Skip to main content

What Is a Supernova- क्या होता है सुपरनोवा

क्या होता है सुपरनोवा-


एक तारे के अत्यंत तेज विस्फोट को सुपरनोवा कहते हैं। यह अंतरिक्ष मे होने वाला सबसे बड़ा विस्फोट होता है।

कहाँ होता है सुपरनोवा?


सुपरनोवा सामान्यतः अन्य आकाशगंगाओं में होता है, किन्तु हमारी मिल्की वे आकाश गंगा में सुपरनोवा को देखना मुश्किल होता है क्योंकि धूल के कारण हमारी दृष्टि अवरुद्ध होती है।
जोहानस केप्लर ने 1604 ई में हमारी मिल्की वे आकाशगंगा में देखे गए अंतिम  सुपरनोवा को खोजा था। नासा के चंद्रा टेलिस्कोप द्वारा एक अन्य ताजा सुपरनोवा के अवशेषों को खोजा था जो लगभग 100 वर्ष पहले हमारी आकाशगंगा में विस्फोटित हुआ था।

सुपरनोवा क्यों होता है?


तारे के कोर या केंद्र में परिवर्तन होने के कारण सुपरनोवा उत्पन्न है। यह परिवर्तन दो प्रकार से हो सकता है जिनके कारण सुपरनोवा जन्म लेता है। 

1. प्रथम प्रकार का सुपरनोवा "द्वि तारा या जुड़वाँ तारों" के तंत्र में घटित होता है। द्वितारा या बाइनरी स्टार्स दो तारों का समूह होता है जो एक ही केंद्र के चारों ओर चक्कर लगाते हैं। इनमें से एक "कार्बन ऑक्सीजन श्वेत वामन तारा" अपने साथी तारे से पदार्थ चुराता रहता है। अन्ततः यह श्वेत वामन तारा बहुत सारा पदार्थ संग्रहित कर लेता है। इसमें संग्रहित बहुत अधिक पदार्थ ही इसके सुपरनोवा के रूप में फटने का कारण बनता है।

2. दूसरे प्रकार का सुपरनोवा किसी एकल तारे के जीवनकाल की समाप्ति पर घटित होता है। जैसे ही तारे में नाभिकीय ईंधन समाप्त हो जाता है, इसका कुछ द्रव्यमान इसकी कोर की ओर प्रवाहित होता है। आखिरकार, कोर इतना भारी हो जाता है कि यह अपने स्वयं के गुरुत्वाकर्षण बल का सामना नहीं कर सकता है। कोर ढह जाता है, जिसके परिणामस्वरूप एक सुपरनोवा का विशाल विस्फोट होता है। 

    "हमारा सूर्य भी एक एकल तारा है, लेकिन उसके पास सुपरनोवा बनने के लिए पर्याप्त द्रव्यमान नहीं है।"

वैज्ञानिक सुपरनोवा का अध्ययन क्यों करते हैं?


एक प्रकार के सुपरनोवा ने वैज्ञानिकों को प्रदर्शित किया है कि हम एक विस्तारित ब्रह्मांड में रहते हैं, जो लगातार बढ़ती दर से विस्तारित हो रहा है। सुपरनोवा केवल कुछ ही समय तक जलता है, लेकिन इस कम समय में भी यह वैज्ञानिकों को ब्रह्मांड के बारे में बहुत सारी जानकारी प्रदान करता है।

वैज्ञानिकों ने यह भी ज्ञात किया है कि सुपरनोवा सम्पूर्ण ब्रह्मांड में तत्वों को वितरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जब तारा फट जाता है, तो यह अंतरिक्ष में तत्वों और मलबे को शूट करता है। यह ज्ञात हुआ है कि पृथ्वी पर हमारे यहां पाए जाने वाले कई तत्व तारों के कोर में निर्मित हुए हैं। ये तत्व ही ब्रह्मांड में नए तारे, ग्रह और बाकी सब कुछ बनाने के लिए भ्रमण करते हैं।

नासा के वैज्ञानिक कैसे सुपरनोवा का अवलोकन करते हैं?


नासा के वैज्ञानिक सुपरनोवा को देखने और अध्ययन करने के लिए विभिन्न प्रकार के टेलीस्कोप का उपयोग करते हैं। 
  • कुछ टेलिस्कोपों का उपयोग विस्फोट से उत्पन्न दृश्य प्रकाश का अध्ययन करने के लिए किया जाता है। 
  • अन्य टेलिस्कोप विस्फोट में उत्पन्न होने वाले एक्सरे तथा गामा किरणों के डेटा को रिकॉर्ड करते हैं। 
  • नासा के हबल स्पेस टेलीस्कोप और चंद्र एक्स-रे वेधशाला दोनों ने सुपरनोवा के चित्र खिंचे हैं।
  • जून 2012 में, नासा ने पहला ऑर्बिटिंग टेलीस्कोप लॉन्च किया जो विद्युत-चुंबकीय स्पेक्ट्रम के उच्च-ऊर्जा क्षेत्र में प्रकाश को केंद्रित करता है। 
  • नासा के NuSTAR मिशन के कई सारे कार्य हैं। यह समाप्त होते हुए तारों और ब्लैक होल का अवलोकन तथा अध्ययन करेगा। यह सुपरनोवा के अवशेषों की भी खोज करेगा। इससे वैज्ञानिकों को तारे कैसे फटते हैं और सुपरनोवा तत्वों के  जो सुपरनोवा द्वारा बनाए जाने वाले तारों के बारे में अधिक जानकारी मिलने की उम्मीद है।


स्रोत- नासा की वेबसाइट

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान का प्रसिद्ध हुरडा सम्मेलन - 17 जुलाई 1734

हुरडा सम्मेलन कब आयोजित हुआ था- मराठा शक्ति पर अंकुश लगाने तथा राजपूताना पर मराठों के संभावित आक्रमण को रोकने के लिए जयपुर के सवाई जयसिंह के प्रयासों से 17 जुलाई 1734 ई. को हुरडा (भीलवाडा) नामक स्थान पर राजपूताना के शासकों का एक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसे इतिहास में हुरडा सम्मेलन के नाम  जाता है।   हुरडा सम्मेलन जयपुर के सवाई जयसिंह , बीकानेर के जोरावर सिंह , कोटा के दुर्जनसाल , जोधपुर के अभयसिंह , नागौर के बख्तसिंह, बूंदी के दलेलसिंह , करौली के गोपालदास , किशनगढ के राजसिंह के अलावा के अतिरिक्त मध्य भारत के राज्यों रतलाम, शिवपुरी, इडर, गौड़ एवं अन्य राजपूत राजाओं ने भाग लिया था।   हुरडा सम्मेलन की अध्यक्षता किसने की थी- हुरडा सम्मेलन की अध्यक्षता मेवाड महाराणा जगतसिंह द्वितीय ने की।     हुरडा सम्मेलन में एक प्रतिज्ञापत्र (अहदनामा) तैयार किया गया, जिसके अनुसार सभी शासक एकता बनाये रखेंगे। एक का अपमान सभी का अपमान समझा जायेगा , कोई राज्य, दूसरे राज्य के विद्रोही को अपने राज्य में शरण नही देगा ।   वर्षा ऋत...

राजपूताना मध्य भारत सभा -

राजपूताना मध्य भारत सभा - इस सभा का कार्यालय अजमेर में था। इसकी स्थापना 1918 ई. को दिल्ली कांग्रेस अधिवेशन के समय चाँदनी चौक के मारवाड़ी पुस्तकालय में की गई थी। यही इसका पहला अधिवेशन कहलाता है। इसका प्रथम अधिवेशन महामहोपाध्याय पंडित गिरधर शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था। इस संस्था का मुख्यालय कानपुर रखा गया, जो उत्तरी भारत में मारवाड़ी पूंजीपतियों और मजदूरों का सबसे बड़ा केन्द्र था।  देशी राज्यों की प्रजा का यह प्रथम राजनैतिक संगठन था। इसकी स्थापना में प्रमुख योगदान गणेश शंकर विद्यार्थी, विजयसिंह पथिक, जमनालाल बजाज, चांदकरण शारदा, गिरधर शर्मा, स्वामी नरसिंह देव सरस्वती आदि के प्रयत्नों का था।  राजपूताना मध्य भारत सभा का अध्यक्ष सेठ जमनालाल बजाज को तथा उपाध्यक्ष गणेश शंकर विद्यार्थी को बनाया गया। इस संस्था के माध्यम से जनता को जागीरदारी शोषण से मुक्ति दिलाने, रियासतों में उत्तरदायी शासन की स्थापना करने तथा जनता में राजनैतिक जागृति लाने का प्रयास किया गया।  इस कार्य में संस्था के साप्ताहिक समाचार पत्र ''राजस्थान केसरी'' व सक्रिय कार्यकर्ताओं ...

THE SCHEDULED AREAS Villages of Udaipur district - अनुसूचित क्षेत्र में उदयपुर जिले के गाँव

अनुसूचित क्षेत्र में उदयपुर जिले के गाँव- अनुसूचित क्षेत्र में सम्मिलित उदयपुर जिले की 8 पूर्ण तहसीलें एवं तहसील गिर्वा के 252, तहसील वल्लभनगर के 22 व तहसील मावली के 4 गांव सम्मिलित किए गए हैं। ये निम्नानुसार है- 1. उदयपुर जिले की 8 पूर्ण तहसीलें (कोटड़ा, झाडोल, सराड़ा, लसाड़िया, सलूम्बर, खेरवाड़ा, ऋषभदेव, गोगुन्दा) - 2. गिर्वा तहसील (आंशिक) के 252 गाँव - S. No. GP Name Village Name Village Code Total Population Total Population ST % of S.T. Pop to Total Pop 1 AMBERI AMBERI 106411 3394 1839 54.18 2 AMBERI BHEELON KA BEDLA 106413 589 573 97.28 3 AMBERI OTON KA GURHA 106426 269 36 13.38 4 AMBERI PRATAPPURA 106427 922 565 61.28 5 CHEERWA CHEERWA 106408 1271 0 0.00 6 CHEERWA KARELON KA GURHA 106410 568 402 70.77 7 CHEERWA MOHANPURA 106407 335 313 93.43 8 CHEERWA SARE 106406 2352 1513 64.33 9 CHEERWA SHIVPURI 106409 640 596 93.13 10 DHAR BADANGA 106519 1243 1243 100.00 11 DHAR BANADIYA 106...