Skip to main content

प्रतियोगी परीक्षाओं में आए राजस्थान सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

1. राजस्थान के किस जिले में हडप्पा पूर्व सभ्यता के व्यापक अवशेष प्राप्त हुए हैं?
A. हनुमानगढ़
B. गंगानगर
C. बीकानेर
D. चुरु
उत्तर- A

2. महाराणा सांगा और बाबर के बीच खानवा का युद्ध सन् 1527 ई. में किस जिले में हुआ?
A. भरतपुर
B. दौसा
C. अलवर
D. चित्तौड़गढ़
उत्तर- A

3. निम्नांकित में से किस जिले की सीमा पाकिस्तान से नहीं मिलती है?
A. बाड़मेर
B. जैसलमेर
C. जोधपुर
D. गंगानगर
उत्तर- C

4. उड़न गिलहरियां किस अभयारण्य में पाई जाती है?
A. जयसमंद में
B. दर्रा में
C. सीतामाता में
D. रामगढ़ में
उत्तर- C

5. सुरभि मिश्रा किस खेल की खिलाड़ी है?
A. स्क्वेश
B. कबड्डी
C. बैडमिंटन
D. हॉकी
उत्तर- A

6. क्षेत्रफल की दृष्टि से राज्य का सबसे बड़ा संभाग है?
A. भरतपुर
B. उदयपुर
C. जोधपुर
D. जयपुर
उत्तर- C

7. प्रसिद्ध कलाविद् कृपालसिंह शेखावत किस हस्तशिल्प कला से हैं?
A. फड़ चित्रकला
B. थेवा कला
C. मांड गायकी
D. ब्लू पॉटरी
उत्तर- D

8. प्रसिद्ध लोककथा संग्रह "बातां री फुलवारी" के रचयिता हैं-
A. कोमल कोठारी
B. विजयदान देथा
C. केसरीसिंह बारहठ
D. सूर्यमल्ल मिश्रण
उत्तर- B

9. टाइगरमैन के नाम से विख्यात पर्यावरणविद् थे-
A. राजेन्द्र सिंह
B. फतह सिंह राठौड़
C. अमृता देवी
D. सुंदर लाल बहुगुणा
उत्तर- B

10. राजस्थान में रतनजोत (जेट्रॉफा) से बायो डीजल बनाने का प्रथम प्लांट मार्च 2006 में झामर कोटड़ा उदयपुर में किसके द्वारा स्थापित किया गया?
A. ऊर्जा विभाग द्वारा
B. राजस्थान राज्य माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड द्वारा
C. कृषि निदेशालय द्वारा
D. अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा
उत्तर- B

Comments

Post a Comment

Your comments are precious. Please give your suggestion for betterment of this blog. Thank you so much for visiting here and express feelings
आपकी टिप्पणियाँ बहुमूल्य हैं, कृपया अपने सुझाव अवश्य दें.. यहां पधारने तथा भाव प्रकट करने का बहुत बहुत आभार

Popular posts from this blog

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Aastha Scheme of Rajashan - आस्था योजना, राजस्थान Aasha Scheme of Rajashan

योजना का नाम-                 आस्था योजना     प्रारंभ होने का वर्ष-              2004-05   लाभान्वित वर्ग-        ऐसे परिवार जिनमें दो या दो से अधिक सदस्य ''40 प्रतिशत से अधिक विशेष योग्यजन (निःशक्त जन )'' है।    योजना के तहत देय लाभ-   आस्था योजना के अन्तर्गत आस्था कार्डधारी परिवार को बी.पी.एल. के समान सुविधाएं यथा-  निःशुल्क चिकित्सा,  राशन सामग्री,  इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत निशुल्क आवास इत्यादि।   पात्रता की शर्तें -   1. ऐसे परिवार जिनमें दो या दो से अधिक सदस्य 40 प्रतिशत से अधिक विशेष योग्यजन होने पर, उन परिवारों को आस्था कार्ड जारी किये जाते है।   2. परिवार की वार्षिक आय 1.20 लाख से अधिक नहीं है। वर्तमान में आस्था कार्डधारी परिवारों को राज्य सरकार के सभी संबंधित विभागों द्वारा BPL के लिये चलाई जा रही योजन...

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...