Skip to main content

Current Affairs Of Rajasthan

'हेरिटेज वॉक एट कुम्भलगढ़ फोर्ट -2012' का पहली बार हुआ आयोजन

राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ दुर्ग में जिला प्रशासन, पर्यटन, कला व संस्कृति विभाग तथा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से शनिवार दिनांक 10 मार्च 2012 को कुंभलगढ़ के अजेय किले की प्राचीर को विश्व प्रसिद्ध बनाने के प्रयास के तहत 'हेरिटेज वॉक एट कुम्भलगढ़ फोर्ट-2012' प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कुम्भलगढ़ क्षेत्र के युवाओं ने अपना परचम लहराया तथा आठ में से सात पुरस्कारों पर यहीं के युवाओं ने कब्जा जमाया, जबकि एक सांत्वना पुरस्कार एक महिला प्रतियोगी ने जीता। पहली बार आयोजित हुई इस 'हेरिटेज वॉक एट कुम्भलगढ़ फोर्ट' में सिने अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी शिरकत की तथा प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन किया। इस कार्यक्रम के लिए प्रातः लगभग सात बजे से ही प्रतिभागियों के पहुंचने का क्रम प्रारंभ हो गया था। इस वॉक में पंजीकृत हुए कुल 418 में से करीब सवा दो सौ आवेदक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए यहाँ पहुंचे। जिला कलक्टर डॉ. प्रीतम बी. यशवंत एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. नितिनदीप ब्लग्गन के नेतृत्व में इन आवेदकों में से 179 प्रतियोगियों का चयन हुआ। इसमें 100 लोग मुख्य प्रतियोगिता के लिए तथा शेष को स्वैच्छिक वॉक में सम्मिलित किया गया। प्रातः लगभग 11 बजे फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी भी दुर्ग पर पहुंचे। वॉक की शुरुआत से पहले कुंभलगढ़ के परेड ग्राउंड पर राजस्थानी लोक कलाकारों ने ऐसा रंग जमाया कि अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी खुल कर राजस्थान की कला और संस्कृति की प्रशंसा की। वे न सिर्फ कलाकारों से रू-ब-रू हुए बल्कि वॉक के दौरान भी उन्होंने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। परेड ग्राउंड पर दिन भर राजस्थानी लोक नृत्य, लोक नाट्य तथा लोक संगीत पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रातः 11.54 बजे पहले दल के पचास सदस्यों को झण्डी लहराकर एवं गुब्बारे आसमान में उड़ाकर रवाना किया। करीब 12 बजे पचास प्रतिभागियों के दूसरे दल को तथा 12.11 बजे शेष 60 प्रतिभागियों को वॉक के लिए रवाना किया गया। फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने प्रतियोगिता के उद्घाटन की औपचारिक घोषणा की और कहा कि किसी हेरिटेज स्थल पर यह आयोजन अपने आप में अनूठा है। हमारी पुरा-सम्पदा पर हमें काफी गर्व है। यह हमारे देश का गौरव संपूर्ण विश्व में बढ़ाते हैं। उन्होंने लोगों की फरमाइश पर धड़कन फिल्म का डायलॉग 'मैं तुम्हे भूल जाऊं ये हो नहीं सकता, तुम मुझे भूल जाओ ये मैं होने नहीं दूंगा...' सुनाया। बालीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा है कि भारत में जो ऐतिहासिक महत्व के स्थल है वो दुनिया में कहीं नहीं है। हिन्दुस्तान की संस्कृति व सभ्यता के आगे सारी दुनिया नतमस्तक है। अगर इनका सही नजरिए से उपयोग किया जाए तो फिल्मों की शूटिंग के लिए हमें विदेशों में जाने की जरूरत नहीं है।
कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. प्रीतम बी. यशवंत ने सभी का आभार जताया।
इस मौके पर विधायक गणेशसिंह परमार, मिराज ग्रुप के अध्यक्ष मदन पालीवाल, पुलिस अधीक्षक नितिनदीप ब्लग्गन, प्रधान सूरतसिंह दसाणा, कांग्रेस नेता हरिसिंह राठौड़, उप जिला प्रमुख मदनलाल गुर्जर आदि मौजूद थे। इस कार्यक्रम के आयोजन में मिराज समूह, वेदान्ता समूह और जेके ओद्यौगिक समूह ने अपना सहयोग प्रदान किया है। सुनिल शेट्टी ने बाद में कुम्भलगढ़ दुर्ग का भ्रमण भी किया तथा इस अजेय दुर्ग व इसके विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों को देखकर वे अत्यधिक अभिभूत हुए। उन्हें कुंभलगढ़ दुर्ग में महाराणा प्रताप जन्म कक्ष, बादल महल, तोपखाना चौक आदि स्थलों से विधायक गणेशसिंह परमार व कांग्रेस नेता हरिसिंह राठौड़ ने अवगत कराते हुए दुर्ग व ऐतिहासिक दीवार के इतिहास के बारे में भी बताया। सुनील शेट्टी ने बाद में प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया तथा इसके बाद चार बजे वे कार से उदयपुर के लिए रवाना हो गए।
कुंभलगढ़ दुर्ग बस्ती में रहने वाले आदिवासी दर्जिंग भील के परिवार के लिए हेरिटेज वॉक प्रतियोगिता एक सौगात बनकर आई। दर्जिंग भील के पुत्र चैना राम ने 1 घंटा 52 मिनट में वॉक पूरी कर प्रथम स्थान हासिल कर 50000 रुपए का पुरस्कार जीता जबकि उसके दूसरे पुत्र किशनलाल ने 2 घंटा 6 मिनट में वॉक पूरी कर सांत्वना पुरस्कार के रूप में 11 हजार रुपए प्राप्त किए।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य राजस्थान की समृद्ध हेरिटेज, संस्कृति तथा इतिहास को प्रोत्साहन करना और पर्यावरण संरक्षण करना रखा गया था। इस कार्यक्रम के माध्यम से कुंभलगढ़ के समृद्ध इतिहास, उसकी स्थापत्य तथा इसके आसपास की वन संपदा के बारे में विश्व का ध्यान आकृष्ट करने का भी उद्देश्य रखा गया था। इस कार्यक्रम की जानकारी देने तथा आवेदन के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक वेबसाइट http://www.kumbhalgarhfortwalk.com/ भी चालू की गई थी जिस पर कुंभलगढ़ के बारे में भी जानकारी व फोटो दिए गए हैं। इस कार्यक्रम की प्रतियोगिता के निम्नांकित पुरस्कार रखे गए थे
• First Prize : Rs. 51,000/-
• Second Prize : Rs. 31,000/-
• Third Prize : Rs. 21,000/-
• Five Consolation prizes : Rs. 11,000/-

Comments

  1. Sir ji 3rd grade teachers vecancy me kya stc walo ko alag se seete prapt hogi...

    ReplyDelete

Post a Comment

Your comments are precious. Please give your suggestion for betterment of this blog. Thank you so much for visiting here and express feelings
आपकी टिप्पणियाँ बहुमूल्य हैं, कृपया अपने सुझाव अवश्य दें.. यहां पधारने तथा भाव प्रकट करने का बहुत बहुत आभार

Popular posts from this blog

राजस्थान का प्रसिद्ध हुरडा सम्मेलन - 17 जुलाई 1734

हुरडा सम्मेलन कब आयोजित हुआ था- मराठा शक्ति पर अंकुश लगाने तथा राजपूताना पर मराठों के संभावित आक्रमण को रोकने के लिए जयपुर के सवाई जयसिंह के प्रयासों से 17 जुलाई 1734 ई. को हुरडा (भीलवाडा) नामक स्थान पर राजपूताना के शासकों का एक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसे इतिहास में हुरडा सम्मेलन के नाम  जाता है।   हुरडा सम्मेलन जयपुर के सवाई जयसिंह , बीकानेर के जोरावर सिंह , कोटा के दुर्जनसाल , जोधपुर के अभयसिंह , नागौर के बख्तसिंह, बूंदी के दलेलसिंह , करौली के गोपालदास , किशनगढ के राजसिंह के अलावा के अतिरिक्त मध्य भारत के राज्यों रतलाम, शिवपुरी, इडर, गौड़ एवं अन्य राजपूत राजाओं ने भाग लिया था।   हुरडा सम्मेलन की अध्यक्षता किसने की थी- हुरडा सम्मेलन की अध्यक्षता मेवाड महाराणा जगतसिंह द्वितीय ने की।     हुरडा सम्मेलन में एक प्रतिज्ञापत्र (अहदनामा) तैयार किया गया, जिसके अनुसार सभी शासक एकता बनाये रखेंगे। एक का अपमान सभी का अपमान समझा जायेगा , कोई राज्य, दूसरे राज्य के विद्रोही को अपने राज्य में शरण नही देगा ।   वर्षा ऋत...

राजपूताना मध्य भारत सभा -

राजपूताना मध्य भारत सभा - इस सभा का कार्यालय अजमेर में था। इसकी स्थापना 1918 ई. को दिल्ली कांग्रेस अधिवेशन के समय चाँदनी चौक के मारवाड़ी पुस्तकालय में की गई थी। यही इसका पहला अधिवेशन कहलाता है। इसका प्रथम अधिवेशन महामहोपाध्याय पंडित गिरधर शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था। इस संस्था का मुख्यालय कानपुर रखा गया, जो उत्तरी भारत में मारवाड़ी पूंजीपतियों और मजदूरों का सबसे बड़ा केन्द्र था।  देशी राज्यों की प्रजा का यह प्रथम राजनैतिक संगठन था। इसकी स्थापना में प्रमुख योगदान गणेश शंकर विद्यार्थी, विजयसिंह पथिक, जमनालाल बजाज, चांदकरण शारदा, गिरधर शर्मा, स्वामी नरसिंह देव सरस्वती आदि के प्रयत्नों का था।  राजपूताना मध्य भारत सभा का अध्यक्ष सेठ जमनालाल बजाज को तथा उपाध्यक्ष गणेश शंकर विद्यार्थी को बनाया गया। इस संस्था के माध्यम से जनता को जागीरदारी शोषण से मुक्ति दिलाने, रियासतों में उत्तरदायी शासन की स्थापना करने तथा जनता में राजनैतिक जागृति लाने का प्रयास किया गया।  इस कार्य में संस्था के साप्ताहिक समाचार पत्र ''राजस्थान केसरी'' व सक्रिय कार्यकर्ताओं ...

THE SCHEDULED AREAS Villages of Udaipur district - अनुसूचित क्षेत्र में उदयपुर जिले के गाँव

अनुसूचित क्षेत्र में उदयपुर जिले के गाँव- अनुसूचित क्षेत्र में सम्मिलित उदयपुर जिले की 8 पूर्ण तहसीलें एवं तहसील गिर्वा के 252, तहसील वल्लभनगर के 22 व तहसील मावली के 4 गांव सम्मिलित किए गए हैं। ये निम्नानुसार है- 1. उदयपुर जिले की 8 पूर्ण तहसीलें (कोटड़ा, झाडोल, सराड़ा, लसाड़िया, सलूम्बर, खेरवाड़ा, ऋषभदेव, गोगुन्दा) - 2. गिर्वा तहसील (आंशिक) के 252 गाँव - S. No. GP Name Village Name Village Code Total Population Total Population ST % of S.T. Pop to Total Pop 1 AMBERI AMBERI 106411 3394 1839 54.18 2 AMBERI BHEELON KA BEDLA 106413 589 573 97.28 3 AMBERI OTON KA GURHA 106426 269 36 13.38 4 AMBERI PRATAPPURA 106427 922 565 61.28 5 CHEERWA CHEERWA 106408 1271 0 0.00 6 CHEERWA KARELON KA GURHA 106410 568 402 70.77 7 CHEERWA MOHANPURA 106407 335 313 93.43 8 CHEERWA SARE 106406 2352 1513 64.33 9 CHEERWA SHIVPURI 106409 640 596 93.13 10 DHAR BADANGA 106519 1243 1243 100.00 11 DHAR BANADIYA 106...