टेलीविजन के प्रसिद्ध रियलिटी शो 'बिग बॉस' में इस बार राजस्थानी रंग भी बिखरने लगे हैं। दिनांक 2 अक्टूबर से प्रारंभ हुए बिग बॉस-5 में प्रदेश की अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कालबेलिया नृत्यांगना गुलाबो सपेरा व जयपुर की लोकप्रिय टीवी अदाकारा जूही परमार (कुमकुम धारावाहिक की नायिका) मेहमान के रूप में शामिल हो गए हैं। अपने नृत्य से देश-विदेश में धूम मचा चुकी गुलाबो इस शो में परंपरागत कालबेलिया के राजस्थानी गेटअप में नजर आई। गुलाबो ने इस शो के ऑफर पर पहले तो मना कर दिया लेकिन फिर परिवार के समझाने पर शो में जाने को तैयार हो गई। वे अपने साथ परिवार के फोटो ले गई हैं। बदले फॉर्मेट में बिग बॉस-5 में शक्ति कपूर, पूजा बेदी, सोनाली नागरानी, निहिता बिस्वास, श्रद्धा शर्मा,रागेश्वरी, सोनिका कालीरमन, लक्ष्मी त्रिपाठी, पूजा मिश्रा, मनदीप, विदा समादाजई और महक चहल अन्य मेहमान हैं।
योजना का नाम- आस्था योजना प्रारंभ होने का वर्ष- 2004-05 लाभान्वित वर्ग- ऐसे परिवार जिनमें दो या दो से अधिक सदस्य ''40 प्रतिशत से अधिक विशेष योग्यजन (निःशक्त जन )'' है। योजना के तहत देय लाभ- आस्था योजना के अन्तर्गत आस्था कार्डधारी परिवार को बी.पी.एल. के समान सुविधाएं यथा- निःशुल्क चिकित्सा, राशन सामग्री, इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत निशुल्क आवास इत्यादि। पात्रता की शर्तें - 1. ऐसे परिवार जिनमें दो या दो से अधिक सदस्य 40 प्रतिशत से अधिक विशेष योग्यजन होने पर, उन परिवारों को आस्था कार्ड जारी किये जाते है। 2. परिवार की वार्षिक आय 1.20 लाख से अधिक नहीं है। वर्तमान में आस्था कार्डधारी परिवारों को राज्य सरकार के सभी संबंधित विभागों द्वारा BPL के लिये चलाई जा रही योजन...
Comments
Post a Comment
Your comments are precious. Please give your suggestion for betterment of this blog. Thank you so much for visiting here and express feelings
आपकी टिप्पणियाँ बहुमूल्य हैं, कृपया अपने सुझाव अवश्य दें.. यहां पधारने तथा भाव प्रकट करने का बहुत बहुत आभार