Skip to main content

राजस्थान की योजनाएँ- मुख्यमंत्री बीपीएल जीवन रक्षा कोष योजना - Mukhya Mantri BPL Jeevan Raksha Kosh Yojana

बी.पी.एल. परिवारों को निःशुल्क चिकित्सा जाँच एवं उपचार उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार के आदेश दिनांक 29 जनवरी 2009 द्वारा "मुख्यमंत्री बी.पी.एल. जीवन रक्षा कोष" योजना लागू की गई।

इस योजना में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों सहित निम्नलिखित को शामिल किया गया है-
  • एचआईवी पीड़ित
  • वृद्धावस्था पेंशनर
  • विधवा
  • विकलांग
  • सहरिया कार्डधारी
  • आस्था कार्डधारी
  • अंत्योदय अन्न योजना एवं अन्नपूर्णा योजना के लाभार्थी
इस योजना के आउटडोर एवं इनडोर रोगियों को राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध चिकित्सालयों, जिला/सैटेलाइट अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों पर में रोग के निदान एवं उपचार की समस्त सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। इस योजना में खर्च की कोई सीमा नहीं रखी गई है।
इस योजना में समस्त बीपीएल परिवारों के रोगी निशुल्क उपचार के पात्र होते हैं। इस योजना में लाभ पाने के लिए रोगी को सभी स्तर के चिकित्सा संस्थानों में बी.पी.एल. कार्ड अथवा नरेगा कार्ड प्रस्तुत करना होता है।
उक्त प्रमाण पत्र भर्ती होने के समय उपलब्ध नहीं कराने की स्थिति में ऑनलाईन बी.पी.एल. सूची से मिलान कर तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाती है तथा 24 घण्टे में रोगी के सहायक को प्रमाण पत्र अथवा अन्य पहचान पत्र प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया जाता है।
इसमें सामान्य रोगों से ग्रस्त रोगियों का उपचार अथवा निदान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में किया जाता है लेकिन गंभीर बीमारियों का उपचार जिला चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज में संबद्ध चिकित्सालयों में किया जाता है।
यदि इन अस्पतालों में उपचार एवं निदान की सुविधा नहीं होने पर रोगी को एम्स, नई दिल्ली अथवा स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, चण्डीगढ़ भेजा जा सकता है।
निशुल्क चिकित्सा के लिए राज्य सरकार द्वारा पुनर्भरण के आधार पर मेडिकल रिलीफ समितियां औषधियाँ अपने स्तर पर क्रय करती है तथा आवश्यकता होने पर कृत्रिम अंग तथा उपकरण भी उपलब्ध कराए जाते हैं।
इस योजना में 1 जनवरी 2009 से 31 दिसंबर 2010 तक कुल 56.80 लाख रोगियों को 54.69 करोड़ रुपए के व्यय से निःशुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराई गई।
इस योजना की समस्त जानकारी, सूची व लेखा जोखा राज्य सरकार द्वारा एक ऑनलाइन सॉफ्टवेयर द्वारा उपलब्ध कराई गई है। इस सॉफ्टवेयर का लिंक निम्न हैं -
http://cmbpljrk.raj.nic.in/





Comments

Popular posts from this blog

Aastha Scheme of Rajashan - आस्था योजना, राजस्थान Aasha Scheme of Rajashan

योजना का नाम-                 आस्था योजना     प्रारंभ होने का वर्ष-              2004-05   लाभान्वित वर्ग-        ऐसे परिवार जिनमें दो या दो से अधिक सदस्य ''40 प्रतिशत से अधिक विशेष योग्यजन (निःशक्त जन )'' है।    योजना के तहत देय लाभ-   आस्था योजना के अन्तर्गत आस्था कार्डधारी परिवार को बी.पी.एल. के समान सुविधाएं यथा-  निःशुल्क चिकित्सा,  राशन सामग्री,  इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत निशुल्क आवास इत्यादि।   पात्रता की शर्तें -   1. ऐसे परिवार जिनमें दो या दो से अधिक सदस्य 40 प्रतिशत से अधिक विशेष योग्यजन होने पर, उन परिवारों को आस्था कार्ड जारी किये जाते है।   2. परिवार की वार्षिक आय 1.20 लाख से अधिक नहीं है। वर्तमान में आस्था कार्डधारी परिवारों को राज्य सरकार के सभी संबंधित विभागों द्वारा BPL के लिये चलाई जा रही योजन...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...