थान सेवा संघ के मुख्य कार्य- 

  • जनता की शिकायतों का समाधान करना, 
  • बेगार प्रथा को समाप्त करना, 
  • विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करना तथा 
  • खादी के प्रयोग को बढ़ावा देना था। 
पंचायतों का गठन-  
उक्त कार्यों हेतु ठिकानों में राजस्थान सेवा संघ के प्रतिनिधि के नेतृत्व में पंचायतों का गठन कर स्थानीय लोगों की माँगे ठिकानेदार के समक्ष प्रस्तुत की जाती थी। सुनवाई नहीं होने पर लोग संघ के नेतृत्व में सत्याग्रह करते थे। जयपुर, जोधपुर, बूंदी, सीकर, खेतड़ी, कोटा आदि में राजस्थान सेवा संघ की शाखाऐं खोली गई। संघ ने राजनैतिक व सामाजिक जनजागृति के लिए ‘नवीन राजस्थान‘ नामक पत्र का प्रकाशन भी शुरू किया। किन्तु जब ब्रिटिश सरकार द्वारा नवीन राजस्थान समाचार पत्र पर प्रतिबंध लगा दिया गया तो उसके बाद यह समाचार पत्र 'तरुण राजस्थान' के नाम से निकाला गया। 
किसान आन्दोलनों को नेतृत्व- 
राजस्थान सेवा संघ ने बेगू, बिजोलिया, बूंदी आदि किसान आन्दोलनों तथा उदयपुर में भील आंदोलन को नेतृत्व भी प्रदान किया। सेवा संघ की कार्य प्रणाली से ब्रिटिश सरकार चिन्तित थी। 23 व 30 दिसम्बर, 1923 ई. में 'तरूण राजस्थान’ में छपी सरकार विरोधी खबरों के आधार पर रामनारायण चौधरी व शोभालाल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनो अभियुक्तों को सिटी मजिस्ट्रेट, अजमेर के सम्मुख उपस्थित होना पड़ा। इस मुकदमें में शोभालाल गुप्ता को दो साल की सश्रम सजा हुई व रामनारायण चौधरी बंदी बना दिये गये थे।

राजस्थान सेवा संघ की समाप्ति -

1928 ई. में चौधरी व पथिक में आपसी मतभेद के कारण यह राजस्थान सेवा संघ समाप्त हो गया तथा इसके सदस्य स्थानीय कांग्रेस कमेटी में शामिल हो गये। इस संस्था के प्रयासों से सैकडों कृषकों को राजा व जागीरदारों के अत्याचारों से राहत मिली तथा कृषक आन्दोलन को बल मिला। साथ ही जनता में राजनैतिक जागृति बढ़ानें में भी सहायता मिली।

Comments

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Main breeds of Indian horses - जानिये भारतीय घोड़ों की मुख्य नस्लें

Main breeds of Indian horses - भारतीय अश्वों की मुख्य नस्लें 1. मारवाड़ी (मालानी) घोड़े - मारवाड़ी घोड़े का इस्तेमाल राजाओं के ज़माने में युद्ध के लिए किया जाता था। इसलिए कहा जाता है कि इन घोड़ों के शरीर में राजघराने का लहू दौड़ता है। मालानी नस्ल के घोड़े अपनी श्रेष्ठ गुणवता के कारण देश-विदेश मे पहचान बना चुके हैं और इनकी खरीद-फरोख्त के लिए लोग बाड़मेर जिले के तिलवाड़ा मेले में पहुँचते है। पोलो एवं रेसकोर्स के लिए इन घोड़ों की माँग लगातार बढ़ रही है। दौड़ते समय मालानी नस्ल के घोड़े के पिछले पैर, अपने पैरों की तुलना में, अधिक गतिशील होने के कारण अगले पैरों से टक्कर मारते हैं, जो इसकी चाल की खास पहचान है। इनके ऊँचे कान आपस में टकराने पर इनका आकर्षण बढ़ जाता हैं और ये घोड़े कानों के दोनों सिरों से सिक्का तक पकड़ लेते हैं। चाल व गति में बेमिसाल इन घोड़ों की सुन्दरता, ऊँचा कद, मजबूत कद-काठी देखते ही बनती हैं। राजस्थान में  घोड़े जोधपुर, बाड़मेर, झालावाड़, राजसमन्द, उदयपुर, पाली एवं उदयपुर आदि स्थानों में पाये जाते है। जन्म स्थान :   इस नस्ल के घोड़ों का...