Skip to main content

मारवाड के गौरवशाली इतिहास का गवाह है जोधपुर का मंडोर- Important Rajasthan GK





मंडोर राजस्थान के जोधपुर शहर से 9 किमी उत्तर में स्थित है। यह मारवाड़ राज्य की प्राचीन राजधानी थी। इसका पुराना नाम मंडोदर या मांडव्यपुर है।


एक जनश्रुति के अनुसार यहाँ मांडव्य ऋषि का आश्रम था इसी कारण इसे मांडव्यपुर कहा जाता था। अन्य जनश्रुति यह भी है कि नगर का नाम रावण की रानी मंदोदरी के नाम से संबद्ध है तथा इस स्थान पर ही लंका के राजा रावण के साथ मंदोदरी का विवाह हुआ था। अतः जोधपुर व मंडोर को रावण का ससुराल भी कहा जाता है।

7 वीं शताब्दी के आसपास गुर्जर प्रतिहार राजाओं ने मंडोर को अपनी राजधानी बनाया था। जोधपुर का शिलालेख (836 ई.) तथा घटियाले के शिलालेख (837 ई. व 861 ई.) के अनुसार मंडोर के प्रतिहार पराक्रमी शासक थे। किंतु 12 वीं सदी में मंडोर दुर्ग को छोड़ कर शेष भाग पर चौहान राजाओं का अधिकार हो गया तथा प्रतिहार उनके सामंत बन कर रह गए। तब उनसे परेशान होकर प्रतिहार सामंतो ने राठौड़ वीरम के पुत्र राव चूँडा को 1395 में मंडोर का दुर्ग दहेज में दे दिया। यह भी कहा जाता है कि राव चूँडा ने इस दुर्ग पर बलपूर्वक अधिकार किया था। इसके बाद जब सन् 1459 में राव जोधा ने मंडोर को असुरक्षित मान कर अपने नाम से पास ही जोधपुर नगर बसा लिया और उसे मारवाड़ की राजधानी बनाया। उन्होंने जोधपुर के चिड़ियाटूक पर्वत पर विशाल व सुरक्षित मेहरानगढ़ किले का निर्माण करवा कर राजधानी को जोधपुर स्थानांतरित कर दिया। मंडोर में आज भी बौद्ध स्थापत्य शैली के आधार पर बने प्राचीन खजूरनुमा 'मंडोर दुर्ग' के भग्नावशेष मारवाड़ के वीरों की गाथा का बयान करते है। इस दुर्ग में बड़े-बड़े प्रस्तरों को बिना किसी मसाले की सहायता से जोड़ा गया था। 

वर्तमान में मंडोर में एक सुन्दर उद्यान बनाया गया है जिसमें अजीतपोल, वीरों का दालान (हॉल ऑफ हीरोज), देवताओं की साल, अन्य मंदिर, बावडी, जनाना महल, एक थम्बा महल, नहर, झील व जोधपुर के विभिन्न महाराजाओं के देवल (स्मारक) इत्यादि स्थित है जो स्थापत्य कला के बेहद खूबसूरत और अद्वितीय नमूने है। ये देशी, विदेशी पर्यटकों को बरबस ही लुभाते हैं। इस उद्यान में स्थित कलात्मक इमारतों का निर्माण जोधपुर के महाराजा अजीत सिंह जी व उनके पुत्र महाराजा अभय सिंह जी के शासनकाल में सन् 1714 से 1749 के बीच हुआ था। उसके पश्चात् जोधपुर के विभिन्न राजाओं ने इस उद्यान की मरम्मत करवाई तथा इसे आधुनिक रूप प्रदान कर विकसित किया। 

उद्यान में अजीतपोल से प्रवेश करने पर एक बड़ा बरामदा (दालान) दिखाई देता है जिसमें विभिन्न देवी-देवताओं, लोक देवताओं व मारवाड़ के वीरपुरुषों की मूर्तियाँ एक पहाड़ी चट्टान को काट कर उत्कीर्ण की गयी है। इसे देवताओं की साळ व वीरों का दालान (हॉल ऑफ हीरोज) कहते हैं। वीरों का दालान (हॉल ऑफ हीरोज) में 16 वीर योद्धा की आकर्षक प्रतिमाएँ हैं। देवताओं की साल में 33 करोड़ देवताओं का सुंदर चित्रण है।

इसके साथ ही एक सुंदर बावड़ी बनी है और साथ ही स्थित है जनाना महल। जनाना महल में वर्तमान समय में राजस्थान के पुरातत्व विभाग ने एक सुन्दर संग्रहालय (मंडोर संग्रहालय) बना रखा है। इसमें पाषाण प्रतिमाएँ, शिलालेख, चित्र एवं विभिन्न प्रकार की कलात्मक सामग्री प्रदर्शित कर रखी है। जनाना महल का निर्माण महाराजा अजीत सिंह (1707-1724) के शासन काल में हुआ जो स्थापत्य की दृष्टि से एक अद्वितीय धरोहर है। जनाना महल के प्रवेश द्वार पर एक कलात्मक द्वार निर्मित है जिसमें सुंदर झरोखे हैं। इस भवन का निर्माण राजघराने की महिलाओं को राजस्थान में पड़ने वाली अत्यधिक गर्मी से राहत दिलाने के लिए कराया गया था। इस हेतु प्रांगण में फव्वारे भी लगाए गए हैं। महल प्रांगण में ही एक पानी का कुंड है जिसे नाग गंगा के नाम से जाना जाता है। इस कुंड में पहाड़ों के बीच से एक पानी की छोटी सी धारा अनवरत प्रवाहित रहती है। महल व बाग के बाहर एक तीन मंजिली प्रहरी इमारत बनी है। स्थापत्य कला की इस बेजोड़ इमारत को "एकथम्बा महल" कहते हैं। इसका निर्माण भी महाराजा अजीत सिंह जी के शासन काल में ही हुआ था।

मंडोर उद्यान के मध्य भाग में दक्षिण से उत्तर की ओर एक ही पंक्ति में जोधपुर के महाराजाओं के देवल (स्मारक) ऊँची प्रस्तर की कुर्सियों पर बने हैं जिनमें हिन्दू तथा मुस्लिम स्थापत्य कला का उत्कृष्ट समन्वय देखा जा सकता है। इनमें से महाराजा अजीत सिंह का देवल सबसे विशाल है। इनके पास ही एक फव्वारों से सुसज्जित नहर बनी है जो नागादडी से शुरू होकर उद्यान के मुख्य दरवाजे तक आती है। नागादड़ी झील का निर्माण कार्य मंडोर के नागवंशियों ने कराया था जिस पर महाराजा अजीत सिंह व महाराजा अभय सिंह शासन काल में बांध का निर्माण कराया गया।
 
मंडोर उद्यान के नागादड़ी झील से आगे सूफी संत तनापीर की दरगाह है जो श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहाँ दूर-दूर से यात्री जियारत के लिए आते है। इस दरगाह के दरवाजों व खिड़कियों पर सुन्दर नक्काशी की हुई है। दरगाह पर प्रतिवर्ष उर्स के अवसर पर मेला लगता है। दरगाह के पास ही फिरोज खां की मस्जिद है। मंडोर के प्राचीन और दर्शनीय जैन मंदिर व दादाबाड़ी भी विश्व प्रसिद्ध है। दरगाह, मस्जिद तथा हिंदू व जैन मंदिरों का एक ही जगह पर होना कौमी एकता की अनूठी मिसाल है।
 
तनापीर की दरगाह से कुछ आगे पंच कुंड नामक पवित्र तीर्थ स्थल है, यहाँ पॉँच कुंड बने है। साथ ही मंडोर के राजाओं के देवल (स्मारक) बने है जिनमें राव चूड़ा, राव रणमल और राव गंगा के देवल का स्थापत्य दर्शनीय है। पास ही मारवाड़ की रानियों की 56 छतरियां बनी है। ये छतरियां भी शिल्प कला का सुन्दर उदाहरण है।

Comments

  1. मित्रों यहाँ के वीरों के दालान में स्थित प्रमुख मूर्तियाँ इस प्रकार है-
    *. चामुंडा देवी
    *. कंकाली देवी
    *. प्रसिद्ध कृष्ण भक्त गुंसाई जी (बाड़मेर)
    *. लोक देवता और मालानी राज्य के संस्थापक मल्लिनाथ जी
    *. लोक देवता पाबू जी राठौड़
    *. लोक देवता बाबा रामदेव
    *. लोक देवता हड़बू जी
    *. विश्नोई संप्रदाय के प्रवर्तक लोक संत जाम्भो जी
    *. लोक देवता मेहा जी
    *. लोक देवता गोगा जी
    *. ब्रह्मा जी
    *. सूर्य देव
    *. भगवान राम
    *. भगवान श्रीकृष्ण
    *. भगवान शिवशंकर
    *. नाथ गुरु जलन्धर नाथ

    ReplyDelete
  2. दोस्तों, मंडोर का वीरपुरी मेला भी प्रसिद्ध है। यह मेला प्रत्येक वर्ष राजस्थान के वीर सपूतों की याद में लगता है। यह मेला सावन माह के सोमवार (जुलाई-अगस्त) को लगता है जिसमें यहाँ गणेश, भैरों, चामुण्डा और कंकाली आदि देवी-देवताओं को प्रसाद चढ़ाया जाता है। इस मेले में हर साल हजारों लोग भाग लेते हैं।

    ReplyDelete
  3. Informative Website appreciate your work

    ReplyDelete
  4. Jodhpur Cabs is the one of the trusted cab service in Jodhpur, Rajasthan.
    Hire Innova Crysta In Jodhpur

    ReplyDelete

Post a Comment

Your comments are precious. Please give your suggestion for betterment of this blog. Thank you so much for visiting here and express feelings
आपकी टिप्पणियाँ बहुमूल्य हैं, कृपया अपने सुझाव अवश्य दें.. यहां पधारने तथा भाव प्रकट करने का बहुत बहुत आभार

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Main breeds of Indian horses - जानिये भारतीय घोड़ों की मुख्य नस्लें

Main breeds of Indian horses - भारतीय अश्वों की मुख्य नस्लें 1. मारवाड़ी (मालानी) घोड़े - मारवाड़ी घोड़े का इस्तेमाल राजाओं के ज़माने में युद्ध के लिए किया जाता था। इसलिए कहा जाता है कि इन घोड़ों के शरीर में राजघराने का लहू दौड़ता है। मालानी नस्ल के घोड़े अपनी श्रेष्ठ गुणवता के कारण देश-विदेश मे पहचान बना चुके हैं और इनकी खरीद-फरोख्त के लिए लोग बाड़मेर जिले के तिलवाड़ा मेले में पहुँचते है। पोलो एवं रेसकोर्स के लिए इन घोड़ों की माँग लगातार बढ़ रही है। दौड़ते समय मालानी नस्ल के घोड़े के पिछले पैर, अपने पैरों की तुलना में, अधिक गतिशील होने के कारण अगले पैरों से टक्कर मारते हैं, जो इसकी चाल की खास पहचान है। इनके ऊँचे कान आपस में टकराने पर इनका आकर्षण बढ़ जाता हैं और ये घोड़े कानों के दोनों सिरों से सिक्का तक पकड़ लेते हैं। चाल व गति में बेमिसाल इन घोड़ों की सुन्दरता, ऊँचा कद, मजबूत कद-काठी देखते ही बनती हैं। राजस्थान में  घोड़े जोधपुर, बाड़मेर, झालावाड़, राजसमन्द, उदयपुर, पाली एवं उदयपुर आदि स्थानों में पाये जाते है। जन्म स्थान :   इस नस्ल के घोड़ों का...