Skip to main content

Rajasthan News- खाद्य प्रसंस्करण के लिए अनुदान पाने वाली पहली कृषक बनी बारां की प्रमिला

खाद्य प्रसंस्करण के लिए अनुदान पाने वाली पहली कृषक बनी बारां की प्रमिला 

राजस्थान कृषि प्रसंस्करण एवं विपणन प्रोत्साहन कृषकों के द्वार योजना 
जयपुर, 11 जनवरी। राजस्थान कृषि विपणन बोर्ड द्वारा बारां जिले के मांगरोल की महिला कृषक श्रीमती प्रमिला को आंवले की प्रसंस्करण इकाई हेतु 18.39 लाख रूपये का अनुदान स्वीकृत किया है। उल्लेखनीय है कि यह प्रदेश की पहली कृषक हैं, जिन्हें ’’राजस्थान कृषि प्रसंस्करण एवं विपणन प्रोत्साहन कृषकों के द्वार योजना’’ के तहत खाद्य प्रसंस्करण इकाई लगाने के लिए अनुदान स्वीकृत किया गया है। 

कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री पी.के. गोयल ने बताया कि राज्य सरकार की घोषणा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विपणन बोर्ड ने त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला कृषक को आंवले की प्रसंस्करण इकाई हेतु अनुदान स्वीकृत किया है।

राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड की प्रशासक डॉ. वीणा प्रधान बताया कि श्रीमती प्रमिला बाई द्वारा स्वयं के खेत पर उत्पादित आंवले से मुरब्बा, केण्डी, ज्यूस, आचार आदि बनाए जाने की 'प्रसंस्करण इकाई' लगाये जाने के लिए 36.78 लाख रूपये की लागत का प्रस्ताव बोर्ड को प्रस्तुत किया था। इस प्रस्ताव को बोर्ड द्वारा जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी से जांच करवा गई और उसकी अभिशंषा के आधार पर परियोजना लागत का 50 प्रतिशत अनुदान 18.39 लाख रूपये स्वीकृत किया गया।
उन्होंने बताया कि यह अनुदान राशि कार्य प्रगति के साथ चरणबद्ध रूप से परियोजना के लिए ऋण स्वीकृत करने वाले बैंक को पश्चवर्ती अनुदान (बैक एण्डेड सब्सिडी) के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी। कृषक द्वारा इसके समतुल्य ऋण राशि पर बैंक को कोई ब्याज नहीं चुकाना पडेगा।

क्या है राजस्थान कृषि प्रसंस्करण एवं विपणन प्रोत्साहन कृषकों के द्वार योजना ?

 

"राजस्थान कृषि प्रसंस्करण एवं विपणन प्रोत्साहन कृषकों के द्वार योजना" के तहत राज्य में किसान द्वारा स्वयं के खेत पर कृषि प्रसंस्करण इकाई लगाए जाने पर 50 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाता है। यह अनुदान बैंक द्वारा वित्त पोषित या स्वयं की पूंजी से स्थापित किये जाने वाले कृषि प्रसंस्करण उद्योग पर देय है। विपणन बोर्ड द्वारा किसानों को अपने स्वयं के खेत पर उत्पादित कृषि जिन्सों के प्रसंस्करण की इकाईयां लगाए जाने के लिए इस योजना के तहत अनुदान प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। 
योजना की विशेषताएँ-
  • कृषि आधारित औद्योगिक इकाई स्थापना को लेकर राज्य सरकार ने कृषि प्रसंस्करण एवं विपणन प्रोत्साहन कृषकों के द्वार योजना वर्ष 2017 में लागू की है।
  • इसके तहत किसान अपने खेत पर बिना भू परिवर्तन किए कृषि आधारित औद्योगिक इकाई स्थापित कर सकता है।
  • इसके लिए राज्य सरकार द्वारा 50 फीसदी या अधिकतम 20 लाख तक का अनुदान दिया जाता है।
  • इस योजना  का संचालन राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा कृषि उपज मंडी समितियों के जरिए किया जाता है।
    किसान, उद्यमी, उत्पादक समूह जिनके पास स्वयं की भूमि है, योजना के तहत देय परिलाभों के पात्र होंते हैं।
  • परियोजना स्वीकृति के बाद कुल अनुदान राशि के 20 फीसदी अनुदान की अग्रिम राशि का भुगतान किया जाता है।
  • प्रथम किस्त के उपयोग के बाद एवं आवश्यक मशीन व संयंत्र खरीदने व स्थापित करने पर कुल राशि का 30 फीसदी भुगतान किया जाता है। 
  • द्वितीय किस्त के पूर्ण उपयोग एवं मशीन व संयंत्रों की स्थापना के बाद कुल अनुदान की 30 फीसदी राशि का भुगतान तीसरी किस्त के रूप में किया जाता है
  • 20 फीसदी अनुदान राशि का भुगतान इकाई द्वारा वाणिज्यिक उत्पादन एवं विपणन शुरू होने व सम्बन्धित जिला उद्योग केंद्र से उद्योग आधार प्रस्तुत करने पर किया जाता है। 




 

Comments

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Main breeds of Indian horses - जानिये भारतीय घोड़ों की मुख्य नस्लें

Main breeds of Indian horses - भारतीय अश्वों की मुख्य नस्लें 1. मारवाड़ी (मालानी) घोड़े - मारवाड़ी घोड़े का इस्तेमाल राजाओं के ज़माने में युद्ध के लिए किया जाता था। इसलिए कहा जाता है कि इन घोड़ों के शरीर में राजघराने का लहू दौड़ता है। मालानी नस्ल के घोड़े अपनी श्रेष्ठ गुणवता के कारण देश-विदेश मे पहचान बना चुके हैं और इनकी खरीद-फरोख्त के लिए लोग बाड़मेर जिले के तिलवाड़ा मेले में पहुँचते है। पोलो एवं रेसकोर्स के लिए इन घोड़ों की माँग लगातार बढ़ रही है। दौड़ते समय मालानी नस्ल के घोड़े के पिछले पैर, अपने पैरों की तुलना में, अधिक गतिशील होने के कारण अगले पैरों से टक्कर मारते हैं, जो इसकी चाल की खास पहचान है। इनके ऊँचे कान आपस में टकराने पर इनका आकर्षण बढ़ जाता हैं और ये घोड़े कानों के दोनों सिरों से सिक्का तक पकड़ लेते हैं। चाल व गति में बेमिसाल इन घोड़ों की सुन्दरता, ऊँचा कद, मजबूत कद-काठी देखते ही बनती हैं। राजस्थान में  घोड़े जोधपुर, बाड़मेर, झालावाड़, राजसमन्द, उदयपुर, पाली एवं उदयपुर आदि स्थानों में पाये जाते है। जन्म स्थान :   इस नस्ल के घोड़ों का...