Skip to main content

Rajasthan GK Quiz-24.2.2011
राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- 24.2.2011






1. कर्नल जेम्स टॉड ने किस युद्ध को मेवाड़ का थर्मोपॉली कहा था?

उत्तर - हल्दीघाटी युद्ध को

2. कर्नल जेम्स टॉड ने किस युद्ध को मेवाड़ का मेराथन कहा था?

उत्तर - दिवेर युद्ध को

3. उस स्थान का नाम क्या है जहाँ महाराणा प्रताप का 19 जनवरी, 1597 को देहान्त हुआ था तथा जहाँ उनकी समाधि भी स्थित है?

उत्तर - उदयपुर के पास चावण्ड गाँव में

4. महाराणा प्रताप व अकबर की सेना के सेनापति मानसिंह के बीच 21 जून, 1576 को प्रसिद्ध युद्ध कहाँ हुआ था?

उत्तर - नाथद्वारा के निकट हल्दीघाटी में

5. सन् 1957 में स्थापित राजस्थान संगीत नाटक अकादमी कहाँ स्थित है?

उत्तर - जोधपुर में

6. सन् 1957 में स्थापित राजस्थान ललित कला अकादमी कहाँ स्थित है?

उत्तर - जयपुर में

7. भारत सरकार द्वारा 1986 में स्थापित पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र कहाँ स्थित है?

उत्तर - उदयपुर में

8. सन् 1958 में स्थापित राजस्थान साहित्य अकादमी का मुख्यालय कहाँ है?

उत्तर - उदयपुर में

9. बांकिया से मिलता जुलता वह कौनसा वाद्य है जिसे रण क्षेत्र में बजाया जाता है?

उत्तर - भूँगल या भेरी

10. राजस्थान की किस महिला साइक्लिस्ट ने रांची में चल रहे 34वें नेशनल गेम्स में महिलाओं की 28 किमी रोड रेस व्यक्तिगत टाइम ट्रायल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता?

उत्तर - पाना चौधरी

11. राजस्थान का राजकीय खेल क्या है?

उत्तर - बॉस्केटबाल

12. राजस्थान से राज्य सभा के लिए कितने सदस्य चुने जाते हैं?

उत्तर - 10

13. वीर सतसई और वंश भास्कर नामक राजस्थानी ग्रंथों के लेखक का नाम क्या है?

उत्तर - सूर्यमल मिश्रण

14. विनय विलास महल कहाँ स्थित है?

उत्तर - अलवर में

15. राजस्थान की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष का नाम क्या है?

उत्तर - सुमित्रा सिंह

16. रामबाग पैलेस किस शहर में स्थित है?

उत्तर - जयपुर में

17. राजविनोद के लेखक कौन है?

उत्तर - सदाशिव

18. गोपाल भवन महल किस शहर में है?

उत्तर - डीग में

19. गुणरूपक के लेखक कौन है?

उत्तर - केशवदास

20. राजस्थान किस जिले में परशुराम महादेव का प्रसिद्ध मंदिर है?

उत्तर - पाली में





Popular posts from this blog

Aastha Scheme of Rajashan - आस्था योजना, राजस्थान Aasha Scheme of Rajashan

योजना का नाम-                 आस्था योजना     प्रारंभ होने का वर्ष-              2004-05   लाभान्वित वर्ग-        ऐसे परिवार जिनमें दो या दो से अधिक सदस्य ''40 प्रतिशत से अधिक विशेष योग्यजन (निःशक्त जन )'' है।    योजना के तहत देय लाभ-   आस्था योजना के अन्तर्गत आस्था कार्डधारी परिवार को बी.पी.एल. के समान सुविधाएं यथा-  निःशुल्क चिकित्सा,  राशन सामग्री,  इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत निशुल्क आवास इत्यादि।   पात्रता की शर्तें -   1. ऐसे परिवार जिनमें दो या दो से अधिक सदस्य 40 प्रतिशत से अधिक विशेष योग्यजन होने पर, उन परिवारों को आस्था कार्ड जारी किये जाते है।   2. परिवार की वार्षिक आय 1.20 लाख से अधिक नहीं है। वर्तमान में आस्था कार्डधारी परिवारों को राज्य सरकार के सभी संबंधित विभागों द्वारा BPL के लिये चलाई जा रही योजन...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...