Skip to main content

राजस्थान समसामयिक घटनाचक्र-
श्रीमती मारग्रेट अल्वा राजस्थान की नई राज्यपाल होंगी

श्रीमती मारग्रेट अल्वा राजस्थान की नई राज्यपाल होंगी। केंद्र सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर राज्य सरकार को भी सूचित कर दिया है। श्रीमती अल्वा 10 मई को जयपुर आ सकती हैं और 12 मई को शपथ ले सकती हैं। वे वर्तमान में उत्तराखंड की राज्यपाल हैं। उनका कार्यकाल दो साल बचा है। वे इतने समय राजस्थान की राज्यपाल रहेंगी अर्थात श्रीमती अल्वा का कार्यकाल 19 जुलाई 2014 तक रहेगा।
अल्वा राजस्थान की 36वीं राज्यपाल और तीसरी महिला राज्यपाल होंगी। इससे पहले दो महिलाएँ श्रीमती प्रतिभा पाटील तथा प्रभा राव इस पद पर रह चुकी हैं। शिवराज पाटील पंजाब के राज्यपाल हैं और 28 अप्रैल 2010 से राजस्थान का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 26 अप्रेल 2010 को प्रभा राव के निधन के बाद से पंजाब के राज्यपाल शिवराज पाटील के पास राजस्थान का अतिरिक्त प्रभार था। पाटील को यहां शनिवार दिनांक 28 अप्रैल को 2 साल पूरे हो गए। अब उनके स्थान पर श्रीमती मारग्रेट को नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन से जारी अधिसूचना के अनुसार मप्र के पूर्व मंत्री अजीज कुरैशी को उत्तराखंड, एसपीजी के पूर्व प्रमुख बीवी वांचू को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है जबकि ईएसएल नरसिम्हन को आंध्रप्रदेश तथा शंकर नारायणन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त कर उनका कार्यकाल बढ़ाया गया है। चार बार राज्यसभा सांसद रही श्रीमती अल्वा 1974 में पहली बार राज्यसभा की सदस्य चुनी गई तथा छह-छह साल के चार कार्यकाल लगातार पूरे किए। 1999 में वे लोकसभा के लिए चुनी गई और उन्हें 1984 में संसदीय कार्य राज्यमंत्री और बाद में युवा मामलात और खेल, महिला एवं बाल विकास के मंत्री का दायित्व दिया गया था। 1991 में उन्हें कार्मिक, पेंशन, जन अभाव अभियोग और प्रशासनिक सुधार राज्यमंत्री का जिम्मा दिया गया था। कुछ समय के लिए उन्होंने विज्ञान और तकनीकी मंत्री के रूप में भी सेवाएं दीं। वे अपने तीस साल के संसदीय कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण समितियों में शामिल रही और उनका नेतृत्व भी किया। वे जुलाई, 2009 से उत्तराखंड की राज्यपाल हैं। कांग्रेस में उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यालय में समन्वयक और 2004-09 के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव का दायित्व भी दिया गया था। उन्होंने महिला कांग्रेस की समन्वयक के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं।

दस साल में राज्य ने देखे दस राज्यपाल

राजस्थान में 2003 में अंशुमान सिंह के कार्यकाल पूरा करने के बाद कोई राज्यपाल अपना टर्म पूरा नहीं कर पाया। निर्मलचन्द जैन, एस.के. सिंह और प्रभा राव का पद पर रहते निधन हो गया था। मदनलाल खुराना ने इस्तीफा दे दिया था। जबकि प्रतिभा देवी सिंह पाटील का निर्वाचन राज्यपाल रहते हुए राष्ट्रपति के लिए हो गया था।

मारग्रेट अल्वा का संक्षिप्त जीवन परिचय

नाम : मारग्रेट अल्वा

जन्म : कर्नाटक में साउथ कनारा के मंगलौर में

जन्म तिथि : 14 अप्रैल, 1942

पिता का नाम : पी.ए. नजारेथ

माता का नाम : ई.एल. नजारेथ

पति का नाम : निरंजन अल्वा

संतान : तीन पुत्र और एक पुत्री। पुत्र निरेट व निखिल ने मिडीटेक कंपनी स्थापित की।

शिक्षा : बीए, बीएल, मानद डॉक्टरेट एजुकेटेड एट मा. केरेमल कॉलेज और गवर्नमेंट लॉ कॉलेज बेंगलुरू

विशेष : ऑयल पेंटिंग और इंटीरियर डेकोरेशन में विशेष डिग्री

पेशा : वकालत, सामाजिक कार्यकर्ता और ट्रेड यूनियन लीडर

Comments

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Main breeds of Indian horses - जानिये भारतीय घोड़ों की मुख्य नस्लें

Main breeds of Indian horses - भारतीय अश्वों की मुख्य नस्लें 1. मारवाड़ी (मालानी) घोड़े - मारवाड़ी घोड़े का इस्तेमाल राजाओं के ज़माने में युद्ध के लिए किया जाता था। इसलिए कहा जाता है कि इन घोड़ों के शरीर में राजघराने का लहू दौड़ता है। मालानी नस्ल के घोड़े अपनी श्रेष्ठ गुणवता के कारण देश-विदेश मे पहचान बना चुके हैं और इनकी खरीद-फरोख्त के लिए लोग बाड़मेर जिले के तिलवाड़ा मेले में पहुँचते है। पोलो एवं रेसकोर्स के लिए इन घोड़ों की माँग लगातार बढ़ रही है। दौड़ते समय मालानी नस्ल के घोड़े के पिछले पैर, अपने पैरों की तुलना में, अधिक गतिशील होने के कारण अगले पैरों से टक्कर मारते हैं, जो इसकी चाल की खास पहचान है। इनके ऊँचे कान आपस में टकराने पर इनका आकर्षण बढ़ जाता हैं और ये घोड़े कानों के दोनों सिरों से सिक्का तक पकड़ लेते हैं। चाल व गति में बेमिसाल इन घोड़ों की सुन्दरता, ऊँचा कद, मजबूत कद-काठी देखते ही बनती हैं। राजस्थान में  घोड़े जोधपुर, बाड़मेर, झालावाड़, राजसमन्द, उदयपुर, पाली एवं उदयपुर आदि स्थानों में पाये जाते है। जन्म स्थान :   इस नस्ल के घोड़ों का...