Skip to main content

CURRENT AFFAIRS समसामयिक घटनाचक्र 26.01.2011

राष्ट्रीय युवा महोत्सव उदयपुर में आयोजित

देश की अखंडता, एकता और भाईचारा कायम करने के उद्देश्य से सोलहवाँ राष्ट्रीय युवा महोत्सव (नेशनल यूथ फेस्टिवल) उदयपुर में दिनांक 12 से 16 जनवरी 2011 तक आयोजित किया गया। राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी (स्वामी विवेकानंद जयंती) को इसका उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ने उद्घाटन किया। इस महोत्सव की थीम थी- ‘सबसे पहले भारत’।
इस महोत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष युवा मंत्रालय द्वारा किया जाता है।

पद्म पुरस्कार में राजस्थान

राजस्थान की धुरंधर डिस्कस थ्रो खिलाड़ी कृष्णा पूनिया, विख्यात लेखक डॉ.सी.पी. देवल व फिल्म अभिनेता इरफान खान को इस वर्ष के पद्मश्री से जबकि आईसीआईसीआई बैंक की एमडी व सीईओ जोधपुर में जन्मी चंदा कोचर को पद्मभूषण से नवाजा जाएगा। ये सम्मान मार्च या अप्रेल में दिए जाएंगे। एथलीट कृष्णा ने राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्णिम कामयाबी प्राप्त की थी तथा अजमेर के डॉ. देवल कई कविता, कहानी संग्रह लिख चुके हैं जबकि जयपुर के इरफान भारतीय फिल्म, टीवी व रंगमंच की दुनिया में अपने हुनर का लोहा मनवा चुके हैं। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से शिक्षित इरफान खान ने द वारियर व मकबूल जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाया है।

राजस्थान की प्रकाश ने बनाया राष्ट्रीय रिकार्ड

महिला हॉकी टीम में राजस्थान की सेंटर फारवर्ड प्रकाश चौधरी ने त्रिपुरा के खिलाफ दिनांक 24 जनवरी को 32 गोल दागकर अपना नाम राष्ट्रीय रिकॉर्ड में दर्ज करा लिया। उनके शानदार प्रदर्शन के बल पर राजस्थान ने राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप के लीग मैच में 34-0 से जीत दर्ज की। प्रकाश ने सबको मंत्रमुग्ध करते हुए 32 गोल किए, जिसमें दस हैट्रिक शामिल हैं। यह मैच पानीपत के मोतीलाल नेहरू खेल स्कूल में खेला गया था।


(राजस्थान के पद्मश्री पाने वाले खिलाड़ी-

श्रीराम सिंह : एथलेटिक्स,
रघुवीर सिंह : घुडसवारी,
भुवनेश्वरी कुमारी : स्क्वैश,
राज्यवर्द्धन सिंह : शूटिंग,
कृष्णा पूनिया : चक्काफेंक)


बत्रा एशियाई हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष-

हॉकी इंडिया के महासचिव नरिंदर बत्रा को कुआलालम्पुर में हुई बैठक में एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) का उपाध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष की पद की दौड़ में 11 उम्मीदवार थे। अब वे 2014 तक यह पदभार संभालेंगे।

सीनियर नेशनल टेबल टेनिस में पुरुष युगल में चैंपियन बने देवेश व जुबिन-

कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद इनडोर स्टेडियम में आयोजित हुई सीनियर नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में राजस्थान के देवेश कारिया व जुबिन कुमार की जोड़ी ने नया इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक जीता। इस जोड़ी ने सेमीफाइनल में कॉमनवेल्थ खेल 2010 के चैंपियन शरत कमल व सुभाजीत साहा को तथा फाइनल में सोविक कार व सौरव साहा को हराया। राजस्थान ने सीनियर चैंपियनशिप में पहली बार स्वर्ण पदक जीता है। ये दोनों खिलाड़ी अजमेर की पेट्रोलियम टेबल टेनिस एकेडमी के प्रशिक्षु रहे हैं।

डॉ. सी. पी. जोशी का मंत्रालय बदला

19 जनवरी को मनमोहन सिंह सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले फेरबदल में कैबिनेट मंत्री एवं भीलवाड़ा के सांसद डॉ. सी. पी. जोशी का मंत्रालय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज की जगह सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग कर दिया गया।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस


भारत में मतदाताओं को और अधिक जागरुक बनाने तथा उन्हें मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य के साथ 25 जनवरी को संपूर्ण देश में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस दिन नए मतदाताओं को प्रशासन द्वारा निष्पक्ष मतदान शपथ दिलाई। इस अवसर पर नए मतदाताओं को एक बैज (बिल्ला) भी दिया गया, जिसमें लोगो (प्रतीक चिह्न) के साथ नारा अंकित था- "मतदाता बनने पर गर्व है, मतदान को तैयार हैं।" मतदाता दिवस आयोजन के तहत देशभर में मतदान केंद्र वाले क्षेत्रों में 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज भी किए गए।
ध्यातव्य है कि 25 जनवरी, 1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी अतः भारत सरकार द्वारा 25 जनवरी के दिन को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।


बीकानेर में हुआ ऊँट उत्सव


राजस्थान के पर्यटन विभाग व बीकानेर जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से भव्य 'अठारवाँ ऊंट उत्सव' बीकानेर में दिनांक 18 से 20 जनवरी 2011 तक आयोजित किया गया। इसमें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, रेगिस्तानी जहाज ऊंटों के उपयोग की शोभायात्रा, ऊंट नृत्य, ऊंट श्रृंगार तथा ऊंटों की बाल कतराई प्रतियोगिता, मिस मरवण, मिस्टर बीकाणा व श्रीमती बीकाणा प्रतियोगिता आदि आयोजित की गई। इस उत्सव में ऊंट सवारी प्रतियोगिता, ग्रामीण कुश्ती, कबड्डी, खो-खो, महिला मटका फोड़, धोरा दौड़, मोटर बाइक रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। उत्सव के दौरान महिला म्यूजिकल चैयर शो, रस्सा कस्सी, ऊंट दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश-विदेश में विख्यात गुलाबों व पार्टी ने कालबेलिया नृत्य, बीकानेर की मानसी सिंह पंवार एवं पार्टी ने भवई नृत्य, बारां जिले की फुलवां ने चकरी नृत्य, पाली की गंगा देवी ने बाबा रामदेव के भजन पर तेरह ताली नृत्य कर सराहना प्राप्त की। यहाँ कलाकारों द्वारा अग्नि नृत्य भी किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Main breeds of Indian horses - जानिये भारतीय घोड़ों की मुख्य नस्लें

Main breeds of Indian horses - भारतीय अश्वों की मुख्य नस्लें 1. मारवाड़ी (मालानी) घोड़े - मारवाड़ी घोड़े का इस्तेमाल राजाओं के ज़माने में युद्ध के लिए किया जाता था। इसलिए कहा जाता है कि इन घोड़ों के शरीर में राजघराने का लहू दौड़ता है। मालानी नस्ल के घोड़े अपनी श्रेष्ठ गुणवता के कारण देश-विदेश मे पहचान बना चुके हैं और इनकी खरीद-फरोख्त के लिए लोग बाड़मेर जिले के तिलवाड़ा मेले में पहुँचते है। पोलो एवं रेसकोर्स के लिए इन घोड़ों की माँग लगातार बढ़ रही है। दौड़ते समय मालानी नस्ल के घोड़े के पिछले पैर, अपने पैरों की तुलना में, अधिक गतिशील होने के कारण अगले पैरों से टक्कर मारते हैं, जो इसकी चाल की खास पहचान है। इनके ऊँचे कान आपस में टकराने पर इनका आकर्षण बढ़ जाता हैं और ये घोड़े कानों के दोनों सिरों से सिक्का तक पकड़ लेते हैं। चाल व गति में बेमिसाल इन घोड़ों की सुन्दरता, ऊँचा कद, मजबूत कद-काठी देखते ही बनती हैं। राजस्थान में  घोड़े जोधपुर, बाड़मेर, झालावाड़, राजसमन्द, उदयपुर, पाली एवं उदयपुर आदि स्थानों में पाये जाते है। जन्म स्थान :   इस नस्ल के घोड़ों का...