Skip to main content

राजस्थान सामान्य ज्ञान
आर. ए. एस. और अन्य परीक्षा उपयोगी राजस्थान समसामयिकी-)

‘रवींद्रनाथ टैगोर इंटरनेशनल पुरस्कार’ साहित्यकार रामपद चौधरी
को-


शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ प्लानिंग एंड मैनेजमेंट की ओर से 1 करोड़ रुपए का ‘रवींद्रनाथ टैगोर इंटरनेशनल पुरस्कार’ प्रारंभ किया गया है। इसका प्रथम पुरस्कार दिल्ली के बंगाली साहित्य के ख्यातिलब्ध साहित्यकार रामपद चौधरी को प्रदान किया गया है। देश में मानवीय मूल्यों के लिए कार्य करने व आर्थिक पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के उन्हें यह पुरस्कार दिया गया।

"कथा पुरूष यादवेन्द्र शर्मा 'चन्द्र' पुरस्कार" डॉ राजेन्द्र मोहन भटनागर को-

यादवेन्द्र शर्मा "चन्द्र " स्मृति न्यास की ओर से उदयपुर के उपन्यासकार डॉ. राजेन्द्र मोहन भटनागर को उनके उपन्यास "कुली बैरिस्टर" पर दिनांक 20 अगस्त 2011 को कथा पुरूष यादवेन्द्र शर्मा "चन्द्र" पुरस्कार प्रदान किया गया। बीकानेर में आयोजित किए गए एक समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. बी. डी. कल्ला ने पुरस्कार के अंतर्गत डॉ. भटनागर को 11 हजार रूपए, अभिनंदन पत्र, शॉल, श्रीफल, प्रतीक चिह्न एवं साहित्य प्रदान किया गया।

निःशक्त जन का भविष्य निधि अंशदान केंद्र सरकार करेगी वहन

तीन या उससे अधिक वर्षो से कार्यरत नि:शक्त कर्मचारियों को नियोजित करने वाले नियोक्ताओं के हिस्से का भविष्य निधि अंशदान केंद्र सरकार वहन करेगी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय अधिकारियों ने अपने क्षेत्र में संचालित प्रतिष्ठानों से ऐसे नि:शक्त कर्मचारियों की सूची मांगी है। इस योजना में पात्र नि:शक्त अभ्यर्थी की वेतन सीमा 25 हजार रुपए से अधिक मान्य नहीं होगी। कर्मचारी को अधिकृत चिकित्सा बोर्ड द्वारा जारी विकलांगता का प्रमाण पत्र देना होगा। योजना में उन कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा जो एक अप्रैल 2008 या उसके बाद सेवा में लगे हैं। योजना में पूर्ण दृष्टिहीनता, कम दिखाई देना, कोढ़ जिसका इलाज हो चुका हो, बधिरता, पोलियो ग्रस्त अपंगता, अविकसित मानसिक स्थिति एवं मनोरोग वाले कर्मचारी शामिल हैं। यह सुविधा निशक्त व्यक्ति (समान अवसर, अधिकारों का संरक्षण एवं पूर्ण भागीदारी) अधिनियम 1995 के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही है।
योजना के तहत लाभ तीन वर्ष के लिए मिलेगा। इसके उपरांत कर्मचारी को अपना अंश स्वयं जमा कराना होगा। इस योजना का उद्देश्य नियोक्ताओं को नि:शक्त व्यक्तियों को नौकरी देने के लिए प्रोत्साहित करना है।

केंद्रीय साहित्य अकादमी का राजस्थानी बाल साहित्य पुरस्कार हरीश बी.शर्मा को

केंद्रीय साहित्य अकादमी का राजस्थानी बाल साहित्य पुरस्कार दैनिक भास्कर, हनुमानगढ़ के संपादकीय प्रभारी हरीश बी. शर्मा को उनकी कृति ‘सतोलियो’ के लिए दिया जाएगा। पुरस्कार समारोह नवंबर में होगा। पुरस्कार के रूप में 50,000 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। अकादमी की त्रिशूर में आयोजित बैठक में यह घोषणा की गई। शर्मा को इससे पहले नाट्य क्षेत्र में प्रतिष्ठित देवीलाल सामर पुरस्कार भी मिला है। हिंदी व राजस्थानी में समान रूप से सृजनरत शर्मा की चार कृतियां प्रकाशित हैं तथा 12 नाटकों का मंचन हुआ है। पुरस्कृत कृति में बच्चों के लिए सात राजस्थानी कहानियों का संग्रह है।

Comments

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Main breeds of Indian horses - जानिये भारतीय घोड़ों की मुख्य नस्लें

Main breeds of Indian horses - भारतीय अश्वों की मुख्य नस्लें 1. मारवाड़ी (मालानी) घोड़े - मारवाड़ी घोड़े का इस्तेमाल राजाओं के ज़माने में युद्ध के लिए किया जाता था। इसलिए कहा जाता है कि इन घोड़ों के शरीर में राजघराने का लहू दौड़ता है। मालानी नस्ल के घोड़े अपनी श्रेष्ठ गुणवता के कारण देश-विदेश मे पहचान बना चुके हैं और इनकी खरीद-फरोख्त के लिए लोग बाड़मेर जिले के तिलवाड़ा मेले में पहुँचते है। पोलो एवं रेसकोर्स के लिए इन घोड़ों की माँग लगातार बढ़ रही है। दौड़ते समय मालानी नस्ल के घोड़े के पिछले पैर, अपने पैरों की तुलना में, अधिक गतिशील होने के कारण अगले पैरों से टक्कर मारते हैं, जो इसकी चाल की खास पहचान है। इनके ऊँचे कान आपस में टकराने पर इनका आकर्षण बढ़ जाता हैं और ये घोड़े कानों के दोनों सिरों से सिक्का तक पकड़ लेते हैं। चाल व गति में बेमिसाल इन घोड़ों की सुन्दरता, ऊँचा कद, मजबूत कद-काठी देखते ही बनती हैं। राजस्थान में  घोड़े जोधपुर, बाड़मेर, झालावाड़, राजसमन्द, उदयपुर, पाली एवं उदयपुर आदि स्थानों में पाये जाते है। जन्म स्थान :   इस नस्ल के घोड़ों का...