Skip to main content

राजस्थान समसामयिक घटनाचक्र-
***डॉ सी पी जोशी को रेल मंत्रालय का अतिरिक्त दायित्व- वे राजस्थान से पहले रेलमंत्री बने***

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री डॉ सीपी जोशी को केन्द्र सरकार में रेल मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रेल मंत्री मुकुल राय (तृणमूल सांसद) का इस्तीफा शनिवार दिनांक 22 सितंबर को स्वीकार कर लिया और उन्हें यह प्रभार सौंपा गया। यह महत्वपूर्ण मंत्रालय कांग्रेस के पास 17 साल बाद वापस आया है। अब तक के अंतिम कांग्रेसी रेल मंत्री सी.के. जाफर शरीफ थे, जो 1991-1995 तक रेल मंत्री थे।
डॉ सीपी जोशी मूलतः नाथद्वारा के निवासी है तथा वर्तमान में भीलवाड़ा से लोकसभा सदस्य हैं। राजस्थान से अब तक कोई भी रेल मंत्री के पद पर नहीं रहा है। डॉ जोशी राजस्थान के पहले ऐसे नेता है जिन्हें रेल मंत्रालय का दायित्व मिला है। यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि उनके रेलमंत्री बनने से राजस्थान में रेलवे के विकास की गति बढ़ेगी जिससे राज्य के समग्र विकास में भी तेजी आएगी। अगर डॉ जोशी इस पद पर लगातार रहे तो राजस्थान की कई अधूरी रेल परियोजनाएँ जल्दी पूरी हो जाएगी तथा नई रेल योजनाओं को मंजूरी मिलेगी और नई रेल गाड़ियाँ भी चालू होगी। "राजस्थान के विविध रंग" की ओर से बधाई।
***ग्रामीण क्षेत्रों में एंबुलेंस रैफरल ट्रांसपोर्ट सुविधा के तहत 400 जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस 2 अक्टूबर से प्रारंभ***
राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों से गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को राजकीय चिकित्सा संस्थानों तक लाने और घर तक पहुंचाने का काम अब सरकारी एंबुलेंस द्वारा निःशुल्क होगा जिसका नाम "जननी एक्सप्रेस" है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर राजधानी जयपुर के जयपुरिया अस्पताल परिसर में सरकार की "रैफरल ट्रांसपोर्ट सुविधा" के तहत इन एम्बुलेंसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। प्रदेश में सुरक्षित मातृत्व एवं स्वास्थ्य नवजात के उद्देश्य से राजस्थान जननी शिशु सुरक्षा योजना के तहत ग्रामीण, दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों की प्रसूताओं को प्रसव के लिए चिकित्सा संस्थानों तक अविलम्ब पहचाने के लिए यह योजना प्रारम्भ की गई है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए नागरिक 104 नंबर डायल कर लाभ उठा सकते हैं। यह सुविधा सीधे स्वास्थ्य निदेशालय, जयपुर से जीपीएस (Global Positioning System) सिस्टम से जुड़ी हुई है। इस पर डॉयल करते ही प्रसूता के गांव की लोकेशन के बारे में जानकारी मिल जाएगी। इस सुविधा का लाभ सभी को पहुँचाने के लिए प्रतिमाह आशा सहयोगिनी, एएनएम व एम्बुलेंस के ड्राइवर को गाँव की सभी गर्भवती माताओं की सूची उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना के पहले चरण में 400 एंबुलेंस को जननी एक्सप्रेस के तहत चलाया जा रहा है। ये 400 एंबुलेंस राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM) के तहत 11 करोड़ 99 लाख रूपए की लागत से खरीदी गई है। केंद्र सरकार ने इन एंबुलेंस के लिए आर्थिक सहयोग राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राजस्थान के बेहतर कार्य को देखते हुए बोनस के तौर पर दी हैं। जननी एक्सप्रेस के कार्य- 1. गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए राजकीय चिकित्सा संस्थान तक निःशुल्क पहुँचाना। 2. तीस दिवस तक के नवजात बीमार शिशुओं को राजकीय चिकित्सा संस्थान तक नि:शुल्क पहुँचाना। 3. प्रसूताओं तथा नवजात शिशुओं को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के पश्चात राजकीय चिकित्सा संस्थान से पुनः घर तक पहुँचाना।

Comments

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Main breeds of Indian horses - जानिये भारतीय घोड़ों की मुख्य नस्लें

Main breeds of Indian horses - भारतीय अश्वों की मुख्य नस्लें 1. मारवाड़ी (मालानी) घोड़े - मारवाड़ी घोड़े का इस्तेमाल राजाओं के ज़माने में युद्ध के लिए किया जाता था। इसलिए कहा जाता है कि इन घोड़ों के शरीर में राजघराने का लहू दौड़ता है। मालानी नस्ल के घोड़े अपनी श्रेष्ठ गुणवता के कारण देश-विदेश मे पहचान बना चुके हैं और इनकी खरीद-फरोख्त के लिए लोग बाड़मेर जिले के तिलवाड़ा मेले में पहुँचते है। पोलो एवं रेसकोर्स के लिए इन घोड़ों की माँग लगातार बढ़ रही है। दौड़ते समय मालानी नस्ल के घोड़े के पिछले पैर, अपने पैरों की तुलना में, अधिक गतिशील होने के कारण अगले पैरों से टक्कर मारते हैं, जो इसकी चाल की खास पहचान है। इनके ऊँचे कान आपस में टकराने पर इनका आकर्षण बढ़ जाता हैं और ये घोड़े कानों के दोनों सिरों से सिक्का तक पकड़ लेते हैं। चाल व गति में बेमिसाल इन घोड़ों की सुन्दरता, ऊँचा कद, मजबूत कद-काठी देखते ही बनती हैं। राजस्थान में  घोड़े जोधपुर, बाड़मेर, झालावाड़, राजसमन्द, उदयपुर, पाली एवं उदयपुर आदि स्थानों में पाये जाते है। जन्म स्थान :   इस नस्ल के घोड़ों का...