Skip to main content

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज के 60 महत्वपूर्ण प्रश्न


1. निम्नांकित में से कौनसा नृत्य एक वीर नृत्य हैं?
1. डांग नृत्य
2. कच्छी घोड़ी नृत्य
3. घूमर नृत्य
4. घुड़ला नृत्य
उत्तर- 2
2. नाथद्वारा में स्त्री पुरुषों द्वारा होली के अवसर पर किया जाने वाला नृत्य कौनसा है जिसमे स्त्री पुरुष युगल में नाचते हैं?
1. डांग नृत्य
2. चंग नृत्य
3. गरबा नृत्य
4. फूलडोल नृत्य
उत्तर- 1
3. गरासिया जनजाति द्वारा किए जाने वाले इस नृत्य में दो अर्धवृत्त होते हैं जिनमें से से अंदर के अर्धवृत्त में स्त्रियाँ तथा बाहर के अर्धवृत्त में पुरुष होते हैं। इसमें वाद्य यंत्र का प्रयोग नहीं होता है। इस नृत्य का नाम क्या है?
1. गवरी नृत्य
2. मांदल नृत्य
3. वालर नृत्य
4. द्विचकरी नृत्य
उत्तर- 3
4. राजस्थान के किस स्थान पर स्थित प्राचीन हरिहर मंदिर संख्या- 1 की आधार पीढिका की एक ताख में बुद्ध प्रतिमा उत्कीर्ण थी। इससे यह प्रतीत होता है कि 8 वीं शताब्दी तक भगवान बुद्ध का भगवान विष्णु के अवतारों (वैष्णव अवतारों ) में समावेश हो गया था?
1. किराडू, बाड़मेर
2. अरथूना, बाँसवाड़ा
3. हर्ष मंदिर, सीकर
4. ओसियां, जोधपुर
उत्तर-  4
5. राजस्थान के जोधपुर शहर की किस युवा लेखिका को वर्ष 2012 का "लमही सम्मान" दिए जाने की घोषणा की गई है?
1. आशा पांडे ओझा
2. मनीषा कुलश्रेष्ठ
3. डॉ रूपा पारीक
4. डॉ अजीत गुप्ता
उत्तर-  2
6. जैन ग्रंथ उपकेश गच्छ पट्टावलि किस जैन मंदिर से संबंधित है?
1. रणकपुर
2. ओसियां
3. भाँडाशाह
4. ऋषभदेव
उत्तर-  2
7.  निम्नांकित में से किस स्थान पर केन्द्रीय कृषि फार्म स्थित नहीं है?
 1. जैतसर (श्रीगंगानगर)
2. सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर)
3. मेड़ता (नागौर)
4. सरदारगढ़ (श्रीगंगानगर)
उत्तर-  3
8.  नागौर जिले के मेड़ता के निकट रैण में 17 वीं शताब्दी में रामस्नेही संप्रदाय की स्थापना करने वाले संत का नाम क्या था?
1. रामदास जी
2. रामचरण जी
3. दरियाव जी
4. हरिराम जी
उत्तर-  3
9.  भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा में 18 वीं शताब्दी में रामस्नेही संप्रदाय की पीठ की स्थापना करने वाले संत का नाम क्या था?
1. रामदास जी
2. रामचरण जी
3. देवबाबा जी
4. हरिराम दास जी
उत्तर-  2
10. दर्जी समाज के आराध्य देव कौन है?
1. जाम्भो जी
2. संत पीपा
3. संत दादू दयाल
4. संत मावजी
उत्तर-  2
11. राजस्थान के किस दुर्ग का नाम चिल्ह का टोला भी है?
1. तारागढ़
2. जयगढ़
3. कुंभलगढ़
4. चित्तौड़गढ़
उत्तर-  2
12.  राज्य में दुल्हन की विवाह की जूतियों को क्या  कहते हैँ?
1. मोजड़ी
2. नागरी
3. बिनोटा
4. कजोड़ी
उत्तर-  3
13.  महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन के 32 वें वार्षिक अलंकरण सम्मान के तहत देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए "हकीम खाँ सूरी सम्मान" किसे दिए जाने की घोषणा की गई है?
1. फारूख अब्दुल्ला
2. जफ़र इकबाल
3. आमिर खान
4. उमर अब्दुल्ला
उत्तर-  1
14. किस संत से संबंधित ग्रंथ को 'चोपड़ा' कहा जाता है जिसमें भविष्य से संबंधित बाते लिखी गई है?
1. जाम्भो जी
2. संत पीपा
3. संत दादू दयाल
4. संत मावजी
उत्तर-  4
15. मालानी क्षेत्र या बाड़मेर के लोक देवता मल्लिनाथ जी किसके शिष्य थे?
1. बाबा रामदेव जी के
2. दादू दयाल के
3. बाबा गोरखनाथ के
4. उगमसी के
उत्तर-  4
16. किस किले को जमीन का जेवर कहा जाता है?
1. तारागढ़
2. जयगढ़
3. कुंभलगढ़
4. जूनागढ़
उत्तर-  4
17.  किस मंदिर के पुजारी सीमा सुरक्षा बल ((बीएसएफ) के जवान हैं?
1. हिंगलाज माता
2. तनोट माता
3. करणी माता
4. आई माता
उत्तर-  2
18.  जयपुर में स्थित बॉल बियरिंग बनाने वाली एशिया की सबसे बड़ी कंपनी कौनसी है?
1. नेशनल बॉल बियरिंग इंडस्ट्रीज
2. नेशनल इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज
3. भारत इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज
4. हिंदुस्तान इंजीनियरिंग लिमिटेड
उत्तर-  2
19. चमडे से निर्मित जयपुर की जूतियाँ क्या कहलाती है?
1. कजोड़ी
2. मोजड़ी
3. बिनोटा
4. नागरी
उत्तर- 4
20. बारह भाई मेला कहाँ लगता है?
1. शाहपुरा, जयपुर
2. बाड़ी, धौलपुर
3. गुलाबपुरा, भीलवाड़ा
4. पिण्डवाड़ा, सिरोही
उत्तर- 2
21.  जोधपुर जिले के खेड़पा में किस भक्ति संप्रदाय की पीठ है?
1. रामस्नेही पंथ
2. दादू पंथ
3. कामडिया पंथ
4. निरंजनी संप्रदाय
उत्तर- 1
22.  लोकमानस में सुगनचिड़ी को किस माता का स्वरूप माना जाता है?
1. हिंगलाज माता
2. तनोट माता (आवड़ माता)
3. करणी माता
4. आई माता
उत्तर-  2
23. महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन के 32 वें वार्षिक अलंकरण सम्मान के तहत "कर्नल जेम्स टॉड सम्मान" किसे दिए जाने की घोषणा की गई है?
1. फारूख अब्दुल्ला
2. शबाना आजमी
3. मिंजा यांग
4. डॉ टेसी थामस
उत्तर- 3
24. प्रसिद्ध वैज्ञानिक सर सी. वी. रमण ने किस शहर को "आईसलेंड ऑफ ग्लोरी" कहा था?
1. टौंक
2. जैसलमेर
3. जालोर
4. जयपुर को
उत्तर- 4
25. ऊन को कूट-कूट कर तथा दबा कर बनाए जाने नमदों के लिए कौनसा शहर प्रसिद्ध है?
1. टौंक
2. जैसलमेर
3. जालोर
4. बीकानेर  
उत्तर- 1
26. राजस्थान में दुलारी योजना का संबंध निम्नांकित में से किससे है?
1. अनुसूचित जाति की बालिकाओं के कल्याण से
2. किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्य, पोषण तथा जीवन कौशल की शिक्षा प्रदान करने से
3. ग्रामीण बालिकाओं को स्कूल जाने हेतु निःशुल्क बस यात्रा से
4. उपरोक्त सभी
उत्तर- 2
27. सोम, कमला, आम्बा सिंचाई परियोजना निम्नांकित में से किस जिले में है?
1. डूंगरपुर
2. बाँसवाड़ा
3. उदयपुर
4. चित्तौड़गढ़
उत्तर- 1
28. निम्नांकित में से कौनसे जिलों में कोई नदी नहीं है?
1. जैसलमेर, बाड़मेर
2. जैसलमेर, जालोर
3. बीकानेर, चुरू
4. जोधपुर, बाड़मेर
उत्तर- 3
29. राजस्थान राज्य सौर ऊर्जा एंटरप्राइजेज क्षेत्र (Solar Energy Enterprises Zone- SEEZ) में निम्नांकित में से कौनसे जिले शामिल हैं?
1. डूंगरपुर, बाँसवाड़ा व उदयपुर
2. नागौर, पाली व जोधपुर
3. बाड़मेर, जैसलमेर व नागौर
4. जोधपुर, बाड़मेर व जैसलमेर
उत्तर- 4
30. 1921 में मेवाड़ के भील आदिवासियों में "एकी आंदोलन" किसने चलाया था?
1. भोगी लाल पंड्या
2. गौरी शंकर उपाध्याय
3. मोतीलाल तेजावत
4. गोविन्द गुरु
उत्तर- 3
31. गोविन्द गुरु द्वारा चलाया गया भगत आंदोलन (1921-1929) किस क्षेत्र में हुआ था?
1. डूंगरपुर,बाँसवाड़ा
2. सिरोही पाली
3. उदयपुर भीलवाडा
4. राजसमंद डूंगरपुर
उत्तर- 1
32.  जोधपुर के इतिहास में रानी उमादे "रूठी राणी" के नाम से प्रसिद्ध है उमादे किस राजा की रानी थी?
1. राव मालदेव
2. राव चंद्रसेन
3. महाराजा जसवंत सिंह प्रथम
4. राव जोधा
उत्तर- 1
33.  जोधपुर के पश्चिम में 8 किमी दूर स्थित किस झील का निर्माण 1872 में प्रतापसिंह ने करवाया था जो लगभग 84 वर्ग किमी में है?
1. जसवंत सागर
2. कायलाना
3. बालसमंद
4. प्रताप सागर
उत्तर- 2
34. जोधपुर के किस महल को छीतर पेलेस भी कहा जाता है?
1. उम्मेद भवन
2. शीश महल
3. राईका बाग महल
4. लेक पेलेस
उत्तर- 1
35. प्रसिद्ध छतरी "जसवंत थड़ा" कहाँ स्थित है?
1. जयपुर में
2. उदयपुर में
3. बीकानेर में
4. जोधपुर में
उत्तर- 4
36. 'राव जोधा का फलसा' जोधपुर में कहाँ स्थित है?
1. मंडोर में
2. मेहरानगढ़ में
3. ओसियां में
4. राईका बाग में
उत्तर- 2
37. किस शक्तिशाली शासक के शिलालेखों से, जो जालौर से प्राप्त हुए हैं, से अनुमान लगाया जाता है कि इस दुर्ग का निर्माण उसी ने करवाया था?
1. राव कान्हड़देव
2. राव सीहा
3. राणा कुंभा
4. धारावर्ष परमार
उत्तर- 4
38. कालका, किलकिला और भवानी नामक तोपें किस किले में स्थित है?
1. जयगढ़
2. मेहरानगढ़
3. कुंभलगढ़
4. आमेर
उत्तर- 1
39.  किसने राजस्थान के सूरतगढ़ में आधुनिक कृषि यंत्रों से प्रथम राज्य कृषि फार्म की 1956 में स्थापना के समय इसे ‘A SYMBOL OF RESURGENT INDIA’ कहा था?
1. डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने
2. पंडित जवाहर लाल नेहरू ने
3. गोविंद वल्लभ पंत ने
4. मोहनलाल सुखाड़िया ने
उत्तर- 2
40. भारत में सर्वप्रथम केन्द्रीय कृषि फार्म कहाँ स्थापित किया गया?
1. हैदराबाद (आंध्रप्रदेश)
2. सूरतगढ़ (राजस्थान)
3. हिसार (हरियाणा)
4. रायचूर (कर्नाटक)
उत्तर- 2
41.  शुष्क वन अनुसंधान संस्थान (आफरी)  या Arid Forest Research Institute (AFRI) राजस्थान में कहाँ स्थित है?
1. जोधपुर
2. सूरतगढ़
3. जैसलमेर
4.  बीकानेर 
उत्तर- 1
42.  लोकदेवता तेजा जी की पत्नी का नाम क्या था?
1. केलमदे
2. नेतलदे
3. उमादे
4. पेमलदे
उत्तर- 4
43.  लोकदेवता तेजा जी की मृत्यु कहाँ हुई थी?
1. सुरसुरा
2. सेन्दरिया
3. खड़नाल
4. आसीन्द
उत्तर- 1
44. लोकदेवता तेजा जी की घोड़ी का नाम क्या था?
1. केसर कालमी
2. लीलण
3. घोड़ला
4. पेमल
उत्तर- 2
45. लोकदेवता तेजा जी के साँप के काटने का इलाज करने वाले भोपो को क्या कहा जाता है?
1. केसर कालमी
2. लीलण
3. घोड़ला
4. पेमल
उत्तर- 3
46. तेजा दशमी (भाद्रपद शुक्ल- 10) को सबसे बड़ा तेजाजी का मेला कहाँ भरता है?
1. परबतसर (नागौर)
2. सेन्दरिया (अजमेर)
3. खड़नाल (नागौर)
4. आसीन्द (भीलवाड़ा)  
उत्तर- 1
47. तेजा दशमी को परबतसर नागौर में तेजाजी का सबसे बड़ा मेला भरता है, तेजा दशमी है?
1. चैत्र शुक्ल दशमी
2. वैशाख शुक्ल दशमी
3. श्रावण शुक्ल दशमी
4. भाद्रपद शुक्ल दशमी  
उत्तर- 4
48. लोकदेवता वीर तेजा जी का जन्म स्थान है?
1. परबतसर (नागौर)
2. सेन्दरिया (अजमेर)
3. खड़नाल (नागौर)
4. आसीन्द (भीलवाड़ा)
उत्तर- 3
49. एक ही परिसर में बारह छोटे मंदिरों वाला 12 शताब्दी का बारह देवरा के नाम से जाना जाने वाला मंदिर समूह कहाँ स्थित है?
1. माँडलगढ़ (भीलवाड़ा)
2. जहाजपुर (भीलवाड़ा)
3. शाहपुरा (भीलवाड़ा)
4. गुलाबपुरा (भीलवाड़ा)
उत्तर- 2
50. मेवाड़ में परेवा के नाम से क्या प्रसिद्ध है?
1. एक प्रकार की लकड़ी जिससे खिलौने बनते हैं
2. महाराणा प्रताप से संबंधित एक गाँव
3. नीले रंग का पत्थर जो मूर्तियाँ बनाने में प्रयुक्त होता है
4. मेवाड़ स्टेट का एक राजपत्र जिसमें करों का विवरण है
उत्तर- 3
51. राजसमंद जिले के किस गाँव कस्बे में गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष कई वर्षों से तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है, जो आजकल पाँच दिवसीय कर दिया गया है?
1. नाथद्वारा
2. दिवेर
3. रेलमगरा
4. खमनोर
उत्तर- 3
52. राज्य में शीतकालीन वर्षा का औसत कितना रहता है?
1. 05-10 सेमी तक
2. 10-15 सेमी तक
3. 15-20 सेमी तक
4. 20-25 सेमी तक
उत्तर- 1
53. भरतपुर के घना स्थित केवलादेव राष्ट्रीय पक्षी अभयारण्य का नाम किस देवता या देवी के नाम पर रखा गया है?
1. काली
2. यम
3. गणेश
4. शिव
उत्तर- 4
54. प्रख्यात विदेशी लेखक व पत्रकार रूड्यार्ड किपलिंग ने किस किले के बारें में कहा था कि यह मानव निर्मित नहीं बल्कि फरिश्तों द्वारा निर्मित लगता है’?
1. लोहागढ़, भरतपुर
2. आमेर, जयपुर
3. तारागढ़, बूँदी
4. तारागढ़, अजमेर
उत्तर- 3
55. श्रृंगार चंवरी के नाम से कौनसा मंदिर प्रसिद्ध है?
1. रणथम्भोर का मंदिर
2. रणकपुर का मंदिर
3. ओसियां का जैन मंदिर
4. चित्तौड़गढ़ का शांतिनाथ जैन मंदिर
उत्तर- 4
56. राजसमंद झील पर शिलालेख पर उत्कीर्ण "राजप्रशस्ति महाकाव्य" (1676 ई) के लेखक कौन है?
1. मंडन
2. रणछोड़ भट्ट
3. वीरभान
4. कवि राजा श्यामल दास
उत्तर- 2
57. नृत्य के समय पैरों में बाँधी जाने वाली घुंघरूओं की पट्टी को कहा जाता है?
1. झांझक
2. सिंगी
3. रमझोल
4. डेरू
उत्तर- 3
58.  झुंझुनूं जिले में स्थित नरहड़ की दरगाह पर किस दिन मेला भरता है?
1. ईद को
2. मोहरम की 27 तारीख को
3. कृष्ण जन्माष्टमी को
4. दीपावली को
उत्तर- 3
59. झुंझुनूं जिले में स्थित नरहड़ दरगाह के नरहड़ बाबा को किस अन्य नाम से जाना जाता है?
1. शक्कर बाबा
2. मिट्ठे शाह बाबा
3. गरीब नवाज
4. दुलेशाह
उत्तर- 1
60. निम्नांकित में से कौनसे किले जल दुर्ग हैं?
1. नागौर व गागरोण
2. चित्तौड़गढ़ व लोहागढ़
3. भैंसरोड़गढ़ व तारागढ़
4. भैंसरोड़गढ़ व गागरोण
उत्तर- 4

Comments

  1. 28 wa q ka ans

    ReplyDelete
  2. 38. मेहरानगढ़ होना चाहिए
    56. रणछोड़ होना चाहिए

    ReplyDelete

Post a Comment

Your comments are precious. Please give your suggestion for betterment of this blog. Thank you so much for visiting here and express feelings
आपकी टिप्पणियाँ बहुमूल्य हैं, कृपया अपने सुझाव अवश्य दें.. यहां पधारने तथा भाव प्रकट करने का बहुत बहुत आभार

Popular posts from this blog

राजस्थान का प्रसिद्ध हुरडा सम्मेलन - 17 जुलाई 1734

हुरडा सम्मेलन कब आयोजित हुआ था- मराठा शक्ति पर अंकुश लगाने तथा राजपूताना पर मराठों के संभावित आक्रमण को रोकने के लिए जयपुर के सवाई जयसिंह के प्रयासों से 17 जुलाई 1734 ई. को हुरडा (भीलवाडा) नामक स्थान पर राजपूताना के शासकों का एक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसे इतिहास में हुरडा सम्मेलन के नाम  जाता है।   हुरडा सम्मेलन जयपुर के सवाई जयसिंह , बीकानेर के जोरावर सिंह , कोटा के दुर्जनसाल , जोधपुर के अभयसिंह , नागौर के बख्तसिंह, बूंदी के दलेलसिंह , करौली के गोपालदास , किशनगढ के राजसिंह के अलावा के अतिरिक्त मध्य भारत के राज्यों रतलाम, शिवपुरी, इडर, गौड़ एवं अन्य राजपूत राजाओं ने भाग लिया था।   हुरडा सम्मेलन की अध्यक्षता किसने की थी- हुरडा सम्मेलन की अध्यक्षता मेवाड महाराणा जगतसिंह द्वितीय ने की।     हुरडा सम्मेलन में एक प्रतिज्ञापत्र (अहदनामा) तैयार किया गया, जिसके अनुसार सभी शासक एकता बनाये रखेंगे। एक का अपमान सभी का अपमान समझा जायेगा , कोई राज्य, दूसरे राज्य के विद्रोही को अपने राज्य में शरण नही देगा ।   वर्षा ऋत...

THE SCHEDULED AREAS Villages of Udaipur district - अनुसूचित क्षेत्र में उदयपुर जिले के गाँव

अनुसूचित क्षेत्र में उदयपुर जिले के गाँव- अनुसूचित क्षेत्र में सम्मिलित उदयपुर जिले की 8 पूर्ण तहसीलें एवं तहसील गिर्वा के 252, तहसील वल्लभनगर के 22 व तहसील मावली के 4 गांव सम्मिलित किए गए हैं। ये निम्नानुसार है- 1. उदयपुर जिले की 8 पूर्ण तहसीलें (कोटड़ा, झाडोल, सराड़ा, लसाड़िया, सलूम्बर, खेरवाड़ा, ऋषभदेव, गोगुन्दा) - 2. गिर्वा तहसील (आंशिक) के 252 गाँव - S. No. GP Name Village Name Village Code Total Population Total Population ST % of S.T. Pop to Total Pop 1 AMBERI AMBERI 106411 3394 1839 54.18 2 AMBERI BHEELON KA BEDLA 106413 589 573 97.28 3 AMBERI OTON KA GURHA 106426 269 36 13.38 4 AMBERI PRATAPPURA 106427 922 565 61.28 5 CHEERWA CHEERWA 106408 1271 0 0.00 6 CHEERWA KARELON KA GURHA 106410 568 402 70.77 7 CHEERWA MOHANPURA 106407 335 313 93.43 8 CHEERWA SARE 106406 2352 1513 64.33 9 CHEERWA SHIVPURI 106409 640 596 93.13 10 DHAR BADANGA 106519 1243 1243 100.00 11 DHAR BANADIYA 106...

Scheduled Areas of State of Rajasthan - राजस्थान के अनुसूचित क्षेत्र का विवरण

राजस्थान के अनुसूचित क्षेत्र का विवरण (जनगणना 2011 के अनुसार)-   अधिसूचना 19 मई 2018 के अनुसार राजस्थान के दक्षिण पूर्ण में स्थित 8 जिलों की 31 तहसीलों को मिलाकर अनुसूचित क्षेत्र निर्मित किया गया है, जिसमें जनजातियों का सघन आवास है। 2011 की जनगणना अनुसार इस अनुसूचित क्षेत्र की जनसंख्या 64.63 लाख है, जिसमें जनजाति जनसंख्या 45.51 लाख है। जो इस क्षेत्र की जनसंख्या का 70.42 प्रतिशत हैं। इस क्षेत्र में आवासित जनजातियों में भील, मीणा, गरासिया व डामोर प्रमुख है। सहरिया आदिम जाति क्षेत्र- राज्य की एक मात्र आदिम जाति सहरिया है जो बांरा जिले की किशनगंज एवं शाहबाद तहसीलों में निवास करती है। उक्त दोनों ही तहसीलों के क्षेत्रों को सहरिया क्षेत्र में सम्मिलित किया जाकर सहरिया वर्ग के विकास के लिये सहरिया विकास समिति का गठन किया गया है। क्षेत्र की कुल जनसंख्या 2.73 लाख है जिसमें से सहरिया क्षेत्र की अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 1.02 लाख है जो क्षेत्र की कुल जनसंख्या का 37.44 प्रतिशत है।  अनुसूचित क्षेत्र में राजकीय सेवाओं में आरक्षण सम्बन्धित प्रावधान-  कार्मिक (क-...