Skip to main content

***सात हस्तियों को दिया जाएगा राजस्थान रत्न***

राज्य सरकार ने 7 विभूतियों को राजस्थान रत्न सम्मान देने की घोषणा की है। इस वर्ष यह सम्मान निम्नांकित को दिया जाएगा

1. समाजसेवा के लिए डी.आर. मेहता (जयपुर फुट के जनक, पद्म भूषण तथा राजीव गांधी सद्भावना पुरस्कार से सम्मानित)

2. कानून एवं न्याय के लिए स्व. नगेन्द्र सिंह (अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में न्यायाधीश रहे, पद्म विभूषण से सम्मानित)

3. पर्यावरण संरक्षण के लिए स्व. कैलाश सांखला (प्रदेश के प्रमुख पर्यावरण विद तथा प्रोजेक्ट टाइगर के प्रणेता, 1992 में पद्म श्री सम्मानित)

4. कला के लिए पंडित रामनारायण (विश्व विख्यात सारंगी वादक, पद्म श्री, पद्म भूषण व पद्म विभूषण से सम्मानित)

5. कला एवं साहित्य के लिए स्व. हसरत जयपुरी (विशिष्ठ फिल्म गीत लेखक, श्रेष्ठ संगीत के लिए दो बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित)

6. रेडियो व दूरदर्शन में लोकप्रियता के लिए जसदेव सिंह (स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस पर 40 वर्षों से कमेंटेटर, पद्मश्री तथा पद्म भूषण से सम्मानित)

7. लोक संगीत के क्षेत्र में स्व. गवरी देवी (लोकप्रिय गायिका व राजस्थान के लोक संगीत को उंचाईयों तक पहुंचाया)

भविष्य में राजस्थान रत्न से सम्मानित होने वाली विभूतियों का चयन एक समिति करेगी। इसके अध्यक्ष हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीश दलबीर भंडारी अध्यक्ष होंगे। समिति में मुख्यमंत्री, कला एवं संस्कृति मंत्री, पूर्व मुख्य सचिव अरुण कुमार, मोहन वीणा वादक विश्वमोहन भट्ट सदस्य होंगे। कला एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव इसके सदस्य सचिव होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

Aastha Scheme of Rajashan - आस्था योजना, राजस्थान Aasha Scheme of Rajashan

योजना का नाम-                 आस्था योजना     प्रारंभ होने का वर्ष-              2004-05   लाभान्वित वर्ग-        ऐसे परिवार जिनमें दो या दो से अधिक सदस्य ''40 प्रतिशत से अधिक विशेष योग्यजन (निःशक्त जन )'' है।    योजना के तहत देय लाभ-   आस्था योजना के अन्तर्गत आस्था कार्डधारी परिवार को बी.पी.एल. के समान सुविधाएं यथा-  निःशुल्क चिकित्सा,  राशन सामग्री,  इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत निशुल्क आवास इत्यादि।   पात्रता की शर्तें -   1. ऐसे परिवार जिनमें दो या दो से अधिक सदस्य 40 प्रतिशत से अधिक विशेष योग्यजन होने पर, उन परिवारों को आस्था कार्ड जारी किये जाते है।   2. परिवार की वार्षिक आय 1.20 लाख से अधिक नहीं है। वर्तमान में आस्था कार्डधारी परिवारों को राज्य सरकार के सभी संबंधित विभागों द्वारा BPL के लिये चलाई जा रही योजन...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...