Skip to main content

यूनेस्को के अनुसार भारत के विश्व धरोहर स्थल

1972 में यूनेस्को की सामान्य सभा ने विश्व सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए एक कन्वेशन गठित करने का पूर्ण उत्साह के साथ एक प्रस्ताव स्वीकार किया | इसके मुख्य उद्देश्य निम्नांकित हैं –

1- विश्व सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहरों को परिभाषित करना |
2- विशिष्ट रूचि और वैश्विक मूल्यों वाले स्थलों एवं स्मारकों की सदस्य देशों से जानकारी प्राप्त कर सूचीबद्द करना |
3- विश्व सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण के उपाय करना |
4- भावी पीढ़ी के लिए विश्व सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहरों के खजाने के संरक्षण के लिए विभिन्न देशों एवं लोगों के मध्य सहयोग वृद्धि करने का प्रयास करना |

विश्व धरोहर स्थलों की सूची में अभी 812 सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक महत्त्व के स्थल सम्मिलित हैं | इनमें 628 सांस्कृतिक और 160 प्राकृतिक एवं 24 मिश्रित प्रकृति के धरोहर स्थलों को शामिल किया गया हैं | भारत विश्व धरोहर का 1977 से सक्रिय सदस्य है तथा अन्य अंतर्राष्ट्रीय अभिकरणों जैसे - ICOMOS (International Council on Monuments and Sites), IUCN (International Union for the Conservation of Nature and Natural Resources) और ICCROM (International Centre for the study of Preservation and Restoration of Cultural Property) के साथ सहयोग करते हुए संरक्षण कार्य कर रहा है |

भारत में 32 विश्व धरोहर स्थल हैं जिनमें से 25 सांस्कृतिक एवं 7 प्राकृतिक महत्त्व के स्थल हैं-

(अ) सांस्कृतिक स्थल (Cultural Sites )

1. अजंता गुफाएं- महाराष्ट्र (1983)

2. एल्लोरा गुफाएं- महाराष्ट्र (1983)

3. आगरा का किला- उत्तर प्रदेश (1983)

4. ताज महल, आगरा- उत्तर प्रदेश (1983)

5. कोणार्क - सूर्य मंदिर,ओडिशा (1984)

6. महाबलीपुरम के स्मारक समूह- तमिलनाडु (1984)

7. ओल्ड गोवा के चर्च और कॉन्वेंट- गोवा (1986)

8. खजुराहो के मंदिर-मध्यप्रदेश (1986)

9. हम्पी के स्मारक समूह- कर्नाटक (1986)

10. फतेहपुर सीकरी- उत्तर प्रदेश (1986)

11. पटठदकल के स्मारक-  कर्नाटक (1987)

12. एलिफेंटा गुफाएं-  महाराष्ट्र (1987)

13. महान चोल मंदिर- तंजावुर, तमिलनाडु (1987 व 2004)

14. साँची बौद्ध स्तूप व स्मारक- मध्यप्रदेश (1989)

15. हुमायूँ का मकबरा- दिल्ली (1993)

16. कुतब मीनार एवं स्मारक- दिल्ली (1993)

17. महाबोधि मंदिर- बौद्ध गया, बिहार (1999 व 2002)

18. भीमबेटका की गुफाएं- मध्यप्रदेश (2003)

19. चंपानेर पावागढ़ पुरातत्व पार्क- गुजरात (2004)

20. भारतीय पर्वतीय रेलवे-  पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे ), तमिलनाडु में (नीलगिरि माउंटेन रेलवे), कालका-शिमला रेलवे, हिमाचल प्रदेश (1999, 2005)

21. छत्रपति शिवाजी टर्मीनस (पूर्व विक्टोरिया टर्मीनस), मुंबई (2004)

22. लाल किला- दिल्ली (2007)

23. जंतर मंतर- जयपुर, राजस्थान (2010)

24. राजस्थान के पहाड़ी किले- राजस्थान (2013)

25. रानी का वाव - गुजरात (2014)

(ब) प्राकृतिक धरोहर ( Natural Sites )-

1. काजीरंगा नेशनल पार्क - आसाम (1985)

2. मानस वन अभयारण्य- आसाम (1985)

3. केवलादेव नेशनल पार्क भरतपुर - राजस्थान (1985)

4. सुंदरवन नेशनल पार्क- पश्चिम बंगाल (1987)

5. नंदा देवी और फूलो की घाटी नेशनल पार्क- उत्तराखंड (1988)

6. पश्चिमी घाट - महाराष्ट्र (2012)

7. वृहत हिमालय राष्ट्रीय पार्क - हिमाचल प्रदेश (2014)

केवलादेव नेशनल पार्क भरतपुर

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Main breeds of Indian horses - जानिये भारतीय घोड़ों की मुख्य नस्लें

Main breeds of Indian horses - भारतीय अश्वों की मुख्य नस्लें 1. मारवाड़ी (मालानी) घोड़े - मारवाड़ी घोड़े का इस्तेमाल राजाओं के ज़माने में युद्ध के लिए किया जाता था। इसलिए कहा जाता है कि इन घोड़ों के शरीर में राजघराने का लहू दौड़ता है। मालानी नस्ल के घोड़े अपनी श्रेष्ठ गुणवता के कारण देश-विदेश मे पहचान बना चुके हैं और इनकी खरीद-फरोख्त के लिए लोग बाड़मेर जिले के तिलवाड़ा मेले में पहुँचते है। पोलो एवं रेसकोर्स के लिए इन घोड़ों की माँग लगातार बढ़ रही है। दौड़ते समय मालानी नस्ल के घोड़े के पिछले पैर, अपने पैरों की तुलना में, अधिक गतिशील होने के कारण अगले पैरों से टक्कर मारते हैं, जो इसकी चाल की खास पहचान है। इनके ऊँचे कान आपस में टकराने पर इनका आकर्षण बढ़ जाता हैं और ये घोड़े कानों के दोनों सिरों से सिक्का तक पकड़ लेते हैं। चाल व गति में बेमिसाल इन घोड़ों की सुन्दरता, ऊँचा कद, मजबूत कद-काठी देखते ही बनती हैं। राजस्थान में  घोड़े जोधपुर, बाड़मेर, झालावाड़, राजसमन्द, उदयपुर, पाली एवं उदयपुर आदि स्थानों में पाये जाते है। जन्म स्थान :   इस नस्ल के घोड़ों का...