Skip to main content

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज-
Rajasthan General Knowledge Quiz-
10 जुलाई, 2011

1. नदियों की अधिकता के कारण किसे " सौ टापूओं का क्षेत्र " कहा जाता है?

अ. उदयपुर
ब. जयपुर
स. बाँसवाड़ा
द. कोटा

उत्तर- स

2. स्वर्णगिरि किस क्षेत्र का पुराना नाम है?

अ. नागौर
ब. जालौर
स. जैसलमेर
द. गंगानगर

उत्तर- ब

3. निम्न में से कौनसी नदी अरब सागरीय प्रवाह प्रणाली की है?

अ. बनास
ब. बाणगंगा
स. पार्वती
द. माही

उत्तर- द

4. सोम, जाखम और माही नदियों के संगम पर लगने वाला मेला है-

अ. भूरिया बाबा का मेला
ब. वेणेश्वर का मेला
स. पुष्कर मेला
द. बाबा रामदेव का मेला

उत्तर- ब

5. प्राचीन सभ्यता के अवशेष गणेश्वर का टीला किस जिले में स्थित है?

अ. उदयपुर
ब. गंगानगर
स. सीकर
द. बाड़मेर

उत्तर- स

6. लीलड़ी, सूकड़ी, जवाई, जोजरी व बांडी नदियाँ किस नदी की सहायक नदियाँ हैं?

अ. बनास
ब. लूनी
स. चंबल
द. घग्गर

उत्तर- ब

7. उदयपुर राजसमंद क्षेत्र की सबसे बड़ी पर्वत चोटी है-

अ. अचलगढ़
ब. जरगा
स. कुंभलगढ़
द. तारागढ़

उत्तर- ब

8. लूनी नदी का उद्गम स्थल नाग पहाड़ किस जिले में स्थित है?

अ. पाली
ब. अजमेर
स. नागौर
द. जोधपुर

उत्तर- ब

9. किस झील को ढेबर झील भी कहते हैं?

अ. कायलाना
ब. राजसमंद
स. जयसमंद
द. आनासागर

उत्तर- स

10. उदयपुर की पश्चिमी पहाड़ियों से निकल कर केवल 44 किमी खंभात की खाड़ी में गिरने वाली नदी है-

अ. साबरमती
ब. माही
स. बनास
द. आयड़

उत्तर- अ

Comments

  1. दिमाग को तथ्यों का गोदाम बनाती है इस तरह की शिक्षण प्रणाली... इसकी मदद से आप एक दूम हिलाने वाला सरकारी मुलाजिम, या अफसर तो बना सकते हैं पर लेरी पेज, सरगी बेन (गूगल निर्माता द्वय) या मार्क जुकरबर्ग (फेसबुक निर्माता) जैसा जीनिअस कभी नहीं बना सकते

    ReplyDelete
  2. True guidance is like a small lamp in a dark forest. It doesn't show evrything at once, but gives enough light for the next step to be Safe.

    ReplyDelete
  3. आपका कमेंट अच्छा लगा किंतु आपने अपना परिचय नहीं दिया। आपका कहना बहुत हद तक सही है। इस मुद्दे पर आपसे चर्चा करनी पड़ेगी। इस शिक्षा व्यवस्था को बदलना है तो इसके लिए आपको अभी बहुत लंबा सफर तय करना पड़ेगा। इन्हीं सभी मुद्दों पर एक राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 में आई, उसने बहुत सी ऐसी बातें कही, लेकिन उसे शिक्षा जगत से जुड़े कितने लोग इन सभी बातों को इतने बरस बाद कितना समझ पाए। शिक्षा के महत्वपूर्ण अभिकरण एनसीईआरटी और सीबीएसई द्वारा क्या इसकी पूरी तरह से पालना की गई। सीबीएसई ने सीसीई के नाम पर क्या दिया? इसकी समीक्षा की गई क्या? क्या आकलन (मूल्यांकन) की व्यवस्था में NCF के अनुरूप परिवर्तन हो पाया है। विद्यालयों में शिक्षण की प्रक्रिया में उस तरह से व्यवहार हो पाया है? प्रश्न बहुत सारे है।

    ReplyDelete
  4. लो इस बात पर चलने वाला एक तो मिला। ऐसे बहुत सारे हैं यहाँ। Shree Bose won the 17- to 18-year-old age group in Google’s First Global Science Fair.

    http://mashable.com/2011/07/12/google-science-fair-photos/

    ReplyDelete

Post a Comment

Your comments are precious. Please give your suggestion for betterment of this blog. Thank you so much for visiting here and express feelings
आपकी टिप्पणियाँ बहुमूल्य हैं, कृपया अपने सुझाव अवश्य दें.. यहां पधारने तथा भाव प्रकट करने का बहुत बहुत आभार

Popular posts from this blog

राजस्थान का प्रसिद्ध हुरडा सम्मेलन - 17 जुलाई 1734

हुरडा सम्मेलन कब आयोजित हुआ था- मराठा शक्ति पर अंकुश लगाने तथा राजपूताना पर मराठों के संभावित आक्रमण को रोकने के लिए जयपुर के सवाई जयसिंह के प्रयासों से 17 जुलाई 1734 ई. को हुरडा (भीलवाडा) नामक स्थान पर राजपूताना के शासकों का एक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसे इतिहास में हुरडा सम्मेलन के नाम  जाता है।   हुरडा सम्मेलन जयपुर के सवाई जयसिंह , बीकानेर के जोरावर सिंह , कोटा के दुर्जनसाल , जोधपुर के अभयसिंह , नागौर के बख्तसिंह, बूंदी के दलेलसिंह , करौली के गोपालदास , किशनगढ के राजसिंह के अलावा के अतिरिक्त मध्य भारत के राज्यों रतलाम, शिवपुरी, इडर, गौड़ एवं अन्य राजपूत राजाओं ने भाग लिया था।   हुरडा सम्मेलन की अध्यक्षता किसने की थी- हुरडा सम्मेलन की अध्यक्षता मेवाड महाराणा जगतसिंह द्वितीय ने की।     हुरडा सम्मेलन में एक प्रतिज्ञापत्र (अहदनामा) तैयार किया गया, जिसके अनुसार सभी शासक एकता बनाये रखेंगे। एक का अपमान सभी का अपमान समझा जायेगा , कोई राज्य, दूसरे राज्य के विद्रोही को अपने राज्य में शरण नही देगा ।   वर्षा ऋत...

THE SCHEDULED AREAS Villages of Udaipur district - अनुसूचित क्षेत्र में उदयपुर जिले के गाँव

अनुसूचित क्षेत्र में उदयपुर जिले के गाँव- अनुसूचित क्षेत्र में सम्मिलित उदयपुर जिले की 8 पूर्ण तहसीलें एवं तहसील गिर्वा के 252, तहसील वल्लभनगर के 22 व तहसील मावली के 4 गांव सम्मिलित किए गए हैं। ये निम्नानुसार है- 1. उदयपुर जिले की 8 पूर्ण तहसीलें (कोटड़ा, झाडोल, सराड़ा, लसाड़िया, सलूम्बर, खेरवाड़ा, ऋषभदेव, गोगुन्दा) - 2. गिर्वा तहसील (आंशिक) के 252 गाँव - S. No. GP Name Village Name Village Code Total Population Total Population ST % of S.T. Pop to Total Pop 1 AMBERI AMBERI 106411 3394 1839 54.18 2 AMBERI BHEELON KA BEDLA 106413 589 573 97.28 3 AMBERI OTON KA GURHA 106426 269 36 13.38 4 AMBERI PRATAPPURA 106427 922 565 61.28 5 CHEERWA CHEERWA 106408 1271 0 0.00 6 CHEERWA KARELON KA GURHA 106410 568 402 70.77 7 CHEERWA MOHANPURA 106407 335 313 93.43 8 CHEERWA SARE 106406 2352 1513 64.33 9 CHEERWA SHIVPURI 106409 640 596 93.13 10 DHAR BADANGA 106519 1243 1243 100.00 11 DHAR BANADIYA 106...

Scheduled Areas of State of Rajasthan - राजस्थान के अनुसूचित क्षेत्र का विवरण

राजस्थान के अनुसूचित क्षेत्र का विवरण (जनगणना 2011 के अनुसार)-   अधिसूचना 19 मई 2018 के अनुसार राजस्थान के दक्षिण पूर्ण में स्थित 8 जिलों की 31 तहसीलों को मिलाकर अनुसूचित क्षेत्र निर्मित किया गया है, जिसमें जनजातियों का सघन आवास है। 2011 की जनगणना अनुसार इस अनुसूचित क्षेत्र की जनसंख्या 64.63 लाख है, जिसमें जनजाति जनसंख्या 45.51 लाख है। जो इस क्षेत्र की जनसंख्या का 70.42 प्रतिशत हैं। इस क्षेत्र में आवासित जनजातियों में भील, मीणा, गरासिया व डामोर प्रमुख है। सहरिया आदिम जाति क्षेत्र- राज्य की एक मात्र आदिम जाति सहरिया है जो बांरा जिले की किशनगंज एवं शाहबाद तहसीलों में निवास करती है। उक्त दोनों ही तहसीलों के क्षेत्रों को सहरिया क्षेत्र में सम्मिलित किया जाकर सहरिया वर्ग के विकास के लिये सहरिया विकास समिति का गठन किया गया है। क्षेत्र की कुल जनसंख्या 2.73 लाख है जिसमें से सहरिया क्षेत्र की अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 1.02 लाख है जो क्षेत्र की कुल जनसंख्या का 37.44 प्रतिशत है।  अनुसूचित क्षेत्र में राजकीय सेवाओं में आरक्षण सम्बन्धित प्रावधान-  कार्मिक (क-...