Skip to main content

राजस्थान समसामयिक घटनाचक्र
** उदयपुर की "जलपरी" भक्ति शर्मा को तेनजिंग नॉर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार **

झीलों की नगरी उदयपुर की जलपरी तैराक भक्ति शर्मा को केन्द्रीय खेल एवं युवा मंत्रालय की ओर से राष्ट्रपति भवन में 29 अगस्त को "तेनजिंग नॉर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड-2011" से सम्मानित किया जाएगा। महासागरों और समुद्रों में साहसिक प्रदर्शन कर उन्हें पार कर रिकॉर्ड बनाने पर भक्ति को इसके लिए चुना गया है। उन्हें इस हेतु पांच लाख रुपए का नकद, स्मृति चिह्न तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। भक्ति के अलावा लेंड एडवेंचर के लिए नंद स्वरूप व राजेन्द्र सिंह झाला को तथा मनदीप सिंह को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। भक्ति की कोच उनकी मां लीना शर्मा भी एक उत्कृष्ट तैराक है। भक्ति वर्तमान में बेंगलूरू में एम. बी. ए. की पढ़ाई कर रही है। उदयपुर जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष चन्द्रगुप्त सिंह चौहान के अनुसार उसने ये उपलब्धियाँ हासिल करने कड़ी मेहनत की है।


भक्ति की उपलब्धियाँ-

> 2003 में 14 किमी लम्बाई तक अरब सागर पार किया।

> 2004 में महाराष्ट्र के रायगढ़ के धर्मतल से गेटवे ऑफ इण्डिया तक 36 किमी दूरी तैर कर पार की।

> 2006 में 16 वर्ष की उम्र में इंग्लिश चैनल पार करने वाली पहली राजस्थानी महिला तैराक।

> 2006 में स्विट्जरलैण्ड में तैराकी मैराथन रेस में 26 किमी तैर कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीता।

> 2007 में अमरीका में दो महासागर एक समुद्र पार किए।

> स्पेन में 16 किमी स्ट्रेट ऑफ जिब्राल्टर खाड़ी तैरकर पार की।

> 2008 में मां लीना शर्मा तथा प्रियंका गहलोत के साथ इंग्लिश चैनल पार किया। इंग्लैण्ड से फ्रांस तक 36 किमी दूरी तैरकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

> 2010 में आर्कटिक महासागर पार कर विश्व की दूसरी महिला एशिया की प्रथम महिला होने का रिकॉर्ड बनाया।


**गोपेन्द्र भट्ट को ‘‘उन्नत भारत सेवाश्री पुरस्कार’’**

राजस्थान सूचना केंद्र, नई दिल्ली के संयुक्त निदेशक श्री गोपेन्द्रनाथ भट्ट को जन संपर्क के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य सेवाएं प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय पत्रकार मंच द्वारा ‘‘उन्नत भारत सेवाश्री पुरस्कार’’ प्रदान कर सम्मानित किया गया है।

नई दिल्ली के कॉस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित एक समारोह में श्री भट्ट को यह पुरस्कार सम्मान वरिष्ठ पत्रकार श्री विजय चोपड़ा ने शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर प्रदान किया।

Comments

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Main breeds of Indian horses - जानिये भारतीय घोड़ों की मुख्य नस्लें

Main breeds of Indian horses - भारतीय अश्वों की मुख्य नस्लें 1. मारवाड़ी (मालानी) घोड़े - मारवाड़ी घोड़े का इस्तेमाल राजाओं के ज़माने में युद्ध के लिए किया जाता था। इसलिए कहा जाता है कि इन घोड़ों के शरीर में राजघराने का लहू दौड़ता है। मालानी नस्ल के घोड़े अपनी श्रेष्ठ गुणवता के कारण देश-विदेश मे पहचान बना चुके हैं और इनकी खरीद-फरोख्त के लिए लोग बाड़मेर जिले के तिलवाड़ा मेले में पहुँचते है। पोलो एवं रेसकोर्स के लिए इन घोड़ों की माँग लगातार बढ़ रही है। दौड़ते समय मालानी नस्ल के घोड़े के पिछले पैर, अपने पैरों की तुलना में, अधिक गतिशील होने के कारण अगले पैरों से टक्कर मारते हैं, जो इसकी चाल की खास पहचान है। इनके ऊँचे कान आपस में टकराने पर इनका आकर्षण बढ़ जाता हैं और ये घोड़े कानों के दोनों सिरों से सिक्का तक पकड़ लेते हैं। चाल व गति में बेमिसाल इन घोड़ों की सुन्दरता, ऊँचा कद, मजबूत कद-काठी देखते ही बनती हैं। राजस्थान में  घोड़े जोधपुर, बाड़मेर, झालावाड़, राजसमन्द, उदयपुर, पाली एवं उदयपुर आदि स्थानों में पाये जाते है। जन्म स्थान :   इस नस्ल के घोड़ों का...