Skip to main content

स्वतंत्रता संग्राम में राजस्थान के संगठन - परीक्षा उपयोगी 100 महत्वपूर्ण प्रश्नों की प्रश्नोत्तरी

Rajasthan Gk Online Test

1. स्वाधीनता आंदोलन के दौरान किस संस्था की स्थापना दिल्ली के चांदनी चौक स्थित मारवाड़ी पुस्तकालय में हुई थी?

उत्तर - राजपूताना मध्य भारत सभा

2. राजपूताना मध्य भारत सभा नाम की एक राजनीतिक संस्था की स्थापना कब की गई?

उत्तर - 1918 में

3. राजपूताना मध्य भारत सभा का प्रथम अधिवेशन किसकी अध्यक्षता में आयोजित किया गया था?

उत्तर - महामहोपाध्याय पंडित गिरधर शर्मा

4. राजपूताना मध्य भारत सभा का मुख्य उद्देश्य क्या था?

उत्तर -रियासतों में उत्तरदायी सरकार की स्थापना करना तथा रियासत के लोगों को कांग्रेस का सदस्य बनाना

5. राजपूताना मध्य भारत सभा का संस्था का मुख्य कार्यालय कहाँ रखा गया?

उत्तर - कानपुर में

6. राजपूताना मध्य भारत सभा का संस्था का मुख्य कार्यालय कानपुर में क्यों रखा गया?

उत्तर - क्योंकि कानपुर उत्तरी भारत में मारवाड़ी पूंजीपतियों और मजदूरों का सबसे बड़ा केंद्र था

7. राजपूताना मध्य भारत सभा का प्रथम अध्यक्ष किसे बनाया गया?

उत्तर - सेठ जमनालाल बजाज को

8. राजपूताना मध्य भारत सभा का प्रथम उपाध्यक्ष किसे बनाया गया?

उत्तर -गणेश शंकर विद्यार्थी को

9. राजपूताना मध्य भारत सभा का प्रथम अधिवेशन 1918 के कांग्रेस अधिवेशन के समय कहाँ हुआ था?

उत्तर -  दिल्ली में

10. राजपूताना मध्य भारत सभा का द्वितीय अधिवेशन कांग्रेस अधिवेशन के साथ कब और कहाँ आयोजित हुआ था?

उत्तर - दिसंबर 1919 में अमृतसर में

11. राजपूताना मध्य भारत सभा का तीसरा अधिवेशन मार्च 1920 में किसकी अध्यक्षता में कहाँ आयोजित किया गया था?

उत्तर - सेठ जमनालाल बजाज की अध्यक्षता में अजमेर में

12. राजपूताना मध्य भारत सभा का तीसरा अधिवेशन मार्च 1920 में कहाँ आयोजित किया गया था?

उत्तर - अजमेर

13. राजपूताना मध्य भारत सभा का चौथा अधिवेशन राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन के साथ ही दिसम्बर 1920 में कहाँ आयोजित किया गया था?

उत्तर - नागपुर में

14. राजपूताना मध्य भारत सभा के दिसंबर 1920 में नागपुर में हुए चौथे अधिवेशन में सर्वसम्मति से कौन अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे?

उत्तर - गणेश नारायण सोमानी

15. अर्जुनलाल सेठी, केसरी सिंह बारहठ और विजय सिंह पथिक के संयुक्त प्रयासों से 1919 में वर्धा में किस संस्था का गठन किया गया था?

उत्तर - राजस्थान सेवा संघ का

16. राजस्थान सेवा संघ का गठन कब और कहाँ किया गया था?

उत्तर - 1919 में वर्धा में

17. राजस्थान सेवा संघ संस्था ने राजस्थान में राजनीतिक प्रचार के लिए 22 अक्टूबर 1920 से वर्धा से कौनसा समाचार पत्र प्रकाशित किया था ?

उत्तर - राजस्थान केसरी

18.  राजस्थान केसरी नामक समाचार पत्र के संपादक थे और सह संपादक कौन थे?

उत्तर- संपादक विजय सिंह पथिक और रामनारायण चौधरी सह संपादक

19. राजस्थान केसरी समाचार पत्र के लिए आर्थिक सहायता मुख्य रूप से किसने की थी?

उत्तर-  जमनालाल बजाज

20. राजस्थान सेवा संघ का मुख्यालय 1920 मेंकानपुर से किस शहर में स्थानांतरित किया गया था?

उत्तर- अजमेर में

21. विजय सिंह पथिक ने 1921 में अजमेर से किस समाचार पत्रिका का प्रकाशन प्रारंभ किया गया?

उत्तर- नवीन राजस्थान का

22. ब्रिटिश सरकार द्वारा ''नवीन राजस्थान'' समाचार पत्र पर प्रतिबंध लगाने के बाद यह समाचार पत्र किस नाम से निकाला गया?

उत्तर- तरुण राजस्थान के नाम से

23. मार्च 1924 में रामनारायण चौधरी और शोभालाल गुप्त को किस आरोप में गिरफ्तार किया गया?

उत्तर- 'तरुण राजस्थान' में देशद्रोहात्मक सामग्री प्रकाशित करने के आरोप में

24. राजस्थान में सर्व हितकारिणी सभा की स्थापना किस सन् में की गई थी?

उत्तर- सन् 1907 में

25. राजस्थान में सर्व हितकारिणी सभा की स्थापना किसने की थी?

उत्तर- स्वामी गोपाल दास व कन्हैया लाल ढूंढ ने चूरु में

26. सन् 1907 में राजस्थान में सर्व हितकारिणी सभा की स्थापना कहाँ की गई?

उत्तर- चूरु में

27. राजस्थान में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु चूरु में पुत्री पाठशाला की स्थापना किसने की थी?

उत्तर- सर्व हितकारिणी सभा ने

28. दलितों में शिक्षा के प्रचार प्रसार हेतु सर्व हितकारिणी सभा ने किस पाठशाला की स्थापना की थी?

उत्तर- कबीर पाठशाला

29. सन 1907 में ''वर्धमान विद्यालय'' की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?

उत्तर- श्री अर्जुनलाल सेठी

29. सन 1907 में ''वर्धमान विद्यालय'' की स्थापना कहाँ की गई थी?

उत्तर- जयपुर में

30. किसकी प्रेरणा से जयपुर हितकारिणी सभा का गठन किया गया था?

उत्तर- पंडित हीरालाल शास्त्री

31. जयपुर हितकारिणी सभा के प्रथम अध्यक्ष व मंत्री कौन थे?

उत्तर- श्री बाल चंद शास्त्री व केसर लाल कटारिया

32. मारवाड़ सेवा संघ का गठन कब किया गया?

उत्तर- 1920 में

33. सन 1920 में मारवाड़ सेवा संघ का गठन किसने किया था?

उत्तर- श्री जयनारायण व्यास ने

34. सन 1920 में मारवाड़ सेवा संघ का गठन कहाँ किया गया था?

उत्तर- जोधपुर में

35. मारवाड़ सेवा संघ के प्रथम अध्यक्ष व मंत्री कौन थे?

उत्तर- अध्यक्ष श्री दुर्गा शंकर और मंत्री श्री प्रयाग राज भंडारी

36. मारवाड़ सरकार ने 100 तौले के स्थान पर 80 तौले का सेर प्रचलित करने का निर्णय के कारण मारवाड़ में कौनसा आन्दोलन किया गया था?

उत्तर- ''मारवाड़ का तोल आंदोलन''

37. मारवाड़ सेवा संघ द्वारा किसके नेतृत्व में ''मारवाड़ का तोल आंदोलन'' किया था?

उत्तर- चांदमल सुराणा और उनके साथियों के

38. जोधपुर में जन आंदोलन की शुरुआत हेतु मारवाड़ हितकारिणी सभा की स्थापना कब की गई?

उत्तर- 1918 में चांदमल सुराणा द्वारा

39. जोधपुर में जनआंदोलन की शुरुआत हेतु मारवाड़ हितकारिणी सभा की स्थापना 1918 में किसके द्वारा की गई?

उत्तर- चांदमल सुराणा द्वारा

40. मारवाड़ सेवा संघ के निष्क्रिय हो जाने के पश्चात मारवाड़ हितकारिणी सभा को 1923 में किसके द्वारा पुनर्गठित किया गया था?

उत्तर- जय नारायण व्यास द्वारा

41. मारवाड़ हितकारिणी सभा द्वारा किसानों का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से कौनसी दो पुस्तकें प्रकाशित की गई थी?

उत्तर- ''पोपाबाई की पोल” और ''मारवाड़ की अवस्था”

42. जोधपुर में जय नारायण व्यास के निवास स्थान पर 'मारवाड यूथ लीग' नामक संस्था की स्थापना कब की गई?

उत्तर- 10 मई 1931 को

43. मारवाड यूथ लीग को सरकार द्वारा अवैध घोषित करने से पूर्व ही गठित ''बाल भारत सभा'' का मंत्री किसे बनाया गया था?

उत्तर- छगन लाल चौपासनी वाला

44. मारवाड़ राज्य लोक परिषद का गठन में कहाँ किया गया ?

उत्तर- जोधपुर

45. मारवाड़ राज्य लोक परिषद का प्रथम सम्मेलन कब आयोजित किया गया?

उत्तर- 25 नवंबर 1931 को

46. मारवाड़ राज्य लोक परिषद का प्रथम सम्मेलन 25 नवंबर 1931 को किसकी अध्यक्षता में आयोजित किया गया?

उत्तर- चांदकरण शारदा की अध्यक्षता में

47. मारवाड़ राज्य लोक परिषद का प्रथम सम्मेलन 25 नवंबर 1931 को कहाँ अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमे कस्तूरबा गांधी, काका साहेब कालेलकर, मनीभाई कोठारी आदि ने भाग लिया था?

उत्तर- अजमेर के निकट पुष्कर में

48. हरि कीर्तन समाज की स्थापना की कब गई?

उत्तर- 1925-26 में अलवर में

49. हरि कीर्तन समाज की स्थापना 1925-26 में कहाँ की गई थी?

उत्तर- अलवर में

50. ''हरि कीर्तन समाज'' संस्था को आगे चलकर किस नाम से जाना गया?

उत्तर- राजर्षि अभय समाज के नाम से

51. साहित्य प्रचारिणी सभा का गठन कहाँ किया गया था?

उत्तर- करौली में

52. साहित्य प्रचारिणी सभा का गठन करौली में कब किया गया था?

उत्तर- 1915 में

53. साहित्य प्रचारिणी सभा का गठन करौली में 1915 में किसने किया गया था?

उत्तर- कुँवर मदन सिंह और पूरण सिंह ने

54. साहित्य प्रचारिणी सभा का नाम बाद में क्या कर दिया गया था?

उत्तर- साहित्य परिषद

55. करौली के तत्कालीन दीवान ने 1920 में किस संस्था को करौली की प्रतिनिधि सभा के रूप में स्वीकार कर लिया था?

उत्तर- साहित्य प्रचारिणी सभा या साहित्य परिषद को

56. आचार सुधारिणी सभा की स्थापना कहाँ की गई थी?

उत्तर- धौलपुर में

57. धौलपुर में आचार सुधारिणी सभा की स्थापना कब की गई थी?

उत्तर- 1910 में

58. धौलपुर में 1910 में आचार सुधारिणी सभा की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?

उत्तर- यमुना प्रसाद वर्मा

59. धौलपुर में 1911 में आर्य समाज की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?

उत्तर- यमुना प्रसाद और ज्वाला प्रसाद

60. धौलपुर में 8 अगस्त 1918 किसके नेतृत्व में धौलपुर में प्रशासन और स्वदेशी आंदोलन प्रारंभ हुआ था?

उत्तर- स्वामी श्रद्धानंद के नेतृत्व में

61. शेखावाटी में समाज सेवा व राष्ट्रीय विचारों के प्रसार का कार्य हेतु 1924 में किस समिति की स्थापना की गई थी?

उत्तर- तिलक समिति

62. बीकानेर में मित्र मंडल नामक संगठन की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?

उत्तर- बाबू मुक्ता प्रसाद

63. किस संगठन द्वारा बीकानेर स्टेशन पर पानी पिलाने व लावारिस मृतकों का दाह संस्कार आदि कार्य किया जाता था, किंतु वास्तव में यह संस्था कांग्रेस के सिद्धांतों के प्रचार का कार्य करती थी?

उत्तर- मित्र मंडल

64. हिंदी साहित्य समिति की स्थापना भरतपुर में कब की गई थी?

उत्तर- 1912 में

65. हिंदी साहित्य समिति की स्थापना 1912 में कहाँ की गई थी?

उत्तर- भरतपुर में

66. भरतपुर में हिंदी साहित्य समिति की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?

उत्तर- जगन्नाथ दास अधिकारी द्वारा

67. जगन्नाथदास अधिकारी द्वारा 1920 में दिल्ली से किस समाचार पत्र को प्रकाशित किया था?

उत्तर- वैभव नामक समाचार पत्र

68. किस संस्था के द्वारा 1927 में भरतपुर में विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया था, जिसमें रविंद्र नाथ टैगोर, जमनालाल बजाज आदि ने भाग लिया था?

उत्तर- हिंदी साहित्य समिति

69. भरतपुर में सन 1927 में आयोजित विश्व हिंदी सम्मेलन अध्यक्षता किसने की थी?

उत्तर- पंडित गौरीशंकर हीरानंद ओझा ने

70. भरतपुर के विश्व हिंदी सम्मेलन से व भरतपुर आए विशिष्टजनों के प्रभाव के कारण किसने भरतपुर में हिंदी को राजभाषा बनाने, गांव व नगरों में स्वायत्तशासी संस्थाओं को विकसित करने और रियासत में उत्तरदायी शासन की

स्थापना का प्रचार प्रारंभ करने की घोषणा की थी?

उत्तर- भरतपुर के महाराजा किशन सिह ने

71. अंग्रेजों ने भरतपुर के महाराजा किशन सिह द्वारा हिंदी को राजभाषा बनाने, गांव व नगरों में स्वायत्तशासी संस्थाओं को विकसित करने और रियासत में उत्तरदायी शासन की स्थापना का प्रचार प्रारंभ करने की घोषणाओं से

नाराज महाराजा को गद्दी से हटा कर किसे भरतपुर का प्रशासक नियुक्त कर दिया?

उत्तर- दीवान मैकेन्जी को

72.  8 जून 1941 को प्रथम बार जोधपुर नगरपालिका के चुनाव क्षेत्रीय आधार पर करवाए गए जिसमें जोधपुर नगरपालिका के प्रथम निर्वाचित अध्यक्ष कौन बने?

उत्तर- श्री जयनारायण व्यास

73. खेतड़ी ठिकाने में किसानों को अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए ’अमर सेवा समिति’ कहाँ बनाई गई थी?

उत्तर- चिड़ावा में

74. डूँगरपुर में हरिजन सेवा समिति की स्थापना कब हुई?

उत्तर- 1935 में

75. डूँगरपुर में हरिजन सेवा समिति की स्थापना किसके द्वारा की गई?

उत्तर- भोगीलाल पण्ड़या द्वारा

76. जनजातियों में साक्षरता का प्रचार करने तथा सामाजिक कुरीतियों के निवारण के उद्देश्य से ‘बागड़ सेवा मन्दिर’ की स्थापना कहाँ की गई?

उत्तर- डूँगरपुर में

77. जनजातियों में साक्षरता का प्रचार करने तथा सामाजिक कुरीतियों के निवारण के उद्देश्य से ‘वागड़ सेवा मन्दिर’ की स्थापना किसके द्वारा की गई?

उत्तर- माणिक्यलाल वर्मा के परामर्श से भोगीलाल पंड्या व गोरीशंकर उपाध्याय द्वारा

78.  जनजागृति हेतु 1940 में ’जैसलमेर में गुण्डाराज’ नामक पुस्तक छपाकर किसने वितरित करवाई थी?

उत्तर- सागरमल गोपा ने

79. विजय सिंह पथिक ने किस सन में बिजोलिया आन्दोलन में भाग लिया?

उत्तर- 1920 में

80. माणिक्यलाल वर्मा के परामर्श से भोगीलाल पंड्या व गोरीशंकर उपाध्याय द्वारा जनजातियों में साक्षरता का प्रचार करने तथा सामाजिक कुरीतियों के निवारण के उद्देश्य से ‘वागड़ सेवा मन्दिर’ की स्थापना कब की गई?

उत्तर- 1935 में

81. स्वाधीनता आन्दोलन के दौरान ''मारवाड़ की अवस्था'' पुस्तक किसने लिखी थी?

उत्तर- जयनारायण व्यास ने

82. स्वाधीनता आन्दोलन के दौरान ''पोपाबाई की पोल'' पुस्तक किसने लिखी थी?

उत्तर- जयनारायण व्यास ने

83. किसके द्वारा सन 1927 में जयपुर में जीवन कुटीर की स्थापना की गई थी?

उत्तर- हीरालाल शास्त्री

84. 1942 में जोधपुर में भारत छोडो आंदोलन के दौरान गिरफ्तारी तथा भूख हड़ताल में किसकी मृत्यु हुई थी?

उत्तर- बालमुकुंद बिस्सा की

85. जयपुर में 1927 में चरखा संघ की स्थापना किसने की थी?

उत्तर- जमनालाल बजाज ने

86. 'सस्ता साहित्य मण्डल' की स्थापना किस सन में हुई थी?

उत्तर- 1925 में

87. 1925 में ''सस्ता साहित्य मण्डल'' की स्थापना कहाँ हुई थी?

उत्तर- अजमेर के हटुंडी में

88. अजमेर के हटुंडी में ''सस्ता साहित्य मण्डल'' की स्थापना किसने की थी?

उत्तर- हरिभाऊ उपाध्याय ने

89. वनस्थली विद्यापीठ की स्थापना कब की गई थी?

उत्तर- 1938 में

90. जीवन कुटीर योजना के तहत किस शिक्षण संस्था की स्थापना की गई थी?

उत्तर- वनस्थली विद्यापीठ

91. वनस्थली विद्यापीठ की स्थापना कब की गई थी?

उत्तर- 1938 में

92. सन 1938 में वनस्थली विद्यापीठ की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?

उत्तर- हीरालाल शास्त्री

93. हीरालाल शास्त्री द्वारा सन 1938 में वनस्थली विद्यापीठ की स्थापना किस स्थान पर की गई थी?

उत्तर- निवाई (टोंक) में

94. सन 1914 में विद्या प्रचारिणी सभा की स्थापना हरि भाई किंकर किसके द्वारा की गई थी?

उत्तर- हरि भाई किंकर द्वारा

95. नागरी प्रचारणी सभा की स्थापना कब की गई थी?

उत्तर- 1934 में

96. नागरी प्रचारणी सभा की स्थापना किस शहर में की गई थी?

उत्तर- धौलपुर में

97. ''नागरी प्रचारणी सभा'' की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?

उत्तर- ज्वालाप्रसाद द्वारा

98. सन 1921 में देशी राज्यों के राजाओं द्वारा निर्मित संघ का नाम क्या था, जिसके चांसलर बीकानरे के महाराजा गंगासिंह बनाए गए थे?

उत्तर-  नरेन्द्र मण्डल

99. सन 1917 में मेवाड़ में ''उपरमाल पंच बोर्ड'' स्थापना किसके द्वारा की गई थी?

उत्तर- विजय सिंह पथिक द्वारा

100. केसरीसिंह बारहठ़ एवं गोपालसिंह खरवा ने ''वीर भारत सभा'' की स्थापना किस सन में की थी?

उत्तर- 1910 में

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान का प्रसिद्ध हुरडा सम्मेलन - 17 जुलाई 1734

हुरडा सम्मेलन कब आयोजित हुआ था- मराठा शक्ति पर अंकुश लगाने तथा राजपूताना पर मराठों के संभावित आक्रमण को रोकने के लिए जयपुर के सवाई जयसिंह के प्रयासों से 17 जुलाई 1734 ई. को हुरडा (भीलवाडा) नामक स्थान पर राजपूताना के शासकों का एक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसे इतिहास में हुरडा सम्मेलन के नाम  जाता है।   हुरडा सम्मेलन जयपुर के सवाई जयसिंह , बीकानेर के जोरावर सिंह , कोटा के दुर्जनसाल , जोधपुर के अभयसिंह , नागौर के बख्तसिंह, बूंदी के दलेलसिंह , करौली के गोपालदास , किशनगढ के राजसिंह के अलावा के अतिरिक्त मध्य भारत के राज्यों रतलाम, शिवपुरी, इडर, गौड़ एवं अन्य राजपूत राजाओं ने भाग लिया था।   हुरडा सम्मेलन की अध्यक्षता किसने की थी- हुरडा सम्मेलन की अध्यक्षता मेवाड महाराणा जगतसिंह द्वितीय ने की।     हुरडा सम्मेलन में एक प्रतिज्ञापत्र (अहदनामा) तैयार किया गया, जिसके अनुसार सभी शासक एकता बनाये रखेंगे। एक का अपमान सभी का अपमान समझा जायेगा , कोई राज्य, दूसरे राज्य के विद्रोही को अपने राज्य में शरण नही देगा ।   वर्षा ऋत...

THE SCHEDULED AREAS Villages of Udaipur district - अनुसूचित क्षेत्र में उदयपुर जिले के गाँव

अनुसूचित क्षेत्र में उदयपुर जिले के गाँव- अनुसूचित क्षेत्र में सम्मिलित उदयपुर जिले की 8 पूर्ण तहसीलें एवं तहसील गिर्वा के 252, तहसील वल्लभनगर के 22 व तहसील मावली के 4 गांव सम्मिलित किए गए हैं। ये निम्नानुसार है- 1. उदयपुर जिले की 8 पूर्ण तहसीलें (कोटड़ा, झाडोल, सराड़ा, लसाड़िया, सलूम्बर, खेरवाड़ा, ऋषभदेव, गोगुन्दा) - 2. गिर्वा तहसील (आंशिक) के 252 गाँव - S. No. GP Name Village Name Village Code Total Population Total Population ST % of S.T. Pop to Total Pop 1 AMBERI AMBERI 106411 3394 1839 54.18 2 AMBERI BHEELON KA BEDLA 106413 589 573 97.28 3 AMBERI OTON KA GURHA 106426 269 36 13.38 4 AMBERI PRATAPPURA 106427 922 565 61.28 5 CHEERWA CHEERWA 106408 1271 0 0.00 6 CHEERWA KARELON KA GURHA 106410 568 402 70.77 7 CHEERWA MOHANPURA 106407 335 313 93.43 8 CHEERWA SARE 106406 2352 1513 64.33 9 CHEERWA SHIVPURI 106409 640 596 93.13 10 DHAR BADANGA 106519 1243 1243 100.00 11 DHAR BANADIYA 106...

Scheduled Areas of State of Rajasthan - राजस्थान के अनुसूचित क्षेत्र का विवरण

राजस्थान के अनुसूचित क्षेत्र का विवरण (जनगणना 2011 के अनुसार)-   अधिसूचना 19 मई 2018 के अनुसार राजस्थान के दक्षिण पूर्ण में स्थित 8 जिलों की 31 तहसीलों को मिलाकर अनुसूचित क्षेत्र निर्मित किया गया है, जिसमें जनजातियों का सघन आवास है। 2011 की जनगणना अनुसार इस अनुसूचित क्षेत्र की जनसंख्या 64.63 लाख है, जिसमें जनजाति जनसंख्या 45.51 लाख है। जो इस क्षेत्र की जनसंख्या का 70.42 प्रतिशत हैं। इस क्षेत्र में आवासित जनजातियों में भील, मीणा, गरासिया व डामोर प्रमुख है। सहरिया आदिम जाति क्षेत्र- राज्य की एक मात्र आदिम जाति सहरिया है जो बांरा जिले की किशनगंज एवं शाहबाद तहसीलों में निवास करती है। उक्त दोनों ही तहसीलों के क्षेत्रों को सहरिया क्षेत्र में सम्मिलित किया जाकर सहरिया वर्ग के विकास के लिये सहरिया विकास समिति का गठन किया गया है। क्षेत्र की कुल जनसंख्या 2.73 लाख है जिसमें से सहरिया क्षेत्र की अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 1.02 लाख है जो क्षेत्र की कुल जनसंख्या का 37.44 प्रतिशत है।  अनुसूचित क्षेत्र में राजकीय सेवाओं में आरक्षण सम्बन्धित प्रावधान-  कार्मिक (क-...