Skip to main content

राजस्थान का हस्तशिल्प मीनाकारी

राजस्थान का हस्तशिल्प मीनाकारी -

 

ज्वैलरी पर मीनाकारी के लिए जयपुर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। जयपुर में मीनाकारी की कला महाराजा मानसिंह प्रथम (1589-1614) द्वारा लाहौर से लाई गई थी। 

 

मीनाकारी का कार्य मूल्यवान व अर्द्धमूल्वान रत्नों तथा सोने व चांदी के आभूषणों पर किया जाता है। परंपरागत रूप से सोने पर मीनाकारी के लिए काले, नीले गहरे पीले नारंगी एवं गुलाबी रंग का प्रयोग किया जाता है। लाल रंग बनाने में जयपुर के मीनाकार कुशल हैं। मीनाकारी में फूल पत्ती, मोर आदि का प्रायः अंकन किया जाता है। जयपुर के अलावा राजसमंद जिले का नाथद्वारा भी मीनाकारी के लिए देश विदेश में प्रसिद्ध है। यहाँ पर भी सोने के आभूषणों और खिलौनों पर बड़ी सुंदर मीनाकारी की जाती है। यहाँ चाँदी के खिलौनों, बर्तनों एवं आभूषणों पर भी मीनाकारी की जाती है। कोटा के रेतवाली क्षेत्र में काँच पर विभिन्न रंगों से मीनाकारी की जाती है। बीकानेर में ऊँट की खाल पर स्वर्ण मीनाकारी की जाती है जिसे उस्ता कला के नाम से जाना जाता है। प्रतापगढ़ में भी यह कार्य दक्षता के साथ किया जाता है।

 

अन्य विशिष्ट तथ्य-

  1.  मीनाकारी की सर्वोत्कृष्ट कृति जयपुर में तैयार की जाती है जबकि कागज जैसे पतले परत पर मीनाकारी का कार्य बीकानेर के मीनाकार करते हैं।

  2.  थेवा कला (कांच के पर स्वर्ण मीनाकारी) के लिए प्रतापगढ़ प्रसिद्ध है।

  3.  संगमरमर पर मीनाकारी का कार्य जयपुर में होता है।

  4. कुंदन कला (सोने के आभूषणों में रत्नों की जड़ाई) का कार्य जयपुर तथा नाथद्वारा में बहुतायत से होता है।

  5. पीतल पर मीनाकारी का कार्य जयपुर तथा अलवर में बहुतायत से होता है।

  6. पीतल पर सूक्ष्म मीनाकारी के कार्य को "मुरादाबादी काम" कहा जाता है।

  7.  कोफ्तगिरी- फौलाद (स्टील) से बनी वस्तुओं पर सोने के तारों की जड़ाई को कोफ्तगिरी कहते हैं। कोफ्तगिरी का कार्य जयपुर तथा अलवर में अत्यधिक होता है।

  8.  कोफ्तगिरी की कला दमिश्क से पंजाब व गुजरात होते हुए राजस्थान में आई थी।

  9. तहनिशा - तहनिशा के कार्य में डिजाइन को गहरा खोद कर उसमें तार भर दिए जाते हैं। अलवर के तारसाज तथा उदयपुर के सिकलीगर यह कार्य करते हैं।

  10.  बीकानेर में चांदी के डिब्बे तथा किवाड़ की जोड़िया बनाने का काम बहुत प्रसिद्ध है।

  11. उदयपुर में व्हाइट मेटल के पशु पक्षी व फर्निचर बनाया जाता है।

 

Comments

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Main breeds of Indian horses - जानिये भारतीय घोड़ों की मुख्य नस्लें

Main breeds of Indian horses - भारतीय अश्वों की मुख्य नस्लें 1. मारवाड़ी (मालानी) घोड़े - मारवाड़ी घोड़े का इस्तेमाल राजाओं के ज़माने में युद्ध के लिए किया जाता था। इसलिए कहा जाता है कि इन घोड़ों के शरीर में राजघराने का लहू दौड़ता है। मालानी नस्ल के घोड़े अपनी श्रेष्ठ गुणवता के कारण देश-विदेश मे पहचान बना चुके हैं और इनकी खरीद-फरोख्त के लिए लोग बाड़मेर जिले के तिलवाड़ा मेले में पहुँचते है। पोलो एवं रेसकोर्स के लिए इन घोड़ों की माँग लगातार बढ़ रही है। दौड़ते समय मालानी नस्ल के घोड़े के पिछले पैर, अपने पैरों की तुलना में, अधिक गतिशील होने के कारण अगले पैरों से टक्कर मारते हैं, जो इसकी चाल की खास पहचान है। इनके ऊँचे कान आपस में टकराने पर इनका आकर्षण बढ़ जाता हैं और ये घोड़े कानों के दोनों सिरों से सिक्का तक पकड़ लेते हैं। चाल व गति में बेमिसाल इन घोड़ों की सुन्दरता, ऊँचा कद, मजबूत कद-काठी देखते ही बनती हैं। राजस्थान में  घोड़े जोधपुर, बाड़मेर, झालावाड़, राजसमन्द, उदयपुर, पाली एवं उदयपुर आदि स्थानों में पाये जाते है। जन्म स्थान :   इस नस्ल के घोड़ों का...