Skip to main content

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज -
4 मार्च 2011


1. अवैध एवं हथकढ़ मदिरा के कारोबार से जुड़े परिवारों के पुनर्वास हेतु उस महत्वकांक्षी योजना का नाम क्या है, जिसे सर्वप्रथम प्रायोगिक तौर पर जोधपुर जिले में लागू किया गया, लेकिन अब इस योजना को राजस्व के समस्त जिलों में चलाया जा रहा है?
उत्तर - नवजीवन योजना
2. राज्य में पहली बार पंचायत समिति स्तर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत कौनसा नया पद सृजित किया गया है?
उत्तर - सामाजिक सुरक्षा अधिकारी
3. जनसाधारण की समस्याओं और शिकायतों का पारदर्शिता एवं जबावदेही के साथ निस्तारण के लिए राज्य के सभी 244 उपखण्ड अधिकारी कार्यालयों में "ई-सुगम" प्रणाली किस दिनांक तक अनिवार्य रूप से प्रारम्भ करने का निर्णय सरकार द्वारा किया गया है?
उत्तर - 1 अप्रैल, 2011 तक
4. सवाई जयसिंह ने किस सन् में जयपुर नगर की स्थापना की थी जिसके वास्तुकार पं.विद्याधर भट्टाचार्य थे?
उत्तर - 1727 ई. में
5. मिर्जा राजा जयसिंह ने शिवाजी को औरंगजेब के दरबार में आने के लिए राजी किया तथा शिवाजी के साथ 11 जून, 1665 को एक संधि की थी, इस संधि को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर - पुरन्दर संधि
6. जयपुर प्रजामण्डल की स्थापना पहली बार 1931 में किसकी अध्यक्षता में हुई थी जिसे 1936-37 में जमनालाल बजाज की अध्यक्षता में पुनः संगठित किया गया?
उत्तर - कर्पूरचन्द पाटनी
7. विजयसिंह पथिक के नेतृत्व में हुआ बिजोलिया का किसान आंदोलन किस रियासत द्वारा लगाए गए करों के विरोध में हुआ था?
उत्तर - मेवाड़
8. डूंगरपुर व बांसवाड़ा के भीलों का आंदोलन गुरू गोविंदगिरि के नेतृत्व में हआ था। इसे किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर - भगत आंदोलन
9. कालबेलिया स्त्री पुरुष द्वारा युगल रूप में किए जाने वाले प्रेम कथा पर आधारित नृत्य का नाम क्या है?
उत्तर - शंकरिया नृत्य
10. अलवर में हरिजनों के उत्थान तथा स्वाधीनता के लिए जन जागरण करने का सर्वाधिक श्रेय किसे दिया जाता है?
उत्तर - पं. हरिनारायण शर्मा को
11. मराठी हस्तक्षेप से राजपूत राज्यों बचाने के लिए जयपुर के सवाई जयसिंह की पहल पर राजपूत राजाओं के 17 जुलाई, 1734 को आयोजित हुरड़ा सम्मेलन की अध्यक्षता किसने की थी?
उत्तर - उदयपुर के महाराणा जगतसिंह ने
12. जाट परिवार में जन्मे लोक संत धन्ना जी किस संत के शिष्य थे?
उत्तर - रामानंद के
13. मसूरिया साड़ी के निर्माण के लिए प्रसिद्ध जिले कौनसे है?
उत्तर - कोटा व बारां
14. भील लोगों द्वारा सिर पर बाँधा जाने वाला वस्त्र है?
उत्तर - पोतिया
15. किस किले को उदयपुर का मुकुट मणि भी कहते हैं?
उत्तर - सज्जनगढ़ को

Comments

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Main breeds of Indian horses - जानिये भारतीय घोड़ों की मुख्य नस्लें

Main breeds of Indian horses - भारतीय अश्वों की मुख्य नस्लें 1. मारवाड़ी (मालानी) घोड़े - मारवाड़ी घोड़े का इस्तेमाल राजाओं के ज़माने में युद्ध के लिए किया जाता था। इसलिए कहा जाता है कि इन घोड़ों के शरीर में राजघराने का लहू दौड़ता है। मालानी नस्ल के घोड़े अपनी श्रेष्ठ गुणवता के कारण देश-विदेश मे पहचान बना चुके हैं और इनकी खरीद-फरोख्त के लिए लोग बाड़मेर जिले के तिलवाड़ा मेले में पहुँचते है। पोलो एवं रेसकोर्स के लिए इन घोड़ों की माँग लगातार बढ़ रही है। दौड़ते समय मालानी नस्ल के घोड़े के पिछले पैर, अपने पैरों की तुलना में, अधिक गतिशील होने के कारण अगले पैरों से टक्कर मारते हैं, जो इसकी चाल की खास पहचान है। इनके ऊँचे कान आपस में टकराने पर इनका आकर्षण बढ़ जाता हैं और ये घोड़े कानों के दोनों सिरों से सिक्का तक पकड़ लेते हैं। चाल व गति में बेमिसाल इन घोड़ों की सुन्दरता, ऊँचा कद, मजबूत कद-काठी देखते ही बनती हैं। राजस्थान में  घोड़े जोधपुर, बाड़मेर, झालावाड़, राजसमन्द, उदयपुर, पाली एवं उदयपुर आदि स्थानों में पाये जाते है। जन्म स्थान :   इस नस्ल के घोड़ों का...