Skip to main content

समसामयिक घटनाचक्र तथ्य - Current Affairs facts Februar 2011

1. क्रिकेट वर्ल्ड कप -

*- क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 का उद्घाटन रंगारंग कार्यक्रम के साथ ढाका के ऎतिहासिक बंगबंधु स्टेडियम में दिनांक 17 फरवरी को हुआ।

* यह आयोजन
15 साल बाद भारतीय उपमहाद्वीप में हो रहा है।

* बांग्लादेश का राष्ट्रगान 'आमार सोनार बंगला' है।

* बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना है।

* आई सी सी वर्ल्डकप 2011 में भाग लेने वाली टीमों की संख्या 14 है।

* क्रिकेट वर्ल्डकप 2011 का शुभंकर नन्हा हाथी 'स्टंपी' है।

* क्रिकेट वर्ल्डकप 2011 के उद्घाटन समारोह में शंकर महादेवन, एहसान और लॉय की तिकड़ी ने वर्ल्डकप के थीम सॉन्ग 'दे घुमा के' गाया।

*- क्रिकेट वर्ल्ड कप में कुल 49 मैच होंगे ।

2. अजमेर में सोने के भंडार मिले-

अजमेर की पीसांगन तहसील से 10 किमी दूर रिछमालिया गांव में सोने के भंडार का पता चला है। वैज्ञानिकों के अनुसार यहां खनिज के प्रति 10 लाख में सोने के 3.36 कण हैं। वैज्ञानिक मिट्टी में सोने की इस मात्रा को आदर्श स्थिति मानते हैं।

--> आमतौर पर सोना क्वार्ट्ज के साथ पाया जाता है। वैज्ञानिक भाषा में इसे ‘नेटिव-फॉर्म’ कहा जाता है। अजमेर में पहले से ही क्वार्ट्ज का बड़े पैमाने पर खनन होता रहा है। ऐसे में रिछमालिया में मिले सोने की संभावना बहुत बड़ी बेल्ट में फैल सकती है।

-->> देश की सबसे बड़ी सोने की खान कर्नाटक के कोलार जिले में है।

3. अजमेर के कायड़ में सीसा-जस्ता खनन परियोजना प्रारंभ-

जिंक और सीसा खनन के लिए अजमेर शहरी सीमा से सटे कायड़ ग्राम में हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड और वेदांता का प्रोजेक्ट 16 फरवरी को विधिवत शुरू हुआ। प्रोजेक्ट के तहत कायड़ का 480.45 हैक्टेयर क्षेत्र माइनिंग लीज पर लिया गया है। शुरुआती चरण में 52 हैक्टेयर क्षेत्र में भूमिगत खनन किया जाएगा।

4. राष्ट्रीय खेल में राजस्थान

-> झारखंड में आयोजित किए जा रहे 34वें राष्ट्रीय खेलों के तीसरे दिन राजस्थान का स्वर्ण पदक खाता स्टार निशानेबाज शगुन चौधरी ने ट्रेप स्पर्द्धा में सोना जीतकर खोला।

-> राजस्थान ने राष्ट्रीय खेलों में कबड्डी में प्रथम बार स्वर्ण पदक जीता। यह उपलब्धि राज्य की टीम ने 17 फरवरी को फाइनल में दिल्ली को 34 - 21 से हरा कर हासिल की।

-> राष्ट्रीय खेलों के पहले दिन राजस्थान की झोली में दो पदक आए। कराटे प्रतियोगिता के पुरूष कुमिते एकल स्पर्द्धा के 55.1-61 किग्रा वर्ग में दिलीप कुमार ने रजत और पुरूष काता एकल स्पर्द्धा में अनिल शर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किए।

-> लॉन बाल प्रतियोगिता में प्रदेश के राजेश एवं कमल की टीम ने टीम स्पर्द्धा में कांस्य पदक जीता।

Comments

Popular posts from this blog

Aastha Scheme of Rajashan - आस्था योजना, राजस्थान Aasha Scheme of Rajashan

योजना का नाम-                 आस्था योजना     प्रारंभ होने का वर्ष-              2004-05   लाभान्वित वर्ग-        ऐसे परिवार जिनमें दो या दो से अधिक सदस्य ''40 प्रतिशत से अधिक विशेष योग्यजन (निःशक्त जन )'' है।    योजना के तहत देय लाभ-   आस्था योजना के अन्तर्गत आस्था कार्डधारी परिवार को बी.पी.एल. के समान सुविधाएं यथा-  निःशुल्क चिकित्सा,  राशन सामग्री,  इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत निशुल्क आवास इत्यादि।   पात्रता की शर्तें -   1. ऐसे परिवार जिनमें दो या दो से अधिक सदस्य 40 प्रतिशत से अधिक विशेष योग्यजन होने पर, उन परिवारों को आस्था कार्ड जारी किये जाते है।   2. परिवार की वार्षिक आय 1.20 लाख से अधिक नहीं है। वर्तमान में आस्था कार्डधारी परिवारों को राज्य सरकार के सभी संबंधित विभागों द्वारा BPL के लिये चलाई जा रही योजन...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...