Skip to main content

भारत में शिक्षा की कुछ उपलब्धियाँ

1948-49

> विश्‍वविद्यालय शिक्षा आयोग का गठन : रिपोर्ट प्रस्तुत की।

1950

> भारत एक गणतंत्र बना : नए संविधान में दस वर्षों में 14 वर्ष तक के बच्चों को नि:शुल्क एवं
अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध कराने का प्रावधान।

1951

> दस वर्षो में होने वाली जनगणना में कुल साक्षरता दर 18.3% प्राप्त की गई,महिलाओं के लिए 8.9%

> खड़गपुर में प्रथम I.I.T. की स्थापना।

1952-53

> माध्यमिक शिक्षा आयोग का गठन, रिपोर्ट प्रस्‍तुत की।

1956

> संसद के अधिनियम द्वारा विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग की स्‍थापना।

> पंडित जवाहर लाल नेहरू ने I.I.T., खडगपुर में प्रथम दीक्षान्त भाषण दिया।

1958

> दूसरा I.I.T. मुम्बई में स्थापित।

1959

> कानपुर एवं चेन्नई में क्रमश: तीसरा एवं चौथा IIT स्थापित।

1961

> एनसीईआरटी की स्‍थापना।

> सभी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों के लिए समान विधि कार्यढांचा प्रदान करने हेतु संसद द्वारा IIT अधिनियम पारित।

> प्रथम दो IIM अहमदाबाद एवं कोलकाता में स्थापित किए गए।

1963

> पॉंचवां IIT दिल्ली में स्थापित किया गया।

1964-66

> शिक्षा आयोग की स्‍थापना, रिपोर्ट प्रस्‍तुत की।

1968

> शिक्षा आयोग की सिफारिशों के अनुसरण में प्रथम राष्ट्रीय शिक्षा नीति अपनाई गई।

1963

> तीसरा I.I.M. बंगलौर में स्थापित।

1975

> छह वर्ष तक के बच्चों के उचित विकास के लिए समेकित बाल विकास सेवा योजना प्रारम्भ।

1976

> 'शिक्षा' को 'राज्य' विषय से "समवर्ती" विषय में परिवर्तन करने हेतु संविधान संशोधन।

1984

> लखनऊ में चौथा IIM स्थापित।

1985

> संसद के अधिनियम द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्‍वविद्यालय की स्‍थापना।

1986

> नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को अपनाया|

1987-88

> राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 1986 के अनुसरण में केन्द्रीय सहायता प्राप्त योजनाएं जैसे 'ऑपरेशन ब्लैकबोर्ड', 'शैक्षिक प्रौद्योगिकी', 'माध्यमिक शिक्षा को व्यवसायोन्मुख बनाना' आदि प्रारम्भ की।

> संसद के अधिनियम द्वारा सांविधिक निकाय के रूप में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (AICTE) स्थापित।

> राष्ट्रीय साक्षरता मिशन प्रारम्भ।

1992

> आचार्य राममूर्ति समिति द्वारा समीक्षा के आधार पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 1986 में संशोधन|

1993

> संसद के अधिनियम द्वारा सांविधिक निकाय के रूप में राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद्।

1994

> प्राथमिक शिक्षा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए जिला प्राथमिक शिक्षा कार्यक्रम शुरू।

> उच्चतर शिक्षा की संस्थाओं का मूल्यांकन एवं प्रत्यायन करने के लिए विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद् (बंगलौर में मुख्यालय) की स्‍थापना।

> तकनीकी संस्थाओं एवं कार्यक्रमों का मूल्यांकन करने हेतु अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् द्वारा राष्ट्रीय मूल्यांकन बोर्ड स्थापित।

> गुवाहाटी में छठे IIT की स्‍थापना।

1995

> प्राथमिक स्कूलों में केन्द्रीय सहायता प्राप्त मध्याह्न भोजन योजना आरम्‍भ की गई, जिसके लिए मुफ्त अनाज के रूप में सहायता।

1996

> पाँचवाँ IIM कोझीकोड में स्‍थापित।

1998

>छठा IIM इंदौर में स्‍थापित।

2001

> दशकीय जनगणना में साक्षरता दर 65.4 % (समग्र), 53.7 % (महिला)

> पूरे देश में गुणवत्‍तापरक प्रारंभिक शिक्षा के सर्वसुलभीकरण हेतु सर्व शिक्षा अभियान प्रारंभ।

> रूड़की विश्‍वविद्यालय सातवें IIT में परिवर्तित।

2002

> मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा को मौलिक अधिकार बनाने के लिए संविधान संशोधन।

2003

> 17 क्षेत्रीय इंजीनियरिंग कालेज राष्‍ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्‍थानों में परिवर्तित।

2004

> गुणवत्‍तापरक बुनियादी शिक्षा के सर्वसुलभीकरण के लिए अतिरिक्‍त वित्‍त सहायता हेतु शिक्षा उपकर लगाया।

> मध्‍याहन भोजन योजना में कुकिंग लागत के लिए भी केन्‍द्रीय सहायता प्रदान करने हेतु संशोधन।

> शिक्षा को समर्पित उपग्रह "एडूसैट" छोड़ा गया।

2005

> संसद अधिनियम द्वारा राष्‍ट्रीय अल्‍पसंख्‍यक शैक्षणिक संस्‍था आयोग गठित।

> एनसीईआरटी द्वारा तैयार राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 स्वीकृत।

2006

> कोलकाता और पुणे में दो भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्‍थान स्‍थापित।

2007

> सातवां IIM शिलांग में स्‍थापित किया गया।

> मोहाली में एक भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्‍थान स्‍थापित किया गया।

> राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी अधिनियम द्वारा IITs को एक समान सांविधिक अवसंरचना के अंतर्गत लाया गया।

> राष्ट्रीय संस्‍कृत परिषद गठित।

> केन्‍द्रीय शैक्षिक संस्‍था (दाखिले में आरक्षण) अधिनियम अधिसूचित।

2009

> भारतीय संसद द्वारा निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम पारित।

Comments

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Main breeds of Indian horses - जानिये भारतीय घोड़ों की मुख्य नस्लें

Main breeds of Indian horses - भारतीय अश्वों की मुख्य नस्लें 1. मारवाड़ी (मालानी) घोड़े - मारवाड़ी घोड़े का इस्तेमाल राजाओं के ज़माने में युद्ध के लिए किया जाता था। इसलिए कहा जाता है कि इन घोड़ों के शरीर में राजघराने का लहू दौड़ता है। मालानी नस्ल के घोड़े अपनी श्रेष्ठ गुणवता के कारण देश-विदेश मे पहचान बना चुके हैं और इनकी खरीद-फरोख्त के लिए लोग बाड़मेर जिले के तिलवाड़ा मेले में पहुँचते है। पोलो एवं रेसकोर्स के लिए इन घोड़ों की माँग लगातार बढ़ रही है। दौड़ते समय मालानी नस्ल के घोड़े के पिछले पैर, अपने पैरों की तुलना में, अधिक गतिशील होने के कारण अगले पैरों से टक्कर मारते हैं, जो इसकी चाल की खास पहचान है। इनके ऊँचे कान आपस में टकराने पर इनका आकर्षण बढ़ जाता हैं और ये घोड़े कानों के दोनों सिरों से सिक्का तक पकड़ लेते हैं। चाल व गति में बेमिसाल इन घोड़ों की सुन्दरता, ऊँचा कद, मजबूत कद-काठी देखते ही बनती हैं। राजस्थान में  घोड़े जोधपुर, बाड़मेर, झालावाड़, राजसमन्द, उदयपुर, पाली एवं उदयपुर आदि स्थानों में पाये जाते है। जन्म स्थान :   इस नस्ल के घोड़ों का...