Skip to main content

राजस्थान- G.K. के महत्वपूर्ण प्रश्नों की क्विज- दिनांक 22.7.2014


1.      किस क्षेत्र में बाणमाता कुलदेवी की आराधना होती है?

A.    मेवाड़ में

B.     हाडौती में

C.    मेवात में

D.    मारवाड़ में

उत्तर- A

2.      राजस्थान में औरंगजेब की मृत्यु तक अपने को स्वतंत्र करने का प्रयास करने वाला कौनसा राजपूत राज्य था?

A.    कोटा

B.     जयपुर

C.    मारवाड़

D.    बूंदी

उत्तर- C

3.      जयपुर शहर को 1876 में ब्रिटिश साम्राज्य के किस सदस्य के स्वागत में गुलाबी रंग से रंगवाया गया था?

A.    किंग एडवर्ड

B.     प्रिंस अलबर्ट

C.    महारानी विक्टोरिया

D.    प्रिंस चार्ल्स

उत्तर- B

4.      राजस्थान में सर्वाधिक वन किस जिले में हैं?

A.    कोटा

B.     जैसलमेर

C.    प्रतापगढ़

D.    उदयपुर

उत्तर- D

5.      क्रान्तिकारी नौजवान तैयार करने के उद्देश्य से भारत की स्वतंत्रता से लगभग 40 वर्ष पूर्व जयपुर में वर्धमान विद्यालय की स्थापना का श्रेय किसको है?

A.    विजय सिंह पथिक

B.     अर्जुन लाल सेठी

C.    माणिक्यलाल वर्मा

D.    हीरालाल शास्त्री

उत्तर- B

6.      किस राज्य में सर्वाधिक संख्या में ऊँट और बकरियाँ हैं?

A.    राजस्थान

B.     आंध्रप्रदेश

C.    पंजाब

D.    उत्तर प्रदेश

उत्तर- A

7.      भराड़ी क्या है?

A.    भीलों के विवाह का एक रिवाज

B.     सहरिया का एक वाद्य यंत्र

C.    भीलों द्वारा घर की दीवार पर बनाये जाने वाले चित्र

D.    खाद्यान्नों के संग्रहण की एक व्यवस्था

उत्तर- C

8.      धराड़ी क्या है?

A.    भीलों के विवाह का एक रिवाज

B.     सहरिया का एक वाद्य यंत्र

C.    भीलों द्वारा घर की दीवार पर बनाये जाने वाले चित्र

D.    खाद्यान्नों के संग्रहण की एक व्यवस्था

उत्तर- D

9.      राजस्थान में खजूर अनुसंधान केन्द्र कहां स्थित है?

A.    बीकानेर

B.     जैसलमेर

C.    जोधपुर

D.    उदयपुर

उत्तर- A

10.  राजस्थान का राज्य पशु है?

A.    चिंकारा

B.     ऊंट

C.    बाघ

D.    गोडावन

उत्तर- B

11.  राजस्थान में जयपुर के बाद सर्वाधिक पर्यटकों को आकर्षित करने वाला नगर है?

A.    बीकानेर

B.     जैसलमेर

C.    जोधपुर

D.    उदयपुर

उत्तर- D

12.  राजस्थान में पुरातात्विक महत्त्व का भर्तृहरि गुम्बद कहाँ स्थित है?

A.    बीकानेर में

B.     तिजारा (अलवर) में

C.    मंडौर (जोधपुर) में

D.    आयड (उदयपुर)

उत्तर- B

13.  राजस्थान में पुरातात्विक महत्त्व की संतोष बावला की छतरी कहाँ स्थित है?

A.    पुष्कर (अजमेर) में

B.     राजगढ़ (अलवर) में

C.    मंडौर (जोधपुर) में

D.    आयड (उदयपुर)

उत्तर- A

14.  राजस्थान में 1904 में सर्वप्रथम सहकारिता आन्दोलन कहाँ प्रारम्भ हुआ?

A.    कोटा व बूंदी में

B.     भरतपुर एवं डीग में

C.    मेड़ता व नागौर में

D.    उदयपुर व नाथद्वारा में

उत्तर- B

15.  राजस्थान में गोडवाड़ पर्यटन सर्किट में कौन-कौनसे जिले हैं?

A.    कोटा झालावाड़ व बूंदी

B.     अलवर, भरतपुर एवं दौसा

C.    अजमेर, नागौर व भीलवाड़ा

D.    पाली, सिरोहीजालौर

            उत्तर- D

Comments

  1. एक सफल प्रयास युवाओ के लिए

    ReplyDelete
  2. कुछ अलग है
    बहुत बढ़िया।

    ReplyDelete
  3. Replies
    1. Thanks... आपका बहुत बहुत आभार ...

      Delete
  4. Replies
    1. Thanks... आपका बहुत बहुत आभार ...

      Delete
  5. बहुत अच्छा

    ReplyDelete
  6. Unknown ji, आपका बहुत बहुत आभार ... Thanks...

    ReplyDelete
  7. Khem Chand Rajawat ji, आपका बहुत बहुत आभार ... Thanks...

    ReplyDelete
  8. Anonymous ji, आपका बहुत बहुत आभार ... Thanks..

    ReplyDelete
  9. Wow...!so nice blog for osp .its so informative blog for everyone, i really like your blog this is really good Online study point to learn something anything like itihas question etc.

    ReplyDelete

Post a Comment

Your comments are precious. Please give your suggestion for betterment of this blog. Thank you so much for visiting here and express feelings
आपकी टिप्पणियाँ बहुमूल्य हैं, कृपया अपने सुझाव अवश्य दें.. यहां पधारने तथा भाव प्रकट करने का बहुत बहुत आभार

Popular posts from this blog

राजस्थान का प्रसिद्ध हुरडा सम्मेलन - 17 जुलाई 1734

हुरडा सम्मेलन कब आयोजित हुआ था- मराठा शक्ति पर अंकुश लगाने तथा राजपूताना पर मराठों के संभावित आक्रमण को रोकने के लिए जयपुर के सवाई जयसिंह के प्रयासों से 17 जुलाई 1734 ई. को हुरडा (भीलवाडा) नामक स्थान पर राजपूताना के शासकों का एक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसे इतिहास में हुरडा सम्मेलन के नाम  जाता है।   हुरडा सम्मेलन जयपुर के सवाई जयसिंह , बीकानेर के जोरावर सिंह , कोटा के दुर्जनसाल , जोधपुर के अभयसिंह , नागौर के बख्तसिंह, बूंदी के दलेलसिंह , करौली के गोपालदास , किशनगढ के राजसिंह के अलावा के अतिरिक्त मध्य भारत के राज्यों रतलाम, शिवपुरी, इडर, गौड़ एवं अन्य राजपूत राजाओं ने भाग लिया था।   हुरडा सम्मेलन की अध्यक्षता किसने की थी- हुरडा सम्मेलन की अध्यक्षता मेवाड महाराणा जगतसिंह द्वितीय ने की।     हुरडा सम्मेलन में एक प्रतिज्ञापत्र (अहदनामा) तैयार किया गया, जिसके अनुसार सभी शासक एकता बनाये रखेंगे। एक का अपमान सभी का अपमान समझा जायेगा , कोई राज्य, दूसरे राज्य के विद्रोही को अपने राज्य में शरण नही देगा ।   वर्षा ऋत...

राजपूताना मध्य भारत सभा -

राजपूताना मध्य भारत सभा - इस सभा का कार्यालय अजमेर में था। इसकी स्थापना 1918 ई. को दिल्ली कांग्रेस अधिवेशन के समय चाँदनी चौक के मारवाड़ी पुस्तकालय में की गई थी। यही इसका पहला अधिवेशन कहलाता है। इसका प्रथम अधिवेशन महामहोपाध्याय पंडित गिरधर शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था। इस संस्था का मुख्यालय कानपुर रखा गया, जो उत्तरी भारत में मारवाड़ी पूंजीपतियों और मजदूरों का सबसे बड़ा केन्द्र था।  देशी राज्यों की प्रजा का यह प्रथम राजनैतिक संगठन था। इसकी स्थापना में प्रमुख योगदान गणेश शंकर विद्यार्थी, विजयसिंह पथिक, जमनालाल बजाज, चांदकरण शारदा, गिरधर शर्मा, स्वामी नरसिंह देव सरस्वती आदि के प्रयत्नों का था।  राजपूताना मध्य भारत सभा का अध्यक्ष सेठ जमनालाल बजाज को तथा उपाध्यक्ष गणेश शंकर विद्यार्थी को बनाया गया। इस संस्था के माध्यम से जनता को जागीरदारी शोषण से मुक्ति दिलाने, रियासतों में उत्तरदायी शासन की स्थापना करने तथा जनता में राजनैतिक जागृति लाने का प्रयास किया गया।  इस कार्य में संस्था के साप्ताहिक समाचार पत्र ''राजस्थान केसरी'' व सक्रिय कार्यकर्ताओं ...

THE SCHEDULED AREAS Villages of Udaipur district - अनुसूचित क्षेत्र में उदयपुर जिले के गाँव

अनुसूचित क्षेत्र में उदयपुर जिले के गाँव- अनुसूचित क्षेत्र में सम्मिलित उदयपुर जिले की 8 पूर्ण तहसीलें एवं तहसील गिर्वा के 252, तहसील वल्लभनगर के 22 व तहसील मावली के 4 गांव सम्मिलित किए गए हैं। ये निम्नानुसार है- 1. उदयपुर जिले की 8 पूर्ण तहसीलें (कोटड़ा, झाडोल, सराड़ा, लसाड़िया, सलूम्बर, खेरवाड़ा, ऋषभदेव, गोगुन्दा) - 2. गिर्वा तहसील (आंशिक) के 252 गाँव - S. No. GP Name Village Name Village Code Total Population Total Population ST % of S.T. Pop to Total Pop 1 AMBERI AMBERI 106411 3394 1839 54.18 2 AMBERI BHEELON KA BEDLA 106413 589 573 97.28 3 AMBERI OTON KA GURHA 106426 269 36 13.38 4 AMBERI PRATAPPURA 106427 922 565 61.28 5 CHEERWA CHEERWA 106408 1271 0 0.00 6 CHEERWA KARELON KA GURHA 106410 568 402 70.77 7 CHEERWA MOHANPURA 106407 335 313 93.43 8 CHEERWA SARE 106406 2352 1513 64.33 9 CHEERWA SHIVPURI 106409 640 596 93.13 10 DHAR BADANGA 106519 1243 1243 100.00 11 DHAR BANADIYA 106...