Skip to main content

राजस्थान समसामयिक घटनाचक्र-
Rajasthan Current Affairs

***वरिष्ठ साहित्यकार एवं वरदा के सम्पादक डॉ. उदयवीर शर्मा "कन्हैयालाल सेठिया मायड़ भाषा सम्मान" से नवाजे गए***
नागौर जिले के डीडवाना के समीपवर्तीय गाँव छोटी खाटू के हिन्दी पुस्तकालय के तत्वावधान में तैरापंथ सभा भवन में साहित्य सम्मान समारोह 28 अक्टूबर को आयोजित किया गया जिसमें पं. दीनदयाल उपाध्याय साहित्य सम्मान लखनऊ के वरिष्ठ लेखक एवं राजनेता डॉ. हृदय नारायण दीक्षित को दिया गया। इसके अलावा महाकवि कन्हैयालाल सेठिया मायड़ भाषा सम्मान, वरिष्ठ साहित्यकार एवं वरदा के सम्पादक डॉ. उदयवीर शर्मा (बिसाऊ) को प्रदान किया गया। डॉ उदयवीर शर्मा को पुरस्कार स्वरूप 21 हजार रुपए व सम्मान-पत्र भेंट किया गया।

डॉ. उदयवीर शर्मा का परिचय-

4 जून सन् 1932 ई. बिसाऊ (झुंझनूं ,राजस्थान)
में जन्मे डॉ. उदयवीर शर्मा पेशे से अध्यापक रहे हैं तथा शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

डॉ शर्मा साहित्य अकादमी दिल्ली व राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर के सदस्य रहने के अलावा राजस्थान साहित्य समिति, बिसाऊ के सक्रिय पदाधिकारी, जनपदी साहित्य सम्मेलन, लक्ष्मणगढ़ (सीकर) आदि साहित्यिक संस्थाओं के कार्यकारिणी सदस्य रहे हैं।
डॉ उदयवीर शर्मा को 25 दिसम्बर 2011 को कोलकाता में अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा राजस्थानी भाषा साहित्य सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।

राजस्थानी की इनकी प्रमुख रचनाएँ निम्नांकित हैं-

> पिरथीराज-सुरजां (लोक-काव्य) पुस्तक।

> गौड़ बुलावै घाटवै (एकांकी)

पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित रचनाएँ-

वरदा, लाडेसर, साधना, ज्योति, जलमभोम, राज-भारती, मरूवाणी, मधुमती आदि पत्रिकाओं में कविता, कहानी, एकांकी, निबंध , समीक्षा आदि विभिन्न विधाओं में लेखन।

अन्य रचनाएँ-

> शेखावाटी के हिन्दी-राजस्थानी साहित्य पर शोध-प्रबंध

> राजस्थानी व्रत-कथा (2-3-4) खंड

> जनकाव्य, लोकगीत, लोक-कथाएँ, बाल-कथाएँ आदि।

-->
*** राजस्थान की चंद्रेश कुमारी कटोच तथा लालचंद कटारिया मनमोहन केबिनेट में शामिल ***

मनमोहन सिंह मंत्रिमंडल के नए फेरबदल में नए केबिनेट मंत्री के रूप में राजस्थान से एकमात्र सदस्य के रूप में चंद्रेश कुमारी कटोच को शामिल किया गया है। चंद्रेश कुमारी जोधपुर से सांसद हैं। उन्हें संस्कृति मंत्रालय सौंपा गया है। ऐसा माना जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश में चुनाव को देखते हुए चंद्रेश कुमारी को मंत्री पद दिया गया है। वे हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की सदस्य तथा उपमंत्री के रूप में भी रह चुकी हैं। जोधपुर से सांसद के रूप में पहली बार उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।
इसके अतिरिक्त राजस्थान से सांसद लालचंद कटारिया को राज्य मंत्री बना कर मंत्रिमंडल में सम्मिलित किया गया है। जयपुर ग्रामीण से सांसद श्री कटारिया को रक्षा राज्यमंत्री का कार्यभार सौंपा गया है। इस प्रकार केन्द्र सरकार में अब राजस्थान से तीन कैबिनेट तथा चार राज्य मंत्री के साथ कुल सात मंत्री हो गए हैं। ये इस प्रकार हैं-

कैबिनेट मंत्री-
1.
डॉ. सी. पी. जोशी- सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री
2.
चंद्रेश कुमारी कटोच- संस्कृति मंत्री
3.
आनंद शर्मा- केन्द्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री (राज्यसभा सांसद)

राज्यमंत्री-
1.
सचिन पायलट- कंपनी मामलात मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
2.
भँवर जितेन्द्र सिंह- युवा एवं खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
3.
लाल चंद कटारिया- रक्षा राज्य मंत्री
4.
नमो नारायण मीणा- वित्त राज्य मंत्री
 

Comments

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Main breeds of Indian horses - जानिये भारतीय घोड़ों की मुख्य नस्लें

Main breeds of Indian horses - भारतीय अश्वों की मुख्य नस्लें 1. मारवाड़ी (मालानी) घोड़े - मारवाड़ी घोड़े का इस्तेमाल राजाओं के ज़माने में युद्ध के लिए किया जाता था। इसलिए कहा जाता है कि इन घोड़ों के शरीर में राजघराने का लहू दौड़ता है। मालानी नस्ल के घोड़े अपनी श्रेष्ठ गुणवता के कारण देश-विदेश मे पहचान बना चुके हैं और इनकी खरीद-फरोख्त के लिए लोग बाड़मेर जिले के तिलवाड़ा मेले में पहुँचते है। पोलो एवं रेसकोर्स के लिए इन घोड़ों की माँग लगातार बढ़ रही है। दौड़ते समय मालानी नस्ल के घोड़े के पिछले पैर, अपने पैरों की तुलना में, अधिक गतिशील होने के कारण अगले पैरों से टक्कर मारते हैं, जो इसकी चाल की खास पहचान है। इनके ऊँचे कान आपस में टकराने पर इनका आकर्षण बढ़ जाता हैं और ये घोड़े कानों के दोनों सिरों से सिक्का तक पकड़ लेते हैं। चाल व गति में बेमिसाल इन घोड़ों की सुन्दरता, ऊँचा कद, मजबूत कद-काठी देखते ही बनती हैं। राजस्थान में  घोड़े जोधपुर, बाड़मेर, झालावाड़, राजसमन्द, उदयपुर, पाली एवं उदयपुर आदि स्थानों में पाये जाते है। जन्म स्थान :   इस नस्ल के घोड़ों का...