Skip to main content

"सारेगामा लिटिल चैम्प" विजेता जयपुर के "अजमत हुसैन" को 11 लाख का पुरस्कार

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने जीटीवी के रियलिटी शो "सारेगामा लिटिल चैम्प" प्रतियोगिता के विजेता जयपुर के नन्हे उस्ताद "अजमत हुसैन" को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित करते हुए उसे राजस्थान आवासन मंडल की एमआईजी श्रेणी का एक फ्लेट दिया तथा 11 लाख रुपए की फिक्स डिपोजिट करवाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने जयपुर के जवाहर कला केन्द्र में आयोजित "अजमत हुसैन सम्मान समोराह" में उसके गुरू तथा पिता जाफर हुसैन को 51 हजार रुपए एवं कार्यक्रम में अपनी गायन प्रतिभा प्रदर्शित करने वाले युवा व किशोर कलाकारों मास्टर जावेद, मोअज्जम, इमरान, शिवानी जोशी तथा मास्टर रूदाक्ष अग्रवाल को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5 5 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा भी की।
उन्होंने कहा कि छोटी उम्र में अजमत ने लिटिल चैम्प बनकर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। आज के युग में संगीत के ऐसे मंच मिल जाते हैं जहां कलाकार अपना मुकाम हासिल कर सकें और अजमत ने ऐसे ही एक मंच से बेहतरीन सफलता पाई। उन्होंने कहा कि यह उनके बुजुर्गों का आशीर्वाद तथा स्वयं की लगन, मेहनत व समर्पण से संभव हुआ।
मुख्यमंत्री ने मथुरावालों की हवेली से निकले राजस्थान के विख्यात गायक अहमद हुसैन, मोहम्मद हुसैन, मशहूर कव्वाल शहीद, फरीद, अमीर शाबरी, उस्ताद हामिद हुसैन, नाजिम हुसैन तथा गजल गायक मोहम्मद वकील की उपलब्धियों की प्रशंसा की। साथ ही कहा कि राजस्थान ने संगीत के विभिन्न घरानों की अपनी पहचान है। पं. जसराज, डागर बंधु, पं. लक्ष्मण भट्ट तैलंग, बन्नो बेगम, गणपत लाल डांगी, रामलाल माथुर, स्व. जगजीत सिंह और विश्व मोहन भट्ट जैसे अनेक कलाकारों ने देश विदेश में अपने फन की छाप छोड़ी।
श्री गहलोत ने कहा कि भारत रत्न लता मंगेशकर ने भी कहा है कि राजस्थान की मिट्टी में संगीत की सुरीली सुगंध बसी हुई है। राजस्थान में जन्मे और विभाजन के समय पाकिस्तान चले जाने वाले सुप्रसिद्ध गजल गायक मेहंदी हसन एवं रेशमा की गायकी में भी राजस्थान की माटी की सौंधी खुशबू है।
इससे पहले पर्यटन कला और संस्कृति मंत्री श्रीमती बीना काक ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में ऊर्जा व सूचना एवं जनसम्फ मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री ए.ए. खान, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती मंजू मेघवाल, आर.टी.डी.सी. के चेयरमैन श्री रणवीर धनकड, जस्टिस आर.एस. चौहान, मोहन वीणा वादक पं. विश्व मोहन भट्ट, प्रसिद्ध फिल्मकार श्री मुजफ्फर अली सहित बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Main breeds of Indian horses - जानिये भारतीय घोड़ों की मुख्य नस्लें

Main breeds of Indian horses - भारतीय अश्वों की मुख्य नस्लें 1. मारवाड़ी (मालानी) घोड़े - मारवाड़ी घोड़े का इस्तेमाल राजाओं के ज़माने में युद्ध के लिए किया जाता था। इसलिए कहा जाता है कि इन घोड़ों के शरीर में राजघराने का लहू दौड़ता है। मालानी नस्ल के घोड़े अपनी श्रेष्ठ गुणवता के कारण देश-विदेश मे पहचान बना चुके हैं और इनकी खरीद-फरोख्त के लिए लोग बाड़मेर जिले के तिलवाड़ा मेले में पहुँचते है। पोलो एवं रेसकोर्स के लिए इन घोड़ों की माँग लगातार बढ़ रही है। दौड़ते समय मालानी नस्ल के घोड़े के पिछले पैर, अपने पैरों की तुलना में, अधिक गतिशील होने के कारण अगले पैरों से टक्कर मारते हैं, जो इसकी चाल की खास पहचान है। इनके ऊँचे कान आपस में टकराने पर इनका आकर्षण बढ़ जाता हैं और ये घोड़े कानों के दोनों सिरों से सिक्का तक पकड़ लेते हैं। चाल व गति में बेमिसाल इन घोड़ों की सुन्दरता, ऊँचा कद, मजबूत कद-काठी देखते ही बनती हैं। राजस्थान में  घोड़े जोधपुर, बाड़मेर, झालावाड़, राजसमन्द, उदयपुर, पाली एवं उदयपुर आदि स्थानों में पाये जाते है। जन्म स्थान :   इस नस्ल के घोड़ों का...