Skip to main content

Keoladeo National Park- Haven for Bird पक्षियों के लिए स्वर्ग केवलादेव राष्ट्रीय पक्षी उद्यान

पक्षियों के लिए स्वर्ग केवलादेव राष्ट्रीय पक्षी उद्यान 

Keoladeo National Park- Haven for Bird

भरतपुर स्थित केवलादेव राष्ट्रीय पक्षी उद्यान जिसे केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान भी कहा जाता है, को विश्व का सबसे महत्वपूर्ण पक्षी प्रजनन और आहार क्षेत्र में से एक माना जाता है। इस उद्यान में शरद ऋतु में सैंकड़ों प्रजातियों के प्रवासी पक्षी अफगानिस्तान, तुर्की, चीन और सुदूर साइबेरिया से हजारों किलोमीटर का सफर तय कर के घना पहुँचते हैं तथा यह परंपरा सैंकड़ों वर्षों से जारी है। करीब यह पूर्व में "भरतपुर पक्षी अभयारण्य" के रूप में जाना जाता था। इसे 1850 के दशक में एक शाही शिकार रिजर्व के रूप में संरक्षित किया गया था तथा भरतपुर के महाराजा और ब्रिटिश अफसरों के लिए एक गेम रिज़र्व था। इस क्षेत्र में 1936 से 1943 तक भारत के ब्रिटिश वायसराय लॉर्ड लिनलिथगो ने अपनी शिकार पार्टी में हजारों पक्षी मार गिराए थे। उन दिनों पक्षियों के शिकार का शौक में इस कदर वृद्धि हो गई कि सन 1927 में महाराज अलवर के आगमन पर आयोजित शिकार में यहां 1453 पक्षी गोलियों से भूने गये। सन 1936 में वायसराय लार्ड लिनालिथगो के हाथों 1415 पक्षी एक ही दिन में मारे गए तथा सन 1938 में इसी वायसराय के आगमन पर यहाँ सिर्फ एक ही दिन में 4273 परिंदों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। 

ये भी पढ़े-

यूनेस्को के अनुसार भारत के विश्व धरोहर स्थल 

इसे 1971 में संरक्षित पक्षी अभयारण्य घोषित किया गया। प्रसिद्ध भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी सलीम अली तथा अन्य लोगों की पहल पर केवलादेव को भारत सरकार द्वारा सन 1981 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया और बाद में 1985 में यूनेस्को द्वारा इसे विश्व विरासत स्थल के रूप में सूचीबद्ध किया गया। जल पक्षियों का स्वर्ग यह उद्यान 370 प्रजातियों के पक्षियों और जानवरों का घर है जैसे बास्किंग अजगर, चित्रित स्टॉर्क, हिरण, नीलगाय, पिनटेल बतख, सामान्य छोटी बतख, रक्तिम बतख, जंगली बतख, वेगंस, शोवेलेर्स, सामान्य बतख, लाल कलगी वाली बतख और गद्वाल्ल्स आदि। 



यह पार्क दुर्लभ साइबेरियाई क्रेन पक्षी के लिए प्रजनन मैदान के रूप में भी जाना जाता है। पक्षी प्रेमी केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में पैदल, साइकल या रिक्शा से घूम सकते हैं। इसका नाम केवलादेव (शिव) मंदिर के नाम पर रखा गया था। यह मंदिर इसी पक्षी विहार में स्थित है। यहाँ प्राकृतिक ढ़लान होने के कारण, अक्सर बाढ़ का सामना करना पड़ता था, इसलिए भरतपुर के राजा महाराज सूरजमल (1726 से 1763) ने यहाँ अजान बाँध का निर्माण करवाया था जो दो नदियों गँभीरी और बाणगंगा के संगम पर स्थित है। यह उद्यान लगभग 28.73 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। इस झील में वर्ष भर केवल एक से दो मीटर गहरा पानी झील ही रहता है, किन्तु इतने से पानी में भी कई जलीय वनस्पतियां मछलियों की बहुत बड़ी तादाद पैदा होती है।

ये भी पढ़े-

राजस्थान के अभयारण्य एवं राष्ट्रीय उद्यान 

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान का प्रसिद्ध हुरडा सम्मेलन - 17 जुलाई 1734

हुरडा सम्मेलन कब आयोजित हुआ था- मराठा शक्ति पर अंकुश लगाने तथा राजपूताना पर मराठों के संभावित आक्रमण को रोकने के लिए जयपुर के सवाई जयसिंह के प्रयासों से 17 जुलाई 1734 ई. को हुरडा (भीलवाडा) नामक स्थान पर राजपूताना के शासकों का एक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसे इतिहास में हुरडा सम्मेलन के नाम  जाता है।   हुरडा सम्मेलन जयपुर के सवाई जयसिंह , बीकानेर के जोरावर सिंह , कोटा के दुर्जनसाल , जोधपुर के अभयसिंह , नागौर के बख्तसिंह, बूंदी के दलेलसिंह , करौली के गोपालदास , किशनगढ के राजसिंह के अलावा के अतिरिक्त मध्य भारत के राज्यों रतलाम, शिवपुरी, इडर, गौड़ एवं अन्य राजपूत राजाओं ने भाग लिया था।   हुरडा सम्मेलन की अध्यक्षता किसने की थी- हुरडा सम्मेलन की अध्यक्षता मेवाड महाराणा जगतसिंह द्वितीय ने की।     हुरडा सम्मेलन में एक प्रतिज्ञापत्र (अहदनामा) तैयार किया गया, जिसके अनुसार सभी शासक एकता बनाये रखेंगे। एक का अपमान सभी का अपमान समझा जायेगा , कोई राज्य, दूसरे राज्य के विद्रोही को अपने राज्य में शरण नही देगा ।   वर्षा ऋत...

राजपूताना मध्य भारत सभा -

राजपूताना मध्य भारत सभा - इस सभा का कार्यालय अजमेर में था। इसकी स्थापना 1918 ई. को दिल्ली कांग्रेस अधिवेशन के समय चाँदनी चौक के मारवाड़ी पुस्तकालय में की गई थी। यही इसका पहला अधिवेशन कहलाता है। इसका प्रथम अधिवेशन महामहोपाध्याय पंडित गिरधर शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था। इस संस्था का मुख्यालय कानपुर रखा गया, जो उत्तरी भारत में मारवाड़ी पूंजीपतियों और मजदूरों का सबसे बड़ा केन्द्र था।  देशी राज्यों की प्रजा का यह प्रथम राजनैतिक संगठन था। इसकी स्थापना में प्रमुख योगदान गणेश शंकर विद्यार्थी, विजयसिंह पथिक, जमनालाल बजाज, चांदकरण शारदा, गिरधर शर्मा, स्वामी नरसिंह देव सरस्वती आदि के प्रयत्नों का था।  राजपूताना मध्य भारत सभा का अध्यक्ष सेठ जमनालाल बजाज को तथा उपाध्यक्ष गणेश शंकर विद्यार्थी को बनाया गया। इस संस्था के माध्यम से जनता को जागीरदारी शोषण से मुक्ति दिलाने, रियासतों में उत्तरदायी शासन की स्थापना करने तथा जनता में राजनैतिक जागृति लाने का प्रयास किया गया।  इस कार्य में संस्था के साप्ताहिक समाचार पत्र ''राजस्थान केसरी'' व सक्रिय कार्यकर्ताओं ...

THE SCHEDULED AREAS Villages of Udaipur district - अनुसूचित क्षेत्र में उदयपुर जिले के गाँव

अनुसूचित क्षेत्र में उदयपुर जिले के गाँव- अनुसूचित क्षेत्र में सम्मिलित उदयपुर जिले की 8 पूर्ण तहसीलें एवं तहसील गिर्वा के 252, तहसील वल्लभनगर के 22 व तहसील मावली के 4 गांव सम्मिलित किए गए हैं। ये निम्नानुसार है- 1. उदयपुर जिले की 8 पूर्ण तहसीलें (कोटड़ा, झाडोल, सराड़ा, लसाड़िया, सलूम्बर, खेरवाड़ा, ऋषभदेव, गोगुन्दा) - 2. गिर्वा तहसील (आंशिक) के 252 गाँव - S. No. GP Name Village Name Village Code Total Population Total Population ST % of S.T. Pop to Total Pop 1 AMBERI AMBERI 106411 3394 1839 54.18 2 AMBERI BHEELON KA BEDLA 106413 589 573 97.28 3 AMBERI OTON KA GURHA 106426 269 36 13.38 4 AMBERI PRATAPPURA 106427 922 565 61.28 5 CHEERWA CHEERWA 106408 1271 0 0.00 6 CHEERWA KARELON KA GURHA 106410 568 402 70.77 7 CHEERWA MOHANPURA 106407 335 313 93.43 8 CHEERWA SARE 106406 2352 1513 64.33 9 CHEERWA SHIVPURI 106409 640 596 93.13 10 DHAR BADANGA 106519 1243 1243 100.00 11 DHAR BANADIYA 106...