Skip to main content

राजस्थान समसामयिक घटना चक्र

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना- 2012

राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से "मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2012" शुरू की है जिसमें 500 रुपए प्रतिमाह छात्रवृत्ति दिए जाने का प्रावधान है। यह छात्रवृत्ति पांच वर्ष की अवधि अथवा उच्च एवं तकनीकी अध्ययन जारी रखने तक (जो भी पहले हो) देय होगी। मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2012 के नाम से प्रस्तावित इस योजना के प्रारूप को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मंजूरी दी है।
श्री गहलोत ने अपने बजट भाषण में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की उच्च माध्यमिक परीक्षा में वरीयता सूची में आने वाले प्रथम एक लाख छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति देने की घोषणा की थी। योजना के तहत अब कला संकाय में प्रथम 75 हजार, विज्ञान मे प्रथम 55 हजार तथा वाणिज्य संकाय में प्रथम 20 हजार तक स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। छात्रवृत्ति के लिए परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपए होनी चाहिए।


डॉ. एस. के. शर्मा को कृषि में उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए "राष्ट्रीय वसन्त राव नाइक अवार्ड-2012"

टोंक जिले के मालपुरा उपखण्ड क्षेत्र के सोडा ग्राम निवासी व महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के उपनिदेशक अनुसंधान डॉ. एस. के. शर्मा को शुष्क कृषि में उत्कृष्ट अनुसंधान एवं तकनीकी प्रसार के लिए "राष्ट्रीय वसन्त राव नाइक अवार्ड" से सम्मानित किया गया है जिसके तहत उन्हें प्रशस्ति पत्र तथा एक लाख रुपए नकद दिए गए। यह सम्मान शर्मा को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के 84 वें स्थापना दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केन्द्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने दिया। श्री शर्मा ने अखिल भारतीय शुष्क कृषि समन्वित अनुसंधान परियोजना के तहत वर्ष 2005 से 2010-11 के दौरान भीलवाड़ा जिले में बारानी क्षेत्रों में फसल उत्पादकता वृद्धि, जल संरक्षण, सामुदायिक बीज उत्पादन, उन्नत चारा प्रबन्धन, तालाब की मिट्टी का जल उत्पादकता बढ़ाने में उपयोग तथा परिवार की आवश्यकता पूर्ति करने वाले समन्वित एवं सूक्ष्म कृषि पद्धति मॉडलों को विकसित करना, सूखे के तहत आकस्मिक फसल प्रबन्धन आदि कार्य किए। डॉ. शर्मा के अनुसंधान कार्यो को राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत किसानों की आजीविका बढ़ाने के लिए अलग-अलग मॉडल के रूप में अपनाया गया हैं। इन अनुसंधान एवं प्रसार कार्यो से बारानी किसानों की आय में 7000 से 35000 रुपए प्रति हैक्टेयर का मुनाफा हुआ, मक्का उत्पादन में 20 से 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई तथा वर्षा जल की हानि में 10 से 30 प्रतिशत की कमी हुई। डॉ. शर्मा ने जल संतुलन तथा फसल प्रबन्धन के लिए सामयिक गतिशील मॉडल जैसी नई विधियों का गांव स्तर पर सूक्ष्म योजना बनाने के लिए उपयोग किया।

जयपुर के डी. आर. मेहता को दिया जाएगा 20वाँ राजीव गांधी सद्भावना पुरस्कार

20वाँ राजीव गांधी सद्भावना पुरस्कार-2012 जयपुर की भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के संस्थापक व अध्यक्ष श्री डी. आर. मेहता को दिया जाएगा जिसके तहत उन्हें आगामी 20 अगस्त को पांच लाख रुपए की राशि एवं प्रशस्ति पत्र नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में दिया जाएगा। उन्हें यह पुरस्कार साम्प्रदायिक सौहार्द में वृद्धि तथा शांति व सद्भाव के लिए विशेषकर विकलांगों के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए दिया जा रहा है। श्री मेहता को वर्ष 2008 में सामाजिक कार्य के लिए पद्मभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा भी उन्हें अनेक पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है।
श्री डी. आर. मेहता ने अपने द्वारा स्थापित संस्था के माध्यम से पूरे विश्व में अब तक 13 लाख से अधिक विकलांगों को लाभान्वित किया है जिसके तहत उन्हें जयपुर फुट, कैलिपर्स आदि प्रदान किए है। भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति विकलांगों के लिए वर्ष 1975 से संस्था कार्य कर रही है। गौरतलब है कि यह पुरस्कार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्म दिवस 20 अगस्त को प्रतिवर्ष शांति, साम्प्रदायिक सौहार्द तथा अहिंसा के प्रति राजीव गांधी के योगदान की स्मृति में दिया जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Main breeds of Indian horses - जानिये भारतीय घोड़ों की मुख्य नस्लें

Main breeds of Indian horses - भारतीय अश्वों की मुख्य नस्लें 1. मारवाड़ी (मालानी) घोड़े - मारवाड़ी घोड़े का इस्तेमाल राजाओं के ज़माने में युद्ध के लिए किया जाता था। इसलिए कहा जाता है कि इन घोड़ों के शरीर में राजघराने का लहू दौड़ता है। मालानी नस्ल के घोड़े अपनी श्रेष्ठ गुणवता के कारण देश-विदेश मे पहचान बना चुके हैं और इनकी खरीद-फरोख्त के लिए लोग बाड़मेर जिले के तिलवाड़ा मेले में पहुँचते है। पोलो एवं रेसकोर्स के लिए इन घोड़ों की माँग लगातार बढ़ रही है। दौड़ते समय मालानी नस्ल के घोड़े के पिछले पैर, अपने पैरों की तुलना में, अधिक गतिशील होने के कारण अगले पैरों से टक्कर मारते हैं, जो इसकी चाल की खास पहचान है। इनके ऊँचे कान आपस में टकराने पर इनका आकर्षण बढ़ जाता हैं और ये घोड़े कानों के दोनों सिरों से सिक्का तक पकड़ लेते हैं। चाल व गति में बेमिसाल इन घोड़ों की सुन्दरता, ऊँचा कद, मजबूत कद-काठी देखते ही बनती हैं। राजस्थान में  घोड़े जोधपुर, बाड़मेर, झालावाड़, राजसमन्द, उदयपुर, पाली एवं उदयपुर आदि स्थानों में पाये जाते है। जन्म स्थान :   इस नस्ल के घोड़ों का...