Skip to main content

महिला दिवस पर दिए गए महिला शक्ति पुरस्कार व राज्य स्तरीय अन्य पुरस्कार

महिला दिवस पर दिए गए महिला शक्ति पुरस्कार व राज्य स्तरीय अन्य पुरस्कार

जयपुर, 8 मार्च। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य कृषि प्रबन्ध संस्थान, दुर्गापुरा के सभागार जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती ममता भूपेश द्वारा विभिन्न श्रेणियों में राज्यभर से चुनी गई महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। 

महिला शक्ति पुरस्कार कुसुमलता जैन को-


इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए समारोह के दौरान राज्य स्तरीय महिला शक्ति पुरस्कार इस वर्ष श्रीमती कुसुमलता जैन को प्रदान किया गया। पुरस्कार स्वरूप 51,000/-रूपये एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

8 महिलाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार


इसके अतिरिक्त राज्य स्तर पर पहली बार खेलकूद, संगीत आदि विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली राज्य की विभिन्न जिलों की 8 महिलाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किये गए, ये महिलाएं निम्नांकित है-

1. आशा झांझडिया (झुन्झुनू), 
2. अंजली शर्मा (पाली), 
3. शबाना डागर (जयपुर), 
4. चारू गुप्ता (जयपुर), 
5. कमलेश बैरवा (टोंक) 
6. मंजू लाटा (सीकर), 
7. शालिनी पाठक (जयपुर) तथा 
8. रूपा यादव (जयपुर)

7 महिलाओं को साथिन एवं 3 महिलाओं को यशोदा पुरस्कार


प्रत्येक संभाग से श्रेष्ठ कार्य करने वाली साथिन का चयन कर, उन्हें भी राज्य स्तर पर पुरूस्कृत किया गया। जिनमें भीलवाडा जिले की बंसंती गुर्जर, सवाई माधोपुर की मंजू वैेष्णव, बून्दी की कल्पना शर्मा, जैसलमेर की गीता बैरवा, उदयपुर की ममता सुथार, हनुमानगढ की मैना देवी एवं झुन्झुनू की संतोष देवी को उल्लेखनीय कार्य के लिए श्रेष्ठ साथिन के रूप में सम्मानित किया गया। सामूहिक विवाह आयोजन में उल्लेखनीय योगदान देने वाली कोटा की गैर सरकारी संस्था पंचायत अंसारियान समिति को भी पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त समेकित बाल विकास सेवा के तहत् श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली आंगनवाडी कार्यकर्ता कान्ता देवी, आशा सहयोगिनी गायत्री शर्मा एवं सहायिका प्रेम मीना को भी सम्मानित किया गया। 


नौबतबाजा रेडियो चैनल भी हुआ लांच-

योजनाओं की जानकारी एवं बाल विवाह की रोकथाम हेतु यूएनएफपीए के सहयोग से इन्टरनेट आधारित रेडियो चैनल नौबतबाजा की भी लॉन्चिंग की गयी। समारोह के दौरान पोषण पखवाडे का शुभारंभ किया गया तथा बेटी बचाओ बेटी पढाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना एवं पोषण अभियान आदि के पोस्टर एवं ब्रोशर का विमोचन किया गया तथा योजनाओं की प्रदर्शनी भी समारोह स्थल पर लगाई गयी।

उम्मीद है आपको ये लेख पसंद आया होगा, कैसा लगा आप जरुर नीचे comment करके बताइएगा। अगर कोई सुझाव देना चाहते हो तो जरुर दीजिये जिससे हम आपके लिए कुछ नया कर सके। हमारे Blog को अभी तक अगर आप Subscribe नहीं किया है तो जरुर Subscribe करें। 
जय हिंद, जय भारत, धन्यवाद।

Comments

Popular posts from this blog

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Aastha Scheme of Rajashan - आस्था योजना, राजस्थान Aasha Scheme of Rajashan

योजना का नाम-                 आस्था योजना     प्रारंभ होने का वर्ष-              2004-05   लाभान्वित वर्ग-        ऐसे परिवार जिनमें दो या दो से अधिक सदस्य ''40 प्रतिशत से अधिक विशेष योग्यजन (निःशक्त जन )'' है।    योजना के तहत देय लाभ-   आस्था योजना के अन्तर्गत आस्था कार्डधारी परिवार को बी.पी.एल. के समान सुविधाएं यथा-  निःशुल्क चिकित्सा,  राशन सामग्री,  इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत निशुल्क आवास इत्यादि।   पात्रता की शर्तें -   1. ऐसे परिवार जिनमें दो या दो से अधिक सदस्य 40 प्रतिशत से अधिक विशेष योग्यजन होने पर, उन परिवारों को आस्था कार्ड जारी किये जाते है।   2. परिवार की वार्षिक आय 1.20 लाख से अधिक नहीं है। वर्तमान में आस्था कार्डधारी परिवारों को राज्य सरकार के सभी संबंधित विभागों द्वारा BPL के लिये चलाई जा रही योजन...

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...