Skip to main content

समसामयिक घटनाचक्र

स्वर्णनगरी जैसलमेर में बहुरंगी लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजित हुआ मरू महोत्सव-


राजस्थान पर्यटन निगम तथा जिला प्रशासन के तत्वावधान में विश्वविख्यात तीन दिवसीय मरू महोत्सव स्वर्णनगरी जैसलमेर में 16 फरवरी को प्रारंभ हुआ।

>इसमें सर्वप्रथम शोभायात्रा निकाली गई जिसमें पारम्परिक वेशभूषा, आंचलिक संस्कृति, लोकजीवन, लोकवाद्यों, गीत-नृत्यों, मूमल-महेन्द्रा झांकियाँ शामिल थी। शोभायात्रा में शहनाई वादन, सजे-धजे ऊंटों पर सवार कलाकारों द्वारा बांकिया वादन व मशक वादन, मशहूर कलाकारों द्वारा कालबेलिया नृत्य, कच्छी घोड़ी नृत्य, गैर नृत्य, उत्तर-मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि लोकनृत्यों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। शोभायात्रा में सजे-धजे ऊंटों पर सवार बी.एस.एफ.के जांबाजों के दल भी थे।

>यहां वायुसेना के जांबाजों ने पैरा जंपिंग का प्रदर्शन कर पर्यटकों को हतप्रभ किया।

>इस मरू मेले के पहले दिन आयोजित प्रतिष्ठापूर्ण मिस्टर डेजर्ट प्रतियोगिता का खिताब श्यामदेव कल्ला ने जीता तथा मिस मूमल दिव्या जंगा बनी।

>दूसरे दिन दिनांक 17 फरवरी को देदानसर मैदान में महोत्सव में पहली बार लीडर नीतिन खन्ना के निर्देशन में एयरो मॉडल फ्लाईंग प्रदर्शन दर्शकों को मोहित कर गया।

>पणिहारी मटका रेस में महिलाओं को सिर पर रखी ईडाणी पर पानी से भरी हुई मटकी को उठाकर दौड़ लगाई। विदेशी महिलाओं सहित 19 महिलाओं ने इस रेस में भाग लिया, जिसमें ग्रामीण बालिका शीला विश्नोई प्रथम, मीरा मोयल द्वितीय एवं मिस रीना तृतीय रही।

>पुरुष व महिला रस्साकस्सी प्रतियोगिता में विदेशी पुरुषों एवं महिलाओं ने भारतीय मेजबानों पर विजयश्री हासिल की।

>मरु महोत्सव में ऊँट श्रृंगार प्रतियोगिता अत्यधिक आकर्षण का केन्द्र रही एवं दर्शक ऊँट के श्रृंगार से रूबरू हुए। ऊँटों को मोरी, गोरबन्ध, कंठमाल, लूम, परची, पिलाण, तंग, मोड़, पायल, घूघरा, पूँछ बंधनी इत्यादि श्रृंगारों से सजाया और उन पर सजे धजे सवार भी थे।

>भारतीय कैमल पोलो संघ एवं सीमा सुरक्षा बल की टीमों के मध्य खेले गए कैमल पोलो मैच में सीमा सुरक्षा बल की टीम ने 2 गोल दाग कर विजय प्राप्त की।

>शान-ए-मरूधरा प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।


>मरू महोत्सव का समापन
तीन दिवसीय मरू महोत्सव-2011 शुक्रवार 18 फरवरी को जैसलमेर से 40 किमी दूर स्थित 'सम' के मखमली धोरों पर "बेस्ट ऑफ राजस्थान" नामक भव्य सांस्कृतिक संध्या एवं शानदार आतिशबाजी के साथ सम्पन्न हुआ।


नागौर का प्रसिद्ध श्री रामदेव पशु मेला संपन्न

श्री रामदेव पशु मेला राज्य स्तरीय पशु मेला है जिसमें राज्य ही नहीं अपितु देश व विदेश से पर्यटक आते हैं। यह मेला नागौरी नस्ल के बैलो के लिये प्रसिद्व है। जिनकी ख्याति प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में भी है। यह मेला माघ शुक्ला प्रतिपदा 4 फरवरी से माघ शुक्ला पूर्णिमा 18 फरवरी तक आयोजित किया गया जिसमें चौकियों की स्थापना 1 फरवरी को, झण्डारोहण 4 फरवरी को, सफेद चिट्ठी 6 फरवरी से तथा पशु रवन्ना चिठ्ठी 11 फरवरी से शुरू की गई। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियों का आयोजन 8 से 10 फरवरी तक तथा उच्च स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम 4 से 10 फरवरी तक आयोजित किए गए। मेले में पशुओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन 8 व 9 फरवरी को हुआ तथा 10 फरवरी को पारितोषिक वितरित किए गए। मेले में आने वाले पशुपालकों एवं व्यापारियों के लिये आवास, सस्ती दर पर भोजन, पेयजल, रोशनी, सुरक्षा आदि के पुख्ता इंतजाम किए गए।
एशिया भर में प्रसिद्ध इस मेले में इस बार पशुओं की अच्छी खासी बिक्री हुई है। इस बार गत वर्ष की तुलना में अधिक पशुओं की आवक के कारण पिछले साल की तुलना में चार गुणा पशुओं की बिक्री हुई।

रामदेवरा में बाबा रामदेव का माघ मेला संपन्न

यूँ तो बाबा रामदेव जी का मुख्य मेला भाद्रपद शुक्ल द्वितीय से एकादशी तक होता है लेकिन रामदेवजी के माघ मेले का भी बहुत महत्व है। जैसलमेर जिले की पोकरण तहसील के रामदेवरा गांव में माघ शुक्ल एकम से माघ पूर्णिमा तक पखवाड़े भर चलने वाला बाबा रामदेव का यह माघ मेला दिनांक 4 फरवरी से चलकर 18 फरवरी 2011 को संपन्न हुआ। मेले में देश के कोने - कोने से आए हजारों श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पूर्णिमा के अवसर पर भी देश के विभिन्न भागों से आए श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार पहुंचकर समाधि के दर्शन किए। माघ मेले के अंतिम दिन अधिकांश श्रद्धालुओं ने रामदेवरा मंदिर के पास स्थित रामसरोवर में डुबकी लगाई। साथ ही गत दिनों संपन्न हुए विवाह समारोहों के बाद राजस्थान भर के गांवों व शहरों मेँ नवदाम्पत्य सूत्र में बंधे जोड़े भी पूर्णिमा पर रामदेवरा पहुँचें तथा बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन किए व पूजा-अर्चना कर सफल दाम्पत्य जीवन, सुख, समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

Comments

  1. जानकारी का अच्छा कलेक्शन |यह उपयोगी भी है |बधाई
    आशा

    ReplyDelete
  2. सराहना के लिए आभार आशाजी।

    ReplyDelete

Post a Comment

Your comments are precious. Please give your suggestion for betterment of this blog. Thank you so much for visiting here and express feelings
आपकी टिप्पणियाँ बहुमूल्य हैं, कृपया अपने सुझाव अवश्य दें.. यहां पधारने तथा भाव प्रकट करने का बहुत बहुत आभार

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Main breeds of Indian horses - जानिये भारतीय घोड़ों की मुख्य नस्लें

Main breeds of Indian horses - भारतीय अश्वों की मुख्य नस्लें 1. मारवाड़ी (मालानी) घोड़े - मारवाड़ी घोड़े का इस्तेमाल राजाओं के ज़माने में युद्ध के लिए किया जाता था। इसलिए कहा जाता है कि इन घोड़ों के शरीर में राजघराने का लहू दौड़ता है। मालानी नस्ल के घोड़े अपनी श्रेष्ठ गुणवता के कारण देश-विदेश मे पहचान बना चुके हैं और इनकी खरीद-फरोख्त के लिए लोग बाड़मेर जिले के तिलवाड़ा मेले में पहुँचते है। पोलो एवं रेसकोर्स के लिए इन घोड़ों की माँग लगातार बढ़ रही है। दौड़ते समय मालानी नस्ल के घोड़े के पिछले पैर, अपने पैरों की तुलना में, अधिक गतिशील होने के कारण अगले पैरों से टक्कर मारते हैं, जो इसकी चाल की खास पहचान है। इनके ऊँचे कान आपस में टकराने पर इनका आकर्षण बढ़ जाता हैं और ये घोड़े कानों के दोनों सिरों से सिक्का तक पकड़ लेते हैं। चाल व गति में बेमिसाल इन घोड़ों की सुन्दरता, ऊँचा कद, मजबूत कद-काठी देखते ही बनती हैं। राजस्थान में  घोड़े जोधपुर, बाड़मेर, झालावाड़, राजसमन्द, उदयपुर, पाली एवं उदयपुर आदि स्थानों में पाये जाते है। जन्म स्थान :   इस नस्ल के घोड़ों का...