Skip to main content

जयपुर के सेन्ट्रल पार्क पर 206 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लहराने की स्वीकृति

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने सेन्ट्रल पार्क में म्यूजिकल फाउन्टेन के पास 206 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना करने की स्वीकृति प्रदान की है।
जयपुर राजस्थान का ऐसा पहला शहर है, जहां इतनी ऊंचाई पर यह ध्वज लगाया जाएगा। इससे पूर्व इस फाउन्डेशन द्वारा अन्य राज्यों हरियाणा, ओडीसा, कर्नाटक एवं केरल में भी 206 फीट ऊंचाई के ध्वज लगाये जा चुके हैं।
इस संदर्भ में गैर लाभकारी संस्था ''फ्लैग फाउन्डेशन ऑफ इण्डिया'' द्वारा जयपुर में 206 फीट ऊंचाई पर ''मोन्यूमैन्टल फ्लैग'' स्थापित करने के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने का मुख्यमंत्री से आग्रह किया था।
फ्लैग फाउन्डेशन ऑफ इण्डिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, आयुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण एवं वास्तुविद के साथ विभिन्न स्थानों का निरीक्षण करने के पश्चात् समस्त बिन्दुओं को ध्यान में रखते हुए सेन्ट्रल पार्क में म्यूजिकल फाउन्टेन के समीप स्थान को सबसे उपयुक्त पाया गया। सेन्ट्रल पार्क शहर के केन्द्र में स्थित होने से यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग इसे देख सकेंगे तथा इसमें पर्याप्त स्थान उपलब्ध होने के कारण राष्ट्रीय समारोहों के समय भी बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो सकेंगे। इस स्थान के आस-पास कोई ऊंची बिल्डिंग नहीं होने से इस भव्य गौरवपूर्ण राष्ट्रीय ध्वज को काफी दूरी से भी देखा जाना संभव हो सकेगा। सेन्ट्रल पार्क के लिए फ्लैग फाउन्डेशन ऑफ इण्डिया ने भी अपनी सहमति दी है।
फ्लैग फाउन्डेशन ऑफ इण्डिया द्वारा 206 फीट ऊंचे खंभे पर 72 x 48 फीट का राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करने एवं उस पर रोशनी आदि का कार्य करवाने के बाद यह ध्वज राज्य सरकार को सौंप दिया जायेगा। इस भव्य राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना का कार्य 2 अक्टूबर, 2011 तक पूर्ण कराया जाना प्रस्तावित है।

Comments

Popular posts from this blog

Aastha Scheme of Rajashan - आस्था योजना, राजस्थान Aasha Scheme of Rajashan

योजना का नाम-                 आस्था योजना     प्रारंभ होने का वर्ष-              2004-05   लाभान्वित वर्ग-        ऐसे परिवार जिनमें दो या दो से अधिक सदस्य ''40 प्रतिशत से अधिक विशेष योग्यजन (निःशक्त जन )'' है।    योजना के तहत देय लाभ-   आस्था योजना के अन्तर्गत आस्था कार्डधारी परिवार को बी.पी.एल. के समान सुविधाएं यथा-  निःशुल्क चिकित्सा,  राशन सामग्री,  इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत निशुल्क आवास इत्यादि।   पात्रता की शर्तें -   1. ऐसे परिवार जिनमें दो या दो से अधिक सदस्य 40 प्रतिशत से अधिक विशेष योग्यजन होने पर, उन परिवारों को आस्था कार्ड जारी किये जाते है।   2. परिवार की वार्षिक आय 1.20 लाख से अधिक नहीं है। वर्तमान में आस्था कार्डधारी परिवारों को राज्य सरकार के सभी संबंधित विभागों द्वारा BPL के लिये चलाई जा रही योजन...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...