Skip to main content

RAJSATHAN SAHITYA ACEDEMY AWARDS, 2018- राजस्थान साहित्य अकादमी सम्मान, 2018

राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर का ‘जनार्दन राय नागर’ सम्मान डॉ. मथुरेश नंदन कुलश्रेष्ठ, जयपुर को 5 साहित्यकारों को विशिष्ट साहित्यकार सम्मान

जयपुर, 26 फरवरी। राजस्थान साहित्य अकादमी का इस वर्ष का जनार्दनराय नागर सम्मान राजस्थान प्रदेश के मूर्धन्य साहित्यकार डॉ. मथुरेश नंदन कुलश्रेष्ठ, जयपुर को प्रदान किया जाएगा और 5 साहित्यकारों को ‘विशिष्ट साहित्यकार सम्मान’ प्रदान किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अकादमी के अध्यक्ष डॉ. इन्दुशेखर तत्पुरुष ने अवगत कराया कि ‘पं. जनार्दनराय नागर की स्मृति’ में प्रतिष्ठापित ‘जनार्दनराय नागर सम्मान’ राजस्थान प्रदेश के मूर्धन्य साहित्यकार डॉ. मथुरेश नंदन कुलश्रेष्ठ, जयपुर को राशि एक लाख रूपये का प्रदान किया जाएगा।

साथ ही इस वर्ष की विशिष्ट साहित्यकार सम्मान योजना में निम्नांकित 05 साहित्यकारों को सम्मान दिया जायेगा-  

१. डॉ. देव कोठारी (उदयपुर),  

२. देवर्षि कलानाथ शास्त्री (जयपुर),  

३. डॉ. भगवती लाल व्यास (उदयपुर), 

४. प.ं नरेन्द्र मिश्र (चित्तौड़गढ़),  

५. श्री राम जैसवाल (अजमेर) 

इन सभी साहित्यकारों को उनके उल्लेखनीय साहित्यिक अवदान और सेवाओं के लिए 51 हजार रूपये प्रदान किए जायेंगे।  

यह सम्मान मार्च, 2018 में आयोजित अकादमी के वार्षिक सम्मान समारोह 2018 के अवसर पर प्रदान किए जायेंगे।

राजस्थान साहित्य अकादमी में इस बार 10 साहित्यकारों को अमृत सम्मान-

राजस्थान साहित्य अकादमी मार्च में होने वाले वार्षिक सम्मान समारोह में इस बार 10 साहित्यकारों को अमृत सम्मान देगी। सम्मानित होने वाले साहित्यकार निम्नांकित हैं-

१.  दयानंद भार्गव, जयपुर

२. लक्ष्मीनारायण चातक,  जयपुर

३. डॉ. संतोष सांघी,  जयपुर

४. श्याम सुंदर भट्ट, उदयपुर

५. भूपेन्द्र तनिक,  बांसवाड़ा

६. तनसुख राम शर्मा, श्रीगंगानगर

७. देवीप्रसाद गुप्त, बीकानेर

८. माधव दरक, कुंभलगढ़ 

९. नरपत सिंह सांखला, बीकानेर और 

१०. बजरंगलाल विकल केशवराय पाटन, बूंदी

इन्हें सम्मान राशि 31-31 हजार रुपए दी जाएगी। 75 वर्ष से अधिक उम्र के इन साहित्यकारों को अकादमी ने इससे पहले कोई पुरस्कार नहीं दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Aastha Scheme of Rajashan - आस्था योजना, राजस्थान Aasha Scheme of Rajashan

योजना का नाम-                 आस्था योजना     प्रारंभ होने का वर्ष-              2004-05   लाभान्वित वर्ग-        ऐसे परिवार जिनमें दो या दो से अधिक सदस्य ''40 प्रतिशत से अधिक विशेष योग्यजन (निःशक्त जन )'' है।    योजना के तहत देय लाभ-   आस्था योजना के अन्तर्गत आस्था कार्डधारी परिवार को बी.पी.एल. के समान सुविधाएं यथा-  निःशुल्क चिकित्सा,  राशन सामग्री,  इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत निशुल्क आवास इत्यादि।   पात्रता की शर्तें -   1. ऐसे परिवार जिनमें दो या दो से अधिक सदस्य 40 प्रतिशत से अधिक विशेष योग्यजन होने पर, उन परिवारों को आस्था कार्ड जारी किये जाते है।   2. परिवार की वार्षिक आय 1.20 लाख से अधिक नहीं है। वर्तमान में आस्था कार्डधारी परिवारों को राज्य सरकार के सभी संबंधित विभागों द्वारा BPL के लिये चलाई जा रही योजन...

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...